हिमाचल मौसम: 5 जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट, सेब-गेहूं पर संकट

Himachal Weather: पांच जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, बेमौसमी बर्फबारी-बारिश से सेब-गेहूं पर संकट
हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Apr 2026
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी दिसंबर जैसी सर्दियों की अनुभूति हो रही है। लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच बुधवार को शिकारी देवी, रोहतांग टनल, कुफरी धौलाधार, नारकंडा, कोटखाई सहित ऊपरी शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। शिमला में देर रात भारी ओलावृष्टि भी हुई।















