Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

By hinditvnews
August 30, 2024
126
0
Cm

हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में अवैध कटान रोकने के लिए सरकार डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के लाइसेंस बनाने को लेकर नीति बनाएगी। इस नीति के तहत लोगों को लाइसेंस दिए जाएंगे।  जंगलों के आवरण को बढ़ाने के लिए महिला मंडल, पंचायतों की जिम्मेवारी तय की जाएगी। पौधरोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। सरकार ने वनों को आग से बचाने के लिए चीड़ के पौधों का भी रोपण बंद किया है।देसी आम के पेड़ों के कटान पर भी रोक लगा दी है। सुक्खू ने यह बात विधानसभा में विधायक जनक राज और सुखराम चौधरी की ओर से जलवायु परिवर्तन पर लाए गए संकल्प प्रस्ताव के जवाब में कही। सीएम ने कहा कि अगले साल से जंगलों में 60 फीसदी फलदार और 40 फीसदी अन्य पौधे लगाए जाएंगे। हिमाचल में ग्रीन एनर्जी बेचने को लेकर निजी कंपनी से बात चल रही है। कंपनी 9 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने को तैयार है। जलवायु परिवर्तन के चलते प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में बारिश नहीं होती थी, अब वहां बारिश हो रही है। सरकार बनने के बाद वन विभाग में भी कई परिवर्तन किए गए।जो पेड़ गिरे होंगे, उन्हें गार्ड, डीएफओ की मंजूरी से उठाया जा सकता है। अगर किसी की छत पर पेड़ गिर जाता है तो गार्ड, डिप्टी रेंजर, डीएफओ, कंजरवेटर को पेड़ हटाने की शक्तियां दी गई हैं।   इसके लिए वन निगम की अनुमति की जरूरत नहीं है। वन निगम और पंचायतें इसे खरीद सकती हैं। सीएम ने कहा कि चीड़ के पौधों की जगह अब धीरे-धीरे नए पौधे लेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व 16वें पे कमीशन से भी हिमाचल के लिए ग्रीन बोनस की मांग की है। सारा एरिया ग्रीन है और विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संकल्प में सत्ता पक्ष के पांच और विपक्ष के सात सदस्यों ने अपने विचार रखे। सीएम के जवाब से संतुष्ट भाजपा विधायकों ने संकल्प प्रस्ताव वापस लिया।

कैंथ पर हो नाशपाती की ग्राफ्टिंग : सीएम ने डाॅ. जनकराज के सुझाव पर कहा कि विधायक ने जो कैंथ के पौधों पर नाशपाती की ग्राफ्टिंग का सुझाव दिया है।
पौधरोपण के लिए जगह हो चयनित :  रंजीत सिंह ने कहा कि पौधरोपण के समय जगह चयनित नहीं होती। पौधरोपण के लिए रास्ते बनें, इससे जंगल बच सकते हैं।
तापमान 40 डिग्री जाना जलवायु परिवर्तन: विधायक हंसराज ने कहा की हिमाचल का तापमान 40 डिग्री तक जाना जलवायु परिवर्तन का कारण है।
जलवायु परिवर्तन के लिए हम सब जिम्मेदार ः सुदर्शन बबलू ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के लिए हम सब जिम्मेदार हैं।
पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व:  विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व है। जंगलों की आग ने कार्बन को बढ़ाया है।
तीन साल में पौधरोपण पर 735 करोड़ खर्च : विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि तीन साल में पौधरोपण पर 735 करोड़ खर्च हुए हैं। लेकिन इनकी देखरेख के लिए कोई बजट जारी नहीं हुआ।
आरा चलाने वाले चंद मिनट में काट देते पेड़ : विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि पौधरोपण में कोई भी पारदर्शिता नहीं है। आरा चलाने वालों के लइसेंस बनने चाहिए। अजय सोलंकी, सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पर्यावरण में काफी बदलाव आया है। हमें अवैध कटान को लेकर कठोर नीति बनानी चाहिए।

 

Share :
TagsCM
Previous Article

सुन्नी के दोघरी में एक और क्षत-विक्षत ...

Next Article

कोलकाता हत्याकांड में न्याय को लेकर एस्प्लेनेड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, आज होगा तय

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    ‘झंडा फहराया तो बम से उड़ा देंगे’, CM सुक्खू और कांग्रेस विधायक को फोन पर मिली धमकी

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Himachal
    दिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सीएम सुक्खू आज दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू ने Niti Aayog की बैठक से नहीं किया किनारा! अभी बरकरार है संशय; मुख्यमंत्री आज दिल्ली

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्पीकर के बयान पर सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    अभी भी फंस सकता है वार्ड कमेटी के चुनाव में पेंच, कोर्ट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

    August 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्विफ्ट चैट पोर्टल पर हाजिरी नहीं भरने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई, तय हुई समय सीमा

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने बदला फैसला, दो को उम्रकैद, एक बरी

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, किन मामलों पर होगी चर्चा, आप भी जानिए

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.