हिमाचल: बुढ़वार पंचायत में खराब हो रहा सरकारी सीमेंट, उठे सवाल

हिमाचल: विकास कार्यों के लिए खरीदा सीमेंट कमरे में पड़ा-पड़ा हुआ खराब, बुढ़वार पंचायत में उठे सवाल
हिंदी टीवी न्यूज, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Thu, 12 Nov 2026
ऊना की ग्राम पंचायत बुढ़वार में पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान खरीदा गया 35 बैग सीमेंट एक कमरे में खराब हालत में पड़ा मिला है। सीमेंट के रखरखाव और समय पर इस्तेमाल नहीं होने से सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बीडीओ बंगाणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
ग्राम पंचायत बुढ़वार में पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान खरीदे गए सीमेंट के खराब होने का मामला सामने आया है। पंचायत के एक कमरे में सीमेंट के 35 बैग पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में सीमेंट की हालत खराब नजर आ रही है। ऐसे में इसके इस्तेमाल योग्य नहीं रहने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह सीमेंट पुरानी पंचायत के कार्यकाल में विकास कार्यों के लिए खरीदा गया था। आरोप है कि उचित रखरखाव और नमी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण सीमेंट खराब हालत में पहुंच गया। यदि सीमेंट इस्तेमाल के योग्य नहीं बचा है तो इससे सरकारी धन के नुकसान की आशंका है।














