Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल मौसम: मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल मौसम: मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, बारिश-बर्फबारी के आसार

By hinditvnews
March 5, 2025
404
0
Himachal Pradesh Snowfall

Himachal Weather: मनाली-केलांग सड़क पर हिमस्खलन, प्रदेश में इस दिन से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/केलांग Published by: Megha Jain Updated Wed, 05 Mar 2025

मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। वहीं राज्य में आगामी दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद बुधवार को माैसम खुल गया है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। कई इलाकों में हिमस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। बुधवार सुबह मनाली-केलांग सड़क पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन हुआ है। सूचना के बाद बीआरओ की मशीन हिमखंड हटाने में जुट गई। वहीं मनाली से अटल टनल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए वनवे खोल दिया गया है। मनाली से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के लिए सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक वाहनों को छोड़ा जाएगा। जबकि दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक अटल टनल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही होगी। डीएसपी केलांग राजकुमार ने यह जानकारी दी है।

इस दिन से फिर करवट बदलेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। राज्य में 5 से 8 मार्च तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 9 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 8 मार्च तक अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आज मैदानी-निचले पहाड़ी और मध्य क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चली। वहीं सुबह के समय मंडी और बिलासपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहा।

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 2.2, कल्पा -4.9, धर्मशाला 4.5, ऊना 4.0, नाहन 12.3, केलांग -11.0, पालमपुर 3.0, सोलन 3.9, मनाली -0.9, कांगड़ा 4.7, मंडी 6.2, बिलासपुर 5.7, चंबा 4.4, डलहाैजी 1.2, कुकुमसेरी -12.5, भरमाैर -0.1, सेऊबाग 0.8, धाैलाकुआं 7.4, बरठीं 5.0, सराहन 0.5, ताबो -10.2 व देहरा गोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हुई। नाहन में 16.8, डलहौजी 7.0, जैटन बैराज 5.0, कसौली 4.0, कंडाघाट 2.8, पालमपुर, भरमौर 2.0, काहू 1.8, रायपुर मैदान 1.4, पच्छाद 1.1, पांवटा साहिब 1.0, सलापड़ 0.6 व शिमला में  0.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। खदराला में 7.0 व कुकुमसेरी में 1.5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई है।

Share :
Tagschances of rain and snowfall again in the state from this dhimachal pradeshHimachal Weather: Avalanche on Manali Kelang roadhindi newsshimla news
Previous Article

Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना ...

Next Article

उत्तराखंड की बड़ी भूमिका राष्ट्रीय खेल और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pul
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: टूटा पुल, सीमेंट से भरा ट्रक गिरा, आवाजाही ठप

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Tajmahal
    उत्तर प्रदेश

    ताजमहल: बढ़ाई गई सुरक्षा, सैलानियों की सख्त चेकिंग, जल्द लगेगा ड्रोन सिस्टम

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Ola
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: ओला पर ब्रेक: छह माह तक कैब-बाइक टैक्सी सेवा बंद

    June 18, 2026
    By hinditvnews
  • 09 02 2024
    पंजाब

    Mission 2024: पंजाब में 10 हजार वाहनों में लगेंगे जीपीएस, रूट डायवर्ट होने पर कंट्रोल रूम में जाएगा मैसेज

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साइबर अपराधियों ने महिला से 31.70 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में पकड़े गए

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हाईकोर्ट ने कहा- हिमाचल में स्थाई नियुक्तियों की जरूरत

  • 1 200
    हिमाचल प्रदेश

    Cyber Crime : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें अलर्ट

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: चिट्टा तस्करी में पकड़े कर्मचारी बिना जांच होंगे बर्खास्त, कड़े निर्देश जारी

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.