Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

election 2024Himachal Election 2024
Home›election 2024›हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: वोटरों ने नहीं बदला ट्रेंड, अब नतीजों पर नजर

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: वोटरों ने नहीं बदला ट्रेंड, अब नतीजों पर नजर

By hinditvnews
July 11, 2024
93
0
election

 वोटरों ने नहीं बदला ट्रेंड

हिमाचल प्रदेश के तीन विस क्षेत्रों में उपचुनाव में वोटरों का ट्रेंड नहीं बदला है। पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी नालागढ़ में सबसे अधिक और देहरा में मतदान प्रतिशत कम रहा । भाजपा और कांग्रेस के नेता इन तीनों सीटों पर चुनावी नतीजों को अपने-अपने पक्ष में बता रहे हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक लगभग 79.4 प्रतिशत, हमीरपुर में 67.72 और देहरा में 65.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी तीनों ही सीटों का ट्रेंड ठीक इसी तरह से रहा है। उस समय देहरा में यह 70.94, हमीरपुर में 71.28 और नालागढ़ में 81.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। पूरे राज्य का यह औसत 75.60 फीसदी था। उस वक्त तीनों ही सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते थे। देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने निर्दलीय चुनाव जीता था।

कांग्रेस तीनों ही सीटों पर दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही। ऐसे में इस बार मतदान का वही ट्रेंड पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस के पक्ष में है या तीसरे स्थान पर रही भाजपा को बढ़त दिला गया है। चूंकि इस बार तीनों ही निर्दलीय भाजपा के उम्मीदवार हैं तो भाजपा इसे अपने पक्ष में मान रही है। पिछले चुनाव में भाजपा से अधिक मत लेने वाली कांग्रेस इसे अपने लिए हुआ मतदान मान रही है। देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी उपचुनाव लड़ रही हैं तो वहां पर महिला मतदाताओं की ओर से बढ़चढ़कर मतदान करने का दावा कर कांग्रेस कह रही है कि यह वोट
वहीं, भाजपा ऐसा नहीं मान रही है। हमीरपुर में भी कांटे की टक्कर मानी जाती रही है। भाजपा और कांग्रेस के यहां पर जीत हार के अपने-अपने तर्क हैं। कांग्रेस मुख्यमंत्री के वर्चस्व की बात कर रही है तो भाजपा यहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मेहनत के सिरे चढ़ने और सरकार के खिलाफ मतदान होने की बात कर रही है। इसी तरह से नालागढ़ में निर्दलीय हरप्रीत सैणी ने भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ा है तो यहां पर मत प्रतिशतता बढ़ने का एक कारण यह भी माना जा रहा है कि तीनों ने ही वोट खींचने का प्रयास किया है। सबके अपने-अपने पक्ष में दावे हैं।
अपने इलाके के विकास के लिए लोग सरकार के साथ जुड़ना चाह रहे हैं तो ऐसे में निस्संदेह यह मतदान कांग्रेस के पक्ष में हुआ है। जनता पर चुनाव थोपने का जनता ने भाजपा को कड़ा जवाब दिया है। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में तो मत प्रतिशतता का पिछले चुनाव में भी ऐसा ही ट्रेंड था और भाजपा को उस समय मुंह की खानी पड़ी थी।– नरेश चौहान, उपाध्यक्ष, प्रदेश काग्रेस कमेटी।
मतदान के बाद भाजपा तीनों ही उपचुनाव को जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। हमीरपुर में अच्छा मतदान हुआ है, वह भाजपा के पक्ष में होगा। नालागढ़ में स्वच्छ छवि और माफिया की लड़ाई है और उसमें भाजपा जीतेगी। जिस प्रकार सरकार ने जनता को परेशान किया है, उसका खामियाजा भुगतना है। देहरा में प्रत्याशी का अपना वोट और घर तक नहीं था। लोकसभा चुनाव में कांगड़ा में आनंद शर्मा को जिस तरह से खारिज किया गया, उसी तरह कांग्रेस देहरा में भी खारिज होगी। भाजपा सभी सीटें जीत रही है।– करण नंदा, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा।
40 दिन बाद लोगों ने फिर डाले वोट
हिमाचल प्रदेश में 40 दिन बाद लोगों ने बुधवार को फिर वोट डाले। इससे पूर्व एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही हिमाचल प्रदेश में छह सीटों पर उपचुनाव हुए। उस दौरान देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ की जनता ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया और बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान किया।
जीते तो बढ़ेगी सुक्खू की प्रतिष्ठा
देहरा समेत तीनों सीटों पर उपचुनाव जीते तो इससे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुृक्खू की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीत से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दमखम का भी परिचय होगा। अगर नहीं जीत पाए तो इससे सरकार पर फिलहाल कांग्रेस पर कोई आंच तो नहीं आएगी। सुक्खू सरकार इस सबके बावजूद बहुमत में ही होगी।
Share :
TagsElection 2024himachal
Previous Article

Himachal School News: हिमाचल प्रदेश में पांच ...

Next Article

HPU Shimla: बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से 24 सितंबर तक मौसम साफ, 25 को बारिश का येलो अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलाने से लेकर आज तक हॉट है कर्मचारी राजनीति

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • 11 03 2024 Vip
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Auction: हिमाचली भी दीवाने, 21 लाख में बिके 0001 सीरीज के दो नंबर

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

    August 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • khushala
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्राचीन महावीर मंदिर खुशाला शोघी शिमला

  • Kinnaur
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच

  • Shimla News
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: बंगाणा में तालाब से मिला नवजात शव, इलाके में मचा हड़कंप

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.