Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

  • हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

  • हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

  • Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों के तबादले

  • हिमाचल: एरियर व मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान, वित्त विभाग के निर्देश

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

By hinditvnews
April 8, 2026
6
0
Hpu

Himachal News: बीएड का सिलेबस जारी, इंटर्नशिप व निरंतर मूल्यांकन पर जोर; 23 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 08 Apr 2026

एचपीयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड कोर्स का सिलेबस व प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के अनुसार बीएड कोर्स दो साल का रहेगा और इसे चार सेमेस्टर में पूरा किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए बीएड कोर्स का सिलेबस व प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। पहली बार नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुसार पूरा पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और लगातार मूल्यांकन को विशेष महत्व दिया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार बीएड कोर्स दो साल का रहेगा और इसे चार सेमेस्टर में पूरा किया जाएगा। प्रत्येक सेमेस्टर में कम से कम 100 कार्य दिवस और लगभग 600 शिक्षण घंटे निर्धारित किए गए हैं। छात्रों के लिए 80 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी रखी गई है, जबकि स्कूल इंटर्नशिप के दौरान 90 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। तय सीमा से कम उपस्थिति होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

मूल्यांकन प्रणाली में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल एंड सेमेस्टर परीक्षा पर निर्भरता खत्म कर दी गई है। कुल अंकों का 20 प्रतिशत हिस्सा सतत समग्र मूल्यांकन (सीसीए) से तय होगा, जिसमें कक्षा में उपस्थिति, मिड-टर्म टेस्ट और असाइनमेंट शामिल होंगे। शेष 80 प्रतिशत अंक एंड सेमेस्टर परीक्षा से मिलेंगे।

आवेदन 4 अप्रैल से शुरू हैं और 11 मई तक भरे जाएंगे। एडमिट कार्ड 19 मई को जारी होंगे और 23 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परिणाम 9 जून तक घोषित होने की संभावना है।

यह हैं हर सेमेस्टर के विषय
पहले सेमेस्टर में चाइल्डहुड एंड डेवलपमेंट और कंटेंपरेरी इंडिया एंड एजुकेशन जैसे बुनियादी विषय शामिल हैं। दूसरे सेमेस्टर में लर्निंग एंड टीचिंग और असेसमेंट फॉर लर्निंग के साथ छात्रों को अपने विषयों के अनुसार टीचिंग सब्जेक्ट चुनने होंगे। तीसरे सेमेस्टर में इन्हीं विषयों की प्रैक्टिस और स्कूल इंटर्नशिप कराई जाएगी। चौथे सेमेस्टर में जेंडर, समावेशी शिक्षा, आईसीटी और आत्म विकास जैसे आधुनिक विषय जोड़े गए हैं।

 

Share :
TagsHimachal B.Ed. Syllabus Released Emphasis on Internship and Continuous Assessmenthimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों ...

Next Article

हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 11 03 2024 Vip
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Auction: हिमाचली भी दीवाने, 21 लाख में बिके 0001 सीरीज के दो नंबर

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू मंडी: प्रवेश परीक्षा अब 28-31 मई को

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Asha Anganwadi Health
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय अंतरिम बजट: हिमाचल की 44 हजार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    हल्द्वानी हादसा: मंडी के पास कार ने अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एक हजार से अधिक जनसंख्या पर ही गठित होगी नई पंचायत

    January 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nadda
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, जेपी नड्डा पहुंचे रैहन

  • Hpv
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अगले सत्र से हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित: सीएम सुक्खू

Timeline

  • April 8, 2026

    हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

  • April 8, 2026

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

  • April 8, 2026

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

  • April 8, 2026

    Himachal: हिमाचल में बड़ा फेरबदल, 61 जजों के तबादले

  • April 8, 2026

    हिमाचल: एरियर व मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान, वित्त विभाग के निर्देश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Snow

    हिमाचल मौसम: अप्रैल में भी बर्फबारी, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

    By hinditvnews
    April 8, 2026
  • Hpv

    हिमाचल: एचपीवी वैक्सीन सर्टिफिकेट बिना बेटियों को विदेश यात्रा नहीं

    By hinditvnews
    April 8, 2026
  • Hpu

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

    By hinditvnews
    April 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.