Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

  • शिमला: पॉक्सो के दो आरोपी बरी, नाबालिग के मुकरने और सबूतों की कमी से मिली राहत

  • हिमाचल: बड़े फेरबदल की चर्चा से सियासी हलचल, सीएम लौटे; मंत्री दिल्ली में डटे

  • हिमाचल: OBC को 27% आरक्षण और क्रीमी लेयर खत्म करने से सरकार का इनकार

  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल में भारी बारिश से जनता पर आफत, 126 सड़कें बंद; अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

हिमाचल में भारी बारिश से जनता पर आफत, 126 सड़कें बंद; अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

By hinditvnews
August 28, 2024
347
0
Weather Alert

हिमाचल में भारी बारिश से जनता पर आफत, 126 सड़कें बंद

 हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जिससे राज्य की राजधानी में बंद सड़कों की कुल संख्या 126 हो गई। जगह-जगह भूस्खलन से पेड़ भी उखड़ गए, जो रास्तों के बीच गिर गए।

स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, सोमवार सुबह 41 सड़कें बंद थीं और मंगलवार को बारिश के कारण भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने के कारण यह संख्या बढ़कर 126 हो गई।

शिमला शहर में भारी बारिश के बाद टॉयलैंड के पास पेड़ उखड़ने के कारण सुबह के समय स्कूल और कार्यालय जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

बारिश से 126 सड़कें बंद

शिमला जिले में कुल 41 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। बद्दी से भी बुनियादी ढांचे, खासकर सड़कों को नुकसान पहुंचने की खबरें आई हैं। कुल 126 अवरुद्ध सड़कों में से सबसे ज्यादा मंडी में 50 सड़कें बंद हैं, इसके बाद सोलन में 12, कांगड़ा में 10, कुल्लू में छह, सिरमौर में चार और ऊना, किन्नौर और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सड़क बंद है।आपातकालीन संचालन केंद्र ने कहा कि इसके अलावा, राज्य भर में 1,191 बिजली और 27 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे से पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश देखी गई, जिसमें शिमला शहर के उपनगरीय इलाके जुब्बड़हट्टी में मंगलवार शाम तक सबसे अधिक 101 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इन इलाकों में कितनी हुई बारिश

जुब्बरहट्टी के बाद कहो में 83 मिमी, कुफरी में 73 मिमी, शिमला में 72.8 मिमी, नारकंडा में 62.5 मिमी, पच्छाद में 59 मिमी, चौपाल में 42.6 मिमी, नगरोटा सूरियां में 42.2 मिमी, सोलन में 42.4 मिमी, सुंदरनगर में 40.1 मिमी, नाहन में 27.4 मिमी और बिलासपुर में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई।27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में अब तक बारिश में 23 प्रतिशत की कमी आई है और राज्य में 591.8 मिमी की औसत के मुकाबले 453.4 मिमी बारिश हुई है।

अब तक 144 लोगों की मौत

अधिकारियों ने कहा कि मानसून की शुरुआत से लेकर सोमवार तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 144 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।मंगलवार को शिमला जिले का नारकंडा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 मिमी डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

आईएएस अधिकारी नंदिता होंगी हिमाचल की मुख्य ...

Next Article

केंद्र सरकार ने बदले नियम…अब छत पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kinner kelash
    उत्तराखण्डधार्मिक यात्रा

    श्रीखंड महादेव यात्रा: 11 साल में पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 8,500 पार

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 88 टीजीटी के संशोधित किए गए नियुक्ति आदेशों पर रोक, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: अब 100-100 रुपये में बनेंगे स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड, अधिसूचना जारी

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला हाईवे: 15 अगस्त के बाद चंबाघाट रेल ओबरब्रिज से दौड़ेंगे वाहन, ट्रायल सफल

    August 10, 2024
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1200 675 19840201 thumbnail 16x9 hp1
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    NIT Hamirpur: एमटेक के छात्र की मौत के बाद दो हॉस्टल वॉर्डन हटाए, शिक्षकों को दी जिम्मेवारी

  • Electric
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वायरलेस चार्ज होंगे EV, ANRF ने शोध को दी मंजूरी

  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

Timeline

  • September 10, 2026

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

  • September 10, 2026

    शिमला: पॉक्सो के दो आरोपी बरी, नाबालिग के मुकरने और सबूतों की कमी से मिली राहत

  • September 10, 2026

    हिमाचल: बड़े फेरबदल की चर्चा से सियासी हलचल, सीएम लौटे; मंत्री दिल्ली में डटे

  • September 10, 2026

    हिमाचल: OBC को 27% आरक्षण और क्रीमी लेयर खत्म करने से सरकार का इनकार

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • himachal high court

    हिमाचल: हाईकोर्ट ने राजीव बाली को वापस बुलाया, रजिस्ट्रार पद पर होगी तैनाती

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal High Court

    शिमला: पॉक्सो के दो आरोपी बरी, नाबालिग के मुकरने और सबूतों की कमी से मिली ...

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Cmsukhu Ll

    हिमाचल: बड़े फेरबदल की चर्चा से सियासी हलचल, सीएम लौटे; मंत्री दिल्ली में डटे

    By hinditvnews
    September 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.