हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

Himachal News: पालमपुर के निजी कॉलेज की एक छात्रा ने क्लास रूम में लगा लिया फंदा, मौत; जांच में जुटी पुलिस
हिंदी टीवी न्यूज, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 19 Mar 2026
हिमाचल प्रदेश के जिला कांंगड़ा में पालमपुर स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है।
जिला कांगड़ा के केएलबी कॉलेज पालमपुर में वीरवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां बीकॉम प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने कक्षा के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा सुबह करीब 8:45 बजे कॉलेज पहुंची। वह सीधे अपनी कक्षा में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पंखे से लटका मिला शव
कुछ समय बाद एक अन्य छात्रा ने कक्षा के अंदर संदिग्ध स्थिति देखी और कॉलेज में कार्यरत एक व्यक्ति को सूचित किया। सूचना मिलने पर उक्त व्यक्ति ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्रा को पंखे से लटका पाया। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।















