Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हाईकोर्ट: नियमों से बाहर नियुक्ति का आदेश संभव नहीं

हाईकोर्ट: नियमों से बाहर नियुक्ति का आदेश संभव नहीं

By hinditvnews
May 2, 2026
118
0
himachal high court

Himachal: हाईकोर्ट ने कहा- भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के बाहर जाकर नियुक्ति का आदेश नहीं दिया जा सकता

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 02 May 2026

न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि आरएंडपी नियमों में डीपीई की बैचवाइज भर्ती का कोई प्रावधान नहीं है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं (डीपीई) की नियुक्ति और वरिष्ठता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के बाहर जाकर किसी भी नियुक्ति का आदेश नहीं दिया जा सकता। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पाया कि आरएंडपी नियमों में डीपीई की बैचवाइज भर्ती का कोई प्रावधान नहीं है। याचिकाओं में मांग की गई थी कि उन्हें उचित तिथि से सीधी भर्ती के माध्यम से रोजगार कार्यालयों से उनके नाम लेकर नियुक्ति प्रदान की जाए।

इसके साथ ही सभी परिणामी लाभ भी दिए जाएं, जैसा 152 कनिष्ठों को दिए गए हैं। याचिकाकर्ता वरिष्ठ होने के बावजूद ऐसी नियुक्तियों से वंचित रह गए हैं। मुख्य शिकायत थी कि याचिकाकर्ता भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार शारीरिक शिक्षा डिप्लोमा धारक के पद के लिए पात्र थे। इसके बावजूद प्रतिवादियों ने आरएंडपी नियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनाए बिना रोजगार कार्यालयों के माध्यम से उक्त पदों को भर दिया। डीपीई के लगभग 237 पद रिक्त पड़े थे और प्रतिवादियों ने वर्ष 2000 के बाद से याचिकाकर्ताओं से कनिष्ठ व्यक्तियों को डीपीई के पदों पर नियुक्त कर दिया था।

याचिकाकर्ताओं ने वर्ष 2000 से 2008 और 2013 के दौरान अपने डिप्लोमा प्राप्त किए थे और प्रतिवादी-विभाग ने पीटीए नीति, 2006 के अनुसार डीपीई के 328 पद भर दिए थे। वर्ष 1997 से कोई सीधी भर्ती नहीं की गई है और इसलिए इन 328 उम्मीदवारों की नियुक्तियां आरएंडपी नियमों के विपरीत हैं। याचिकाकर्ताओं को इन पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति का अवसर नहीं दिया गया। राज्य सरकार ने तर्क दिया कि वर्तमान में शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं की कुल कैडर संख्या 1527 है। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 25 फीसदी यानी 382 पद सीधी भर्ती द्वारा और 75 फीसदी यानी 1145 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने हैं।

सीधी भर्ती के 382 पदों के विरुद्ध 645 डीपीई की नियुक्ति की जा चुकी है और सीधी भर्ती का कोटा पहले ही निर्धारित कोटे से कहीं अधिक भरा जा चुका है। 2003 में पैरा-शिक्षक नीति के तहत 89 डीपीई नियुक्त किए गए थे। इन पैरा-शिक्षकों की सेवाओं को सरकारी मंजूरी के अनुसार विभाग द्वारा वर्ष 2014 में नियमित कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया था कि उन्हें उनके बैच की वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति मिलनी चाहिए।

हालांकि, अदालत ने देरी व उचित समयसीमा के भीतर दायर न करने और चयनित उम्मीदवारों को पक्षकार न बनाने पर याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने 2005-2011 के बीच हुई नियुक्तियों को 2014 में चुनौती दी। जिन जूनियर की नियुक्ति को अवैध बताया गया था, उन्हें इस मामले में पार्टी नहीं बनाया गया था। कानूनन किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उसकी अनुपस्थिति में आदेश पारित नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग कि थी कि उन्हें पीटीए या पैरा-टीचर नियुक्तियां नीति की तरह रियायत दी जाए।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newshp High Court: An order for appointment cannot be issued by going beyond the recruitment and promotion rules.shimla news
Previous Article

Himachal: फर्जी वाहन पंजीकरण केस में आरोपी ...

Next Article

Himachal: आउटसोर्स कर्मियों पर नीति बनाने की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Deepak
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    पंचकूला: आप नेता दीपक सिंगला मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Mayawati Akhilesh
    उत्तराखण्ड

    यूपी के बाद सपा-बसपा की उत्तराखंड पर नजर, अखिलेश की पार्टी इन सीटों से लड़ेगी चुनाव; BSP ने भी कसी ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • 500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Amritpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: अमृतपाल सिंह की संसद सदस्यता सुरक्षित, अवकाश माफी के लिए आवेदन संभव

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • School
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भारी बारिश अलर्ट: आज चमोली के सभी स्कूल बंद

    August 6, 2026
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: नंदा देवी एक्सप्रेस से नवविवाहिता लापता

    May 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

  • Himachal Weather
    कांगड़ामौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भारी बारिश से नूरपुर में नुकसान, सड़क सहित कई वार्डों में भर गया मलबा

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.