Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 95 जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में 95 जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर

By hinditvnews
January 9, 2025
377
0
Jadibuti

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में विलुप्त होने के कगार पर 95 जड़ी-बूटियां, शोध में हुआ खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में करीब 95 किस्मों की जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसमें 14 जड़ी-बूटियां ऐसी है जो जंगलों से करीब 80 से 95 फीसदी तक विलुप्त हो चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में करीब 95 किस्मों की जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसमें 14 जड़ी-बूटियां ऐसी है जो जंगलों से करीब 80 से 95 फीसदी तक विलुप्त हो चुकी हैं। इसका खुलासा जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान संस्थान मौहल कुल्लू और कुमांऊ यूनिवर्सिटी नैनीताल के शोधकर्ता डॉ. ओम राणा के शोध में हुआ है। उन्होंने चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की जैव विविधता और संरक्षण को लेकर 2015 से 2024 तक करीब 10 साल शोध किया। शोध में सामने आया कि लोग अपनी आर्थिकी को मजबूत करने और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए इन जड़ी-बूटियों को बड़े पैमाने पर दोहन कर रहे हैं। इसमें 14 जड़ी-बूटियाें को सबसे अधिक निकाला जा रहा है। अब हालत यह है कि पांगी के जंगल में ये जड़ी-बूटियां ढूंढे नहीं मिल रही हैं। मुख्य रूप से नागछतरी, जंगली लहसुन, चिलगोजा, काला जीरा, कडू पतीश, शुआन, थांगी (बादाम), रतन जोत, चोरा, पवाइन, तिला, सालम पंजा, शिंगुजीरा और सालम मिसरी शामिल हैं।

सबसे अधिक नागछतरी और जंगली लहसुन को निकाला गया
शोध में सामने आया है कि सबसे अधिक नागछतरी और जंगली लहसुन को निकाला गया है। इसका इस्तेमाल लोगों ने अपनी आर्थिक मजबूती के लिए किया है। इसके अलावा 18 जड़ी बूटियां और पेड़-पौधे ऐसे हैं जो अतिसंवेदनशील श्रेणी में पहुंच गए हैं। 25 जड़ी-बूटियां असुरक्षित और 38 खतरे के नजदीक पहुंच गई हैं। शोध में यह बात भी सामने आई है कि 2007 में पांगी में जंगली लहसुन को प्रति व्यक्ति एक क्विंटल तक निकाला गया। अब मुश्किल से किलोभर भी नहीं मिल पाता है। डॉ. ओम राणा ने कहा कि यह शोध कार्य जीबी पंत के पूर्व प्रभारी डॉ. एसएस सामंत और प्रो. एके यादव के मार्गदर्शन से पूरा हुआ है।

संरक्षण के लिए करना होगा कार्य
शोधकर्ता डॉ. ओम राणा का कहना है कि लोग बीज तैयार होने से पहले ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कच्चा निकालने से इन जड़ी-बूटियों का जंगल में उत्पादन भी कम हो गया है। जैव विविधता एवं सतत विकास के लिए सरकार, वन विभाग और जैव विविधता संरक्षण समिति को इनके संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाना होगा।

10 साल तक के शोध में पांगी इलाके में कुल 780 पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां पाई गईं। इसमें 450 ऐसे पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां हैं जो लोगों के रोजमर्रा में इस्तेमाल होते हैं। खासकर इनका इस्तेमाल इमारती लकड़ी, ईंधन, पशुचारा, दवाइयां, कृषि उपकरण के निर्माण में होता है। इसमें 121 पौधे खाद्य हैं, जिनका लोग इस्तेमाल करते हैं। -डॉ. ओम राणा, शोधकर्ता

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: 95 herbs on the verge of extinction in tribal areashindi newsresearch revealed
Previous Article

HP Water Scam: ठियोग पहुंची जांच टीम, ...

Next Article

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम फिर बदलने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Pradesh Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार शिमला, होटल ऑक्यूपेंसी 80% तक पहुंची

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Arrest
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:धर्मशाला में अवैध वीजा पर रह रही युगांडा की महिला गिरफ्तार

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Amritsar: अंगूठी और पैसे के लिए बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

    September 22, 2025
    By hinditvnews
  • Chamiana
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: चमियाना अस्पताल का AIMSS ऐप लॉन्च, घर बैठे देखें OPD शेड्यूल

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Fir
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन बेचने की कोशिश, केस दर्ज

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Bjp Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 9 भाजपा, 3 कांग्रेस का कब्जा, किस जिले में किसका दबदबा?

    April 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात

  • Atal
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल जन्म शताब्दी: दिल्ली प्रदर्शनी में दिखेंगी वाजपेयी की हिमाचल की स्मृतियां

Timeline

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

  • October 15, 2026

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

  • October 15, 2026

    LIBA's PGDM Sees Rising Interest from Children of Gulf-Based Indians

  • October 15, 2026

    Asia's No. 1 Business School Uses AI to Sharpen Judgement in Leaders

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE ...

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    The Foundery Opens Cohort 2: The Search for India's Next Generation of Entrepreneurs Begins

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.