Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों आ गए कांग्रेस विधायक विजय राणा? सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग

हिमाचल में अपनी ही सरकार के खिलाफ क्यों आ गए कांग्रेस विधायक विजय राणा? सीएम सुक्खू को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग

By hinditvnews
February 1, 2024
366
0
Rajendra Rana

हिमाचल में सुक्खू सरकार के विधायक अपनी ही सरकार से सवाल खड़े कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बेरोजगारों से किए वायदे व सुजानपुर विस क्षेत्र के लिए की घोषणाओं की तरफ ध्यान आर्कषित किया है। इंटरनेट मीडिया पर यह पत्र खूब वायरल हो रहा है।

HIGHLIGHTS

  1. अपनी ही सरकार के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस MLA विजय राणा के बगावती तेवर
  2. नौकरी-भर्ती रिजल्ट पर CM सुक्खू को लिखा पत्र
  3. MLA राणा ने बेरोजगारों से किए वायदे का उठाया मुद्दा शिमला। Himachal News: हिमाचल में सुक्खू सरकार के विधायक अपनी ही सरकार से सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सीएम सुक्खू को पत्र लिखा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक राजेंद्र राणा (MLA Rajendra Rana Letter to CM Sukhu) ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। इस चिट्ठी में उन्होंने एक तरफ जहां मुख्यमंत्री द्वारा सुखाश्रय योजना की सराहना की हैं।

    MLA राणा ने बेरोजगारों से किए वायदे का उठाया मुद्दा

    वहीं बेरोजगारों से किए वायदे व सुजानपुर विस क्षेत्र के लिए की घोषणाओं की तरफ ध्यान आर्कषित किया है। राणा ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि आपको प्रदेश का नेतृत्व करने का सौभाग्य हासिल हुआ है। प्रदेश की जनता को आपसे बहुत सारी उम्मीदें हैं।

    इंटरनेट पर वायरल हो रहा MLA राणा का पत्र

    सुखाश्रय जैसी नई योजनाएं शुरू करना अच्छा कदम है। राणा ने लिखा कि जो बाते मैंने पत्र में लिखी है उन्हें मैं कई बार व्यक्तिगत रूप से आपके समक्ष उठा चुका हुं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह पत्र डाला है।

    इंटरनेट मीडिया पर यह पत्र खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इंटरनेट मीडिया पर वह कई मसले उठा चुके हैं। मंत्रीपद की रेस में राणा का नाम चर्चा में था, लेकिन इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था। विधायक प्राथमिक्ता की बैठक से भी राणा ने दूरी बनाई थी।

    1 लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा करवाया याद

    राणा ने लिखा कि सरकार को बने हुए 14 महीने का समय हो चुका है। चुनाव के समय 1 लाख युवाओं को हर साल रोजगार देने का वायदा किया था। प्रदेश का बेरोजगार तबका इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहा है। विपक्ष में रहते लगातार युवाओं की आवाज सदन में बुलंद करते रहे हैं।

    भर्तियों के परिणामों का इंतजार कर रहे युवा

    विधायक ने लिखा कि सत्ता में लाने में हर तबके का विशेष रूप से योगदान है। युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है।

    पिछले लंबे समय से जो भर्तियों के परिणाम रुके हुए हैं और जिन युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब बेचैन हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से बहुत से युवा ओवर एज हो रहे हैं और वे इस बात से चिंतित हैं कि आयु की सीमा लांघने के कारण कहीं वे सरकारी नौकरी के लिए अपात्र ना हो जाएं।

    विधायक ने भर्तियों के रिजल्ट निकलवाने की मांग की

    विधायक राजेंद्र राणा ने लिखा कि विपक्ष में रहते हुए लगातार इन युवाओं के हितों की पैरवी करते रहें हैं। अब युवा हताश होने लगे हैं। जनप्रतिनिधि होने और प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते सैंकड़ों ऐसे युवा मुझसे और पार्टी के अन्य चुने हुए जन प्रतिनिधियों से भी मिलकर भर्तियों का रिजल्ट तुरंत निकालने की मांग करते हैं।

    ‘युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोले जाएं’

    अन्य विधायक भी इस बारे युवाओं की मांग को लेकर अक्सर चर्चा करते हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि हमीरपुर स्थित कर्मचारी चयन आयोग को तुरंत बहाल करके युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोले जाएं। सैंकड़ों युवाओं ने बहुत मेहनत करके पेपर दिए हैं और अब लंबे समय तक उनके रिजल्ट रोके रखना तर्क संग्त नहीं है।

    MLA ने लिखा संवेदनशील CM होने के नाते लेंगे त्वरित निर्णय

    युवाओं का भरोसा धीरे-धीरे टूट रहा है। उनके सब्र का पैमाना छलक रहा है। उम्मीद है कि संवेदनशील मुख्यमंत्री होने के नाते इस बारे में त्वरित निर्णय लेंगे ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे।

    युवाओं के पक्ष में फैसला किया जाना समय की मांग-  MLA

    राणा ने कहा कि पूर्व सरकार के समय से ही हजारों युवा करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए लगातार उनके हक की आवाज उठाई थी। उनके पक्ष में फैसला किया जाना समय की मांग है। जिन परिवारों के सदस्य सरकारी नौकरी में थे, उनके अंसमय इस संसार से चले जाने के बाद महंगाई के इस दौर में परिवार चलाना कई परिवारों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे परिवारों की नजरें आप पर टिकी हुई हैं।

    होली महोत्सव के मंच पर की थी घोषणाएं

    राणा ने लिखा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्ष 5 मार्च को होली महोत्सव पर मंच से कुछ घोषणाएं की थीं। घोषणाएं पत्थर की लकीर होती हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टोणीदेवी में डिग्री कॉलेज खोलने और सुजानपुर अस्पताल की बड क्षमता को 50 ने बढ़कर 100 बेड करने का ऐलान किया था।

    सुजानपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की

    सिविल अस्पताल सुजानपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी बहुत जरूरी है और इस बारे मैं आपसे कई बार व्यक्तिगत रूप में मिलकर आग्रह भी कर चुका हूं। सुजानपुर सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी अविलंब की जाए ताकि जनता इनसे लाभान्वित हो सके।

    MLA  ने सुजानपुर के लिए सीएम से की ये मांग

    सुजानपुर में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग का डिवीजन फिर से खोलने, सुजानपुर में बस अड्डे के निर्माण, सुजानपुर के डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में एमए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की थी और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता यह सारी घोषणाएं पूरा होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को सत्तासीन करने में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी अहम योगदान रहा है।

Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Shimla Snowfall: पहाड़ों की रानी शिमला में ...

Next Article

खुशखबरी! हिमाचल बोर्ड की 10वीं-12वीं की संशोधित ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pratibha Singh
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह 19 मार्च से मंडी दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uniform Civil Code: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • himachal new sop news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तबाही से सबक! शिमला में ग्रीन एरिया में अब नहीं बना सकेंगे मकान, हिमाचल सरकार ने लगाया प्रतिबंध

    October 15, 2023
    By hinditvnews
  • Kavinder Gupta. (file Photo: Ians)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने करवाई रूटीन स्वास्थ्य जांच

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भाजपा सरकार में मिले 176 करोड़ का होगा सत्यापन

    June 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • Scam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पानी घोटाला

  • Weather Update
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Weather: 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.