Chandigarh: ‘सतलुज’ विवाद: बिट्टू ने मांगा 25 हजार लापता लोगों का रिकॉर्ड

सतलुज’ पर विवाद बढ़ा: रवनीत बिट्टू ने फिल्म में बताए 25 हजार लापता लोगों का रिकाॅर्ड मांगा, दी चुनौती
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Mon, 13 Jul 2026
केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पर भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म पंजाब के दर्दनाक इतिहास को एकतरफा तरीके से पेश किया गया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सतलुज फिल्म के निर्माता और निर्देशक को चुनौती दी है। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए 25,000 लापता लोगों के दस्तावेजी साक्ष्य और आधिकारिक रिकॉर्ड पंजाब की जनता के सामने प्रस्तुत करने को कहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में आतंकवाद के दौर के इतिहास को एकतरफा ढंग से प्रस्तुत किया गया है। सवाल उठाया कि निर्दोष हिंदुओं, बस यात्रियों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों, मजदूरों और मारे गए आम नागरिकों के नरसंहार को क्यों नहीं दिखाया गया।















