Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में दिसंबर की गर्मी, शिमला में 34 साल का रिकॉर्ड टूटा

हिमाचल में दिसंबर की गर्मी, शिमला में 34 साल का रिकॉर्ड टूटा

By hinditvnews
December 16, 2025
239
0
Himachal Weather News With Hindi TV News channel

Himachal Weather: दिसंबर में तापमान के टूट रहे रिकॉर्ड, शिमला में रात का पारा 34 साल बाद सर्वाधिक

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 16 Dec 2025

दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में रात का पारा करीब 34 साल बाद सबसे अधिक रहा है।

पहाड़ों पर सर्दी के मौसम में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में रात का पारा करीब 34 साल बाद सबसे अधिक रहा है। पूरे प्रदेश में लगातार दूसरे दिन शिमला का रात का तापमान सर्वाधिक रहा। इससे पहले साल 1991 में 17 दिसंबर को शिमला का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4 तक पहुंच गया। वहीं सुंदरनगर में 3.4 , भुंतर 2.8, कल्पा 1.8, धर्मशाला 10.0, ऊना 7.0, नाहन 10.3 , पालमपुर 6.0, सोलन 4.0, मनाली 4.5, कांगड़ा 5.0, मंडी 5.6, बिलासुपर 6.0, हमीरपुर 4.7, जुब्बड़हट्टी 10.4, कुफरी 9.7, कुकुमसेरी -5.3 नारकंडा 6.5, रिकांगपिओ 3.9, सेऊबाग 0.8, बरठीं 5.6, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.6, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -3.0 नेरी 10.2 और बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोलन में दिसंबर में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज 
प्रदेश के कई इलाकों में दिसंबर में गर्मी का रिकॉर्ड टूट रहा है। सोलन में सोमवार को दिसंबर में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां पारा 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले सोलन में साल 2016 में सर्वाधिक 28.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया था। उधर, शिमला और मनाली में भी नौ साल बाद दिसंबर में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 21.6 रिकॉर्ड किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2016 में 22.3 डिग्री तक पारा चढ़ा था। सोमवार को मनाली में भी तापमान 18.4 डिग्री रहा। इससे पहले 2016 में 20 डिग्री रहा था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

बर्फबारी न होने से बढ़ा तापमान: मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं होने से मध्य व मैदानी जिलों में ठंडी हवाएं नहीं पहुंच रही है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने की संभावना है।

राज्य में इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 19 दिसंबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 21 व 21 दिसंबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 22 दिसंबर को माैसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं 16 से 18 दिसंबर तक  भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और उसके आसपास और बल्ह घाटी (मंडी) के कुछ हिस्सों में सुबह या तड़के, और देर रात के घंटों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Share :
Tagshimachal pradeshhimachal weatherhindi newslshimla Newsweather update
Previous Article

हिमाचल कांग्रेस जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में ...

Next Article

हिमाचल के बागवानों को बड़ी राहत, SC ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी से गर्मी से राहत

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

    January 3, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बड़ा भंगाल दौरे पर सीएम सुक्खू, सड़क व ST दर्जे का भरोसा

    June 28, 2026
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खनेरी नर्सिंग संस्थान बदहाल, 2 छात्राओं को टीबी, 17 को एहतियाती दवा

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Weather update
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather : मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में माैसम बिगड़ने के आसार

    May 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरी

  • Kinnaur
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    12 साल में भी नहीं बनी 450 मेगावाट की कड़छम शोगंटोंग विद्युत परियोजना, जानें कब तक पूरा होगा काम

  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पानी और जमीन में अब आसान होगी तलाश, डूबते व्यक्ति की जान बचाएगा स्मार्ट रोबोट, जमीन में 35 मीटर तक करेगा स्कैनिंग

Timeline

  • September 29, 2026

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • September 29, 2026

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • September 29, 2026

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • September 29, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • September 29, 2026

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to ...

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.