Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बस किराया दोगुना फैसले पर विरोध, सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव

हिमाचल: बस किराया दोगुना फैसले पर विरोध, सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव

By hinditvnews
April 7, 2025
148
0
HRTC

Himachal: न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के फैसले का चौतरफा विरोध… राहत देने के लिए अब नया प्रस्ताव

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025 

न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये करने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले का चौतरफा विरोध होने के बाद सरकार अब राहत देने की तैयारी कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये करने के राज्य मंत्रिमंडल के फैसले का चौतरफा विरोध होने के बाद सरकार अब राहत देने की तैयारी कर रही है। न्यूनतम किराये के लिए अब दो स्लैब बनाए जा रहे हैं। नए प्रस्ताव के अनुसार दो किलोमीटर तक न्यूनतम किराया 5 रुपये ही रहेगा। दो से 4 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 10 रुपये और 4 किमी से अधिक सफर पर प्रति किलोमीटर किराया पूर्ववत 2.19 रुपये के आधार पर लिया जाएगा। अधिसूचना में सरकार यह व्यवस्था कर सकती है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ मंत्री न्यूनतम बस किराया दोगुना करने के पक्ष में नहीं थे। बस किराया बढ़ाने का प्रस्ताव दूसरी बार मंत्रिमंडल की बैठक में लाया गया था, इसलिए इस पर फैसला ले लिया गया। इस फैसले का चारों ओर विरोध हो रहा है। अब सरकार बीच का रास्ता निकालने पर विचार कर रही है। यानी किराया भी बढ़ जाए और लोगों पर बोझ भी कम पड़े।

न्यूनतम बस किराया दोगुना होने का सबसे अधिक बोझ छोटा सफर करने वालों पर पड़ने जा रहा है। एक या दो किलोमीटर का सफर करने पर भी लोगों को 10 रुपये किराया चुकाना होगा। भाजपा भी इसे मुद्दा बना रही है। माकपा ने भी इसका विरोध किया है।

ऐसे में सरकार छोटी दूरी का सफर करने वालों को राहत देने के लिए न्यूनतम बस किराये के दो स्लैब बनाने पर विचार कर रही है। यानी नए स्लैब के प्रारूप के अनुसार 2 से 4 किलोमीटर तक दूरी के सफर पर ही न्यूनतम किराया 10 रुपये चुकाना होगा।

एचआरटीसी बीओडी ने न्यूनतम बस किराया 5 से 10 रुपये तय करने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा था। मंत्रिमंडल में इस पर चर्चा हुई है। अब सरकार न्यूनतम किराये में कुछ राहत देने पर विचार कर रही है।– अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, हिमाचल पथ परिवहन निगम

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsThere is widespread opposition to the decision to double the minimum bus fare... Now a new proposal to provide
Previous Article

हिमाचल: अल्ट्रासाउंड-ईसीजी शुल्क मेडिकल कॉलेज खुद तय ...

Next Article

हिमाचल: साइबर क्राइम से लड़ेंगी वीरांगनाएं, मनु ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Paise
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: होटलों से महंगा होगा होम स्टे पंजीकरण, मनमानी फीस तय

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट: सेलफोन और चार्जर अलग उपकरण, 13.75% वैट देना होगा

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • CM himachal pradesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन मित्र भर्ती के लिए फरवरी से शुरू होंगे फिजिकल, CM सुक्खू ने की घोषणा; कांस्टेबल के 1226 ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Kobind
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    कर्ज में डूबे पंजाब के अन्नदाता: 54 प्रतिशत किसान परिवारों ने लिया है लोन

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार समेत दो लोगों से चिट्टा बरामद

    December 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • election
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: चिट्टा तस्करों पर लगेगी चुनाव लड़ने की रोक

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 21 तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

  • Aag
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Sirmour: गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी आग

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.