Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

Rajasthanशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Rajasthan›हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

By hinditvnews
July 16, 2026
52
0
Himachal High Court

हिमाचल: प्रेम विवाह करने वाली युवती को राजस्थान ले गई पुलिस, हाईकोर्ट का कड़ा संज्ञान

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 16 Jul 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रेम विवाह करने वाली लड़की को राजस्थान ले जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने संबंधित पुलिस अधिकारियों, कांगड़ा के एसपी और राजस्थान के कोटपुतली के एसडीएम और एसपी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी 23 जुलाई को हर हाल में पीड़ित लड़की को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश करें।

प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रेम विवाह करने वाली लड़की को राजस्थान ले जाने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश के संबंधित पुलिस अधिकारियों, कांगड़ा के एसपी और राजस्थान के कोटपुतली के एसडीएम और एसपी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी 23 जुलाई को हर हाल में पीड़ित लड़की को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश करें। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने लड़के की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत ने राजस्थान के कोटपुतली जिले के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले में नए प्रतिवादी के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने इस मामले में हिमाचल सरकार और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। राजस्थान के अधिकारियों और लड़की के परिजनों को भी दो दिनों के भीतर नोटिस तामील करने के निर्देश दिए गए हैं।

याचिकाकर्ता आदित्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आदित्य और दिशा यादव ने एक फरवरी 2026 को कांगड़ा के चामुंडा माता मंदिर में अपनी मर्जी से विवाह किया और इसकी सूचना लड़की के परिजनों को भी दे दी गई। लड़की ने 16 फरवरी 2026 को अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से दिल्ली से आई है और उसने स्वेच्छा से विवाह किया है। हालांकि, लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम होने के कारण लड़की के परिजनों की शिकायत पर 17 फरवरी 2026 को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

अदालत के सामने यह तथ्य आया कि 29 जून को राजस्थान के कोटपुतली जिला के एसडीएम कार्यालय से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-100 के तहत लड़की की बरामदगी का एक आदेश हासिल किया गया। इस आदेश में आरोप लगाया गया था कि लड़की को किसी ने बहला-फुसलाकर अगवा किया है। इस आदेश के आधार पर लड़की के परिजनों ने कांगड़ा से लड़की को उसकी मर्जी के खिलाफ बरामद कर लिया। अदालत ने माना कि चूंकि विवाह कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में हुआ था और लड़की को इसी राज्य के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाया गया है, इसलिए इस मामले की सुनवाई का अधिकार हिमाचल हाईकोर्ट के पास है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस आशंका पर भी गौर किया कि लड़की की जान को खतरा हो सकता है और यह मामला सीधे तौर पर जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsPolice took away a young woman who had entered into a love marriage; High Court takes serious note.shimla news
Previous Article

हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह ...

Next Article

कांगड़ा: महिला-दामाद चिट्टे संग गिरफ्तार, घर से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukhu
    राष्ट्रीय

    खतरे में सुक्खू सरकार! कांग्रेस ने हिमाचल भेजा अपना ‘चाणक्य’, कर्नाटक और गुजरात में बचाई थी पार्टी की साख

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    कांगड़ाकिन्नौरचंबाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: 31 मार्च तक लग सकती है आचार संहिता

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: भाजपा के विकास रथ से गिनाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां

    February 15, 2026
    By hinditvnews
  • WEATHER
    हरियाणा

    Haryana Weather: बरसात से ठंडक बढ़ी, तेज हवाओं ने ठिठुराया

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला जिले में आपदा से अब तक 55 की मौत, 7 लोग अभी लापता

    August 24, 2023
    By hinditvnews
  • Sikander
    फ़िल्ममनोरंजन

    Sikandar: दर्शकों को एक्शन का फुल डोज देने की तैयारी में ‘सिकंदर’ के निर्माता

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में भीड़भाड़ कम करने की दिशा में काम करेगी सुक्खू सरकार, सरकारी कार्यालयों को राजधानी से बाहर करने पर होगा विचार

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: जयराम ठाकुर का आरोप – कांग्रेस का पहलगाम हमले पर बयान दुखद

  • कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    अयोध्या से गहरा नाता, PM मोदी भी मुरीद…रथ में सवार होकर निकलेंगे भगवान रघुनाथ; आज से शुरू हो रहा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव

Timeline

  • August 29, 2026

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

  • August 29, 2026

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

  • August 28, 2026

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

  • August 28, 2026

    Galgotias University's Students Take on the World's Biggest Problems at the Galgotias G20 Summit

  • August 28, 2026

    Bajaj Finance Personal Loan Offers Flexible Repayment Options with Loan Utsav 2026 Benefits

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fischer Earthquake proof Retrofitting Solutions A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    fischer Earthquake-proof Retrofitting Solutions – A New Hope for Millions of Existing Buildings in India

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    BATIC 2026: Global Digital Leaders Unite to Build APAC's Connectivity, Cloud, and AI Future

    By hinditvnews
    August 29, 2026
  • Gaurs Group Ties Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; Association Valued at Rs. 150 Crore

    Gaurs Group Ties-Up with European Design Giant Seaform Germany for Luxury Kitchens for All Projects; ...

    By hinditvnews
    August 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.