Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल कांग्रेस जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन, नए चेहरों पर फैसला संभव

हिमाचल कांग्रेस जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन, नए चेहरों पर फैसला संभव

By hinditvnews
December 16, 2025
253
0
Viney Kumar

हिमाचल कांग्रेस के जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में आज मंथन, …तो नए चेहरों पर लगेगी मुहर; क्या है पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट?

हिंदी टीवी, Shimla Published by: Megha Jain Updated Tue, 16 Dec 2025

हिमाचल कांग्रेस जिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दिल्ली में अहम बैठक में नामों पर मंथन होगा और अध्यक्षों के नाम फाइनल होंगे। बैठक में केसी वेणुगोपाल, रजनी पाटिल और विनय कुमार शामिल होंगे। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए आए आवेदनों का आकलन होगा। इस बार नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जिला कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी हाईकमान की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दिल्ली में मंगलवार को अहम बैठक होगी, जिसमें नामों पर मंथन कर अध्यक्षों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

पहले ये बैठक सोमवार शाम 7 बजे होना प्रस्तावित थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। इस बैठक में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार शामिल होंगे।

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी

बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। पर्यवेक्षकों के पास जिन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए गए उनके नामों को देखकर उसका आकलन होगा। उनके प्रोफाइल व संगठन के लिए किए कार्यों व किन पदों पर रहे, कब से संगठन से जुड़े हैं उसे देखा जाएगा।

नए चेहरे देखने को मिलेंगे

सूत्रों की मानें तो इस बार जिला अध्यक्ष पद पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। युवाओं को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। पर्यवेक्षकों के जरिए जिला अध्यक्ष बनाने का यह मॉडल कांग्रेस हाईकमान 10 से ज्यादा राज्यों में अपना चुका है। हिमाचल में भी पहली बार इसे अपनाया जा रहा है।

पहले चरण में जिला अध्यक्ष व दूसरे में ब्लॉक अध्यक्ष

संगठन के जानकारों के मुताबिक पार्टी के इस अभियान से जिला अध्यक्षों को सियासी ताकत मिलेगी। अभियान का यह पहला चरण है। पहले चरण में जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में ब्लॉक स्तर पर भी इसी तरह से नियुक्ति होगी। अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ब्लॉक स्तर पर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। हाईकमान जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण भी देगा। इन्हें संगठन के बारे में बताया जाएगा। पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम कैसे आयोजित होने हैं, जमीनी स्तर पर संगठन को कैसे मजबूत करना है इसके बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

सालों से वही चेहरे बन रहे अध्यक्ष

हिमाचल में पिछले करीब 13 महीनों से प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग है। 6 नवंबर 2024 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया था। अभी तक किसी भी कमेटी का गठन नहीं किया गया है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी में तो बदलाव होता है लेकिन जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी में वही चेहरे कई सालों से जमे हुए हैं।

ये नियुक्त किए थे पर्यवेक्षक

संगठन सृजन अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें विकार शक्ति सिंह गोहिल, रसूल वाणी, राजेश ठाकुर, कुलदीप इंदौरा, सुखदेव भगत, संजना जाटव, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, गीता भुक्कल, हीना कावरे, सुखदेव पंसे और ज्योति रौतेला शामिल हैं।

कुमारी शैलजा से मिले विनय कुमार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने सोमवार को दिल्ली में एआइसीसी महासचिव आदरणीय कुमारी शैलजा जी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल में दुष्कर्म केस: दंपती समेत तीन ...

Next Article

हिमाचल में दिसंबर की गर्मी, शिमला में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (34)
    पंजाब

    Highcourt: आईजी परमराज उमरानंगल को बड़ी राहत, सस्पेंड किए जाने के आदेश को अदालत ने किया रद्द

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल फर्जी शिक्षक मामला: हरियाणा के 3 दोषी, 1 साल की सजा

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Tarun
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 18,900 किमी लिंक सड़कें बनेंगी, जियो टैगिंग के बाद ही मिलेगी पेमेंट

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, एम्स बोर्ड से राय लेने का निर्देश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Cabinate
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम हेल्पलाइन, गैस सिलिंडर रिफिल शिकायतें टॉप-10 में

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Ghora
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Yatra: आज से ट्रायल में चलेंगे स्वस्थ घोड़े-खच्चर

    May 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HPTU यूजी-पीजी एग्जाम: ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि घोषित

  • Kangra
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra:आज तक नहीं बन पाया रेहड़ी-फड़़ी बाजार

  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    साइबर क्राइम: ऐप और सर्च इंजन से हो रही जासूसी, ऐसे हो रही ठगी

Timeline

  • September 29, 2026

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • September 29, 2026

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • September 29, 2026

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • September 29, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • September 29, 2026

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to ...

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.