Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

By hinditvnews
July 31, 2026
101
0
Nayab

Haryana: मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएमईईई स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति लागू

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Fri, 31 Jul 2026

नई नीति के अनुसार स्क्रीनिंग के माध्यम से नियुक्त शिक्षक एक ही जीएमएस, पीएम श्री या सीएमईईई विद्यालय में अधिकतम 10 वर्ष, जबकि सामान्य स्थानांतरण से पहुंचे शिक्षक अधिकतम 5 वर्ष तक रह सकेंगे।

हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएमईईई स्कूल शिक्षक तैनाती नीति-2026 लागू कर दी है। यह नीति 30 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और शिक्षक स्थानांतरण नीति-2026 की उप-नीति के रूप में लागू रहेगी। इसका उद्देश्य उत्कृष्ट विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की पारदर्शी और मेरिट आधारित तैनाती सुनिश्चित करना है।

नई व्यवस्था के अनुसार इन स्कूलों में नियुक्ति या स्थानांतरण के इच्छुक सभी शिक्षकों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट 100 अंकों पर तैयार होगी, जिसमें 40 अंक (पीआरटी और एचटी के लिए 30 अंक) शैक्षणिक योग्यता तथा 60 अंक (पीआरटी और एचटी के लिए 70 अंक) लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के होंगे। दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएड के अंकों के आधार पर अकादमिक अंक दिए जाएंगे।
नीति के तहत 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक स्क्रीनिंग परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने की वैधता तीन वर्ष रहेगी। यदि चयनित शिक्षकों की संख्या रिक्त पदों से अधिक होती है तो उन्हें भविष्य की रिक्तियों के लिए एक अलग पूल में रखा जाएगा।
तैनाती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विभाग पहले रिक्त पदों और पात्र शिक्षकों की सूची जारी करेगा। इच्छुक शिक्षकों को ओटीपी आधारित सहमति देनी होगी तथा कम से कम तीन विद्यालयों की प्राथमिकता भरनी होगी। पसंदीदा विद्यालय मिलने पर वहीं तैनाती होगी, अन्यथा शिक्षक सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

नई नीति के अनुसार स्क्रीनिंग के माध्यम से नियुक्त शिक्षक एक ही जीएमएस, पीएम श्री या सीएमईईई विद्यालय में अधिकतम 10 वर्ष, जबकि सामान्य स्थानांतरण से पहुंचे शिक्षक अधिकतम 5 वर्ष तक रह सकेंगे। स्क्रीनिंग उत्तीर्ण शिक्षकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण तथा अध्ययन भ्रमण में भी प्राथमिकता दी जाएगी। प्रमोशन मिलने पर पहले की स्क्रीनिंग स्वतः समाप्त हो जाएगी और दोबारा स्क्रीनिंग परीक्षा देनी होगी।

पहले और अब 
अब तक मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएमईईई स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए एक समान और विस्तृत अलग तैनाती नीति लागू नहीं थी। विभिन्न चरणों में स्क्रीनिंग या सामान्य स्थानांतरण के माध्यम से नियुक्तियां होती थीं, लेकिन प्रक्रिया और कार्यकाल के स्पष्ट नियम तय नहीं थे।

नई शिक्षक तैनाती नीति-2026 में पहली बार मेरिट आधारित, एकीकृत और ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। अब इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा पास करना जरूरी होगा। अंतिम मेरिट 100 अंकों के आधार पर बनेगी, जिसमें शैक्षणिक रिकॉर्ड और लिखित परीक्षा दोनों को महत्व दिया जाएगा। स्क्रीनिंग का परिणाम तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। स्क्रीनिंग से तैनात शिक्षक एक ही विद्यालय में अधिकतम 10 वर्ष और सामान्य स्थानांतरण से पहुंचे शिक्षक अधिकतम 5 वर्ष तक रह सकेंगे।

इन्हें होगा फायदा 
इसका सबसे बड़ा लाभ मेधावी और योग्य शिक्षकों को मिलेगा, क्योंकि चयन अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी होगा। साथ ही उत्कृष्ट विद्यालयों में बेहतर शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने की संभावना भी मजबूत होगी।
Share :
Tagschandigarh newsHaryana New teacher deployment policy implemented for Model Sanskriti PM SHRI CMEEE schoolsharyana newshindi news
Previous Article

Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द ...

Next Article

Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट: मुआवजे के लिए आश्रित होना जरूरी नहीं

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • WEATHER
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Garlic
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    महंगाई की मार: पिछले साल से लहसुन बीज के दाम हुए दोगुना

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Chandigarh NewsWeatherपंजाब

    पंजाब में भीषण गर्मी: पारा 44.6°C, 3 दिन लू का अलर्ट; स्कूल-दफ्तरों का समय बदला

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

    June 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Arrest
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्करी: लंगड़ा की मां-बहन गिरफ्तार, कनाडा भागने की कोशिश

  • Fog
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Fog In Himachal: शिमला तक कोहरे का असर

  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद अब प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.