Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

शिमला
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल प्रदेश: झूठे दहेज-घरेलू हिंसा केस के बाद पति को मिला तलाक

हिमाचल प्रदेश: झूठे दहेज-घरेलू हिंसा केस के बाद पति को मिला तलाक

By hinditvnews
February 25, 2026
178
0
Himachal High Court

हिमाचल प्रदेश: पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का दर्ज करवाया झूठा केस, पति की तलाक याचिका मंजूर

हिंदी टीवी न्यूज, रामपुर बुशहर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 25 Feb 2026

पत्नी के बुरे व्यवहार से तंग आकर ससुराल पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बदले में पत्नी ने दहेज प्रताड़ना की झूठी एफआईआर दर्ज कराई। घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया और भी शिकायतें पुलिस में दी।

शादी के मामले में पति या पत्नी के खिलाफ बार-बार आपराधिक केस फाइल करना क्रूरता माना जाएगा। यह टिप्पणी अतिरिक्त प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट शिमला (ठियोग में कैंप) ने तलाक की याचिका की सुनवाई करते हुई की। इस मामले में अदालत में पत्नी की मानसिक क्रूरता साबित हुई। इसी के आधार पर अदालत ने पति की तलाक की याचिका को मंजूरी दी। याचिका कोटखाई उपमंडल के एक व्यक्ति ने दायर की थी। याचिका के अनुसार शादी के बाद चार महीने तक गांव में साथ रहे। फिर पत्नी ससुराल छोड़कर चली गई।

पत्नी इस शर्त पर वापस आने के लिए तैयार हुई कि पति के साथ अलग रहेगी। इसके बाद वह तीन महीने तक पति के साथ रही। इसके बाद फिर चली गई। परिवार के मनाने के बाद वह लगभग एक महीने के लिए वापस आई, लेकिन फिर हमेशा के लिए चली गई। इस दौरान पति को कारोबार में भारी नुकसान हुआ। बीच में उसका दादी की मृत्यु हुई। कुछ समय बाद भाई की शादी भी हुई। इन स्थितियों में पत्नी ने सहयोग करने के बजाए ससुराल के लिए समस्याएं पैदा करना शुरू कर दिया।

पत्नी के बुरे व्यवहार से तंग आकर ससुराल पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बदले में पत्नी ने दहेज प्रताड़ना की झूठी एफआईआर दर्ज कराई। घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया और भी शिकायतें पुलिस में दी। अदालत ने कहा कि प्रतिवादी यानी याचिकाकर्ता की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति और उसका परिवार उसके साथ बुरा व्यवहार करता था। आश्चर्यजनक रूप से पत्नी का यह भी दावा है कि वह पति के साथ रहना चाहती है। इसलिए पत्नी की दलीलें एक विरोधाभास है।

अदालत को लगता है कि याचिकाकर्ता ने यह साबित करने के लिए ठोस सबूत पेश किए हैं कि पत्नी ने उसके साथ क्रूरता की है। पति ने यह भी रिकॉर्ड पर साबित किया है कि उसने अपनी शादी के बाद अलग रहने की जगह का भी इंतजाम किया था। इन बातों से यह भी साबित होता है कि पत्नी का कभी भी पति के साथ रहने का इरादा नहीं था।

सरकार ने पदोन्नति वेतन वृद्धि मामले में दायर की अपील
हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले प्रमोशन इंक्रीमेंट के लाभों को देने वाले एकल जज के फैसले के खिलाफ अपील दायर कर दी है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावलिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सरकार की ओर से दायर एलपीए पर सुनवाई करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। हालांकि मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने एकल जज के फैसले पर कोई अंतिम रोक नहीं लगाई है। अदालत ने राज्य सरकार बनाम सूर्या प्रभा मामले में सरकार की ओर से अपील दायर करने में हुई 176 दिनों की देरी को माफ कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Wife files false dowry harassment and domestic violence case husband divorce petition grantedhindi newsRampur Bushahar News
Previous Article

शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मेयर ...

Next Article

हिमाचल न्यूज़: बिलासपुर में 949 ग्राम चरस ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saini
    हरियाणा

    Nayab Singh Saini Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Cement
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया 1000 रु./क्विंटल बढ़ा

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Vinesh
    हरियाणा

    हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: रेसलर विनेश फोगाट का भरेंगी नामांकन

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    मंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शोध: हिमाचल में 5 साल में 34 बार रोग प्रकोप, दूषित पानी जिम्मेदार

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा CAA का मामला, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने की रोक लगाने की मांग

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • 19 05 2 24 Shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: गर्मी के प्रचंड रूप से लोग बेहाल, पहाड़ों पर बढ़ी पर्यटकों की तादाद; मौसम विभाग ने कही ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई जिलों में हुई भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन; लोगों ने भागकर बचाई जान

  • Himachal Weather Mani Mahesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 1,217 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रियों को चिनूक से पहुंचाया चंबा

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल, कुफरी में बर्फबारी, शिमला में बारिश

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • August 31, 2026

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • August 31, 2026

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • August 31, 2026

    उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Swine flu

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Dead body

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Maya

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.