Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

By hinditvnews
November 18, 2024
74
0
Early Warning Of Landslides.

हिमाचल: बादल फटने के खतरे से अलर्ट करेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर मॉडल तैयार

हिंदी टीवी न्यूज, कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 Nov 2024

प्रदेश के कुल्लू जिला में बादल फटने से पहले लोगों को अब अलर्ट मिल जाएगा, जिससे तबाही व जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बादल फटने से पहले लोगों को अब अलर्ट मिल जाएगा, जिससे तबाही व जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। इसके लिए जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान एक प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहा है। जिले में इसके लिए तीन जगह चिह्नित की गई हैं, जो बादल फटने की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। अर्ली वार्निंग सिस्टम का साॅफ्टवेयर मॉडल बंगलूरू में बनकर तैयार हो गया है। उम्मीद है कि 2025 की बरसात से पहले फोजल, छाकीनाला व सैंज  में अर्ली वार्निग सिस्टम को स्थापित कर दिया जाएगा।

मंत्रालय केा भेजा मॉडल
संस्थान ने साॅफ्टवेयर का मॉडल तैयार करने के बाद इसे सेंसर के साथ अटैच करने व स्थापित करने की मंजूरी के लिए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार को मॉडल भेजा है। जीबी पंत राष्ष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान मौहल इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन मिशन के तहत कर रहा है। पिछले एक दशक हिमालय क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में कुल्लू जिला में भी बादल फटने से भारी तबाही हो रही है।
बादल फटने से हो रही भारी तबाही
इसमें जानमाल के साथ करोड़ों की सरकारी व निजी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा है। बादल फटने से जानमाल का नुकसान कम हो, इसके लिए जीबी पंत पर्यावरण संस्थान मौहल अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने का जा रहा है। संस्थान के निदेशक ई राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। बंगलूरू में सॉफ्टवेयर मॉडल बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि अब इस मॉडल को सेंसर के साथ अटैच करने व स्थापित करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है।

कुल्लू में हर साल फटते हैं बादल
बरसात में जिला कुल्लू बादल फटने के लिए अति संवेदनशील है। जुलाई से सितंबर तक होने वाली बरसात में हर साल पांच से छह बार बादल फटते हैं, जबकि 2023 में सबसे अधिक आठ से अधिक बादल बार फटने की घटना सामने आई थी। इस साल बरसात में कुल्लू के बाह्य सराज, निरमंड के बागीपुल व समेज में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। इसमें बाढ़ से 30 मकान बह गए और छह बच्चों समेत 36 लोग लापता हो गए थे। करोड़ों रुपये की संपत्ति भी तहस-नहस हो गई। मणिकर्ण में भी बादल फटने से बलादी में आठ मकान व मलाणा प्रोजेक्ट का डैम भी टूट गया था।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Early warning system will alert about the danger of cloudbursthindi newsshimla news
Previous Article

Himachal News: सात साल में प्रदेश में ...

Next Article

हिमाचल: बुजुर्गों के इलाज के लिए घर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rangto
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Tungnath
    उत्तराखण्ड

    रुद्रप्रयाग: द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तुंगनाथ के कपाट 21 और 2 मई को खुलेंगे

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Npk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए सीजन से पहले एनपीके खाद के दाम बढ़े

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कैबिनेट: योग नीति व गोल्डन कार्ड व्यवस्था को मंजूरी

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    ऑपरेशन सिंदूर: सीजफायर हुआ है, जंग खत्म नहीं — पाक पर बोले मंत्री विज

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षकों से वापस लिए गए अनुबंध सेवा के लाभ, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

    April 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hrtc Bus
    कुल्लूदिल्लीपंजाबहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू से दिल्ली,चंडीगढ़,पठानकोट चलेंगी बसें

  • Mandir
    Horoscopeकांगड़ाचंबाबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: संघेड़ा रस्म से शुरू होगा भूंडा महायज्ञ

  • Koksar
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.