Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: जेल वार्डरों के काम के बोझ पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

हिमाचल: जेल वार्डरों के काम के बोझ पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

By hinditvnews
August 25, 2026
41
0
Himachal High Court

हिमाचल: जेल वार्डरों पर काम का बोझ, हाईकोर्ट पहुंचे, सरकार से जवाब तलब

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Aug 2026

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित की है। इस दौरान अंतरिम राहत और आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। यह याचिका सौरभ शर्मा समेत 85 अधिक वार्डर एवं हेड वार्डरों ने दायर की है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश की जेलों में वार्डरों एवं हेड वार्डरों की कमी, लगातार नाइट ड्यूटी और जेल सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को निर्धारित की है। इस दौरान अंतरिम राहत और आगे की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा। यह याचिका सौरभ शर्मा समेत 85 अधिक वार्डर एवं हेड वार्डरों ने दायर की है। ये याचिकाकर्ता ऊना, सिरमौर, किन्नौर, कांगड़ा, सोलन, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, चंबा हमीरपुर और शिमला जिले के कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में सेवारत हैं।

याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने ये बताया
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि हिमाचल प्रदेश प्रिजनर्स मैनुअल, 2021 के अनुसार एक समय में हर छह कैदियों पर कम से कम एक गार्डिंग कर्मचारी होना चाहिए। 8 घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह 24 घंटे का अवकाश और कम से कम चार रातों का आराम भी मिलना चाहिए। धर्मशाला जेल का उदाहरण देते हुए बताया गया कि 355 कैदियों की स्वीकृत क्षमता के मुकाबले यहां 503 से अधिक कैदी थे। जेल अधीक्षक ने मैनुअल के 1:6 अनुपात के आधार पर तीन शिफ्टों के लिए 237 वार्डरों समेत 261 कर्मचारियों की जरूरत बताई, जबकि केवल 56 वार्डर पद स्वीकृत थे। बाद की गणना में 196 वार्डर और 65 हेड वार्डरों की जरूरत बताई गई। आरटीआई के अनुसार कुछ दिनों में एक वार्डर से 10 घंटे तक ड्यूटी ली गई।

हिमाचल की जेलों में 2,580 की क्षमता, रखे हैं 3,355 बंदी
कुछ वार्डरों को सप्ताह में चार से पांच और महीने में 20 से 22 नाइट ड्यूटी करनी पड़ रही है। नाहन जेल में 83 स्वीकृत पुरुष वार्डर पदों में केवल 63 भरे थे, जबकि चार कर्मचारी अन्य स्थानों पर अटैच थे। रिकॉर्ड के अनुसार एक वार्डर की सप्ताह में पांच दिन-चार रात, महीने में 21 दिन व 20 रात की ड्यूटी दर्ज है।  हिमाचल प्रदेश की 14 जेलों में कुल 2,580 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में इनमें 3,355 कैदी बंद हैं। इनमें 1,113 सजायाफ्ता, 2,203 विचाराधीन व 39 निरोधात्मक बंदी शामिल हैं। विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी सामने आई।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Jail warders move High Court over workload; govt asked to respond.hindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: कृषि विश्वविद्यालय ने खोजी दीमक की ...

Next Article

हिमाचल: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    वकील हड़ताल पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: काम बंद करने से गैंगस्टर नहीं रुकेंगे

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    IGMC 15 दिन में छुड़ाएगा चिट्टे की लत, विशेष ओपीडी बुधवार और शनिवार को

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु ने अर्पित किए 40 लाख, चढ़ावे का टूटा रिकार्ड

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Tunnel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट नए सिरे से तय, जाठिया देवी भी जुड़ेगा

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एंटीबायोटिक से बढ़ रहा बीमारी का खतरा, इलाज मुश्किल

    September 17, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    हरियाणा

    Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

    May 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Alert
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    अलर्ट के बीच कई भागों में भारी बारिश, करसोग में एक दिन की छुट्टी

  • Kufri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ गायब

  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचआरटीसी के 9099 कर्मियों को ओपीएस, ग्रेच्युटी व नाइट अलाउंस जारी

Timeline

  • October 9, 2026

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

  • October 9, 2026

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

  • October 9, 2026

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

  • October 9, 2026

    Quick India Movement Returns to Instamart, Bigger on Assortment and Deals

  • October 9, 2026

    Boxeopath's Fury Brings Professional Boxing Action to IRIS Broadway, Gurugram

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards

    VinFast India Named 'EV Manufacturer of the Year' at HT Auto Leaderboard Awards 2026

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    Crompton Simplifies Household Water Management with INTELLISENSE SmartPro

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    Hyderabad Real Estate Developer Ajitesh Korupolu Wins Growth Leader of the Year Award

    By hinditvnews
    October 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.