हरियाणा: नशा बेचने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Haryana: 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, नशा बेचने को लेकर हुआ झगड़ा
हिंदी टीवी न्यूज, सिरसा। Published by: Megha Jain Updated Mon, 13 Jul 2026
अशोक रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में मुकेश व अन्य लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया था।
सिरसा के बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में कुछ लोगों ने 22 वर्षीय अशोक नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आरोपी मुकेश नशा बेचने का धंधा करता है, उस पर एनडीपीएस के दो केस दर्ज हैं, मृतक व आरोपी आपस में खेत पडोसी है और दोनों का बीती 25 जून को झगडा हुआ था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक मृतक अशोक रविवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में मुकेश व अन्य लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर बडागुढा थाना प्रभारी लाभ सिंह मौके पर पहुंचे और अशोक के परिजनों से बात की। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।















