Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: राशन कार्ड आय सीमा बदलेगी, वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

  • उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकारिणी जल्द तय, छोटी टीम के लिए सैलजा ने टटोली नब्ज

  • उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

  • चंबा हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरी

  • हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर विचार, बोले सीएम सुक्खू

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

हिमाचल: स्क्रब टायफस फैलाने वाले 15 नए परजीवी मिले

By hinditvnews
June 18, 2026
1
0
Scrub

Scrub Typhus: हिमाचल में मिले स्क्रब टायफस का संक्रमण फैलाने वाले 15 नए परजीवी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Jun 2026

स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ गया है। एक अध्ययन में प्रदेश के आठ जिलों में छोटे स्तनधारियों में इस बीमारी का व्यापक संक्रमण पाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ गया है। एक अध्ययन में प्रदेश के आठ जिलों में छोटे स्तनधारियों में इस बीमारी का व्यापक संक्रमण पाया गया है। शोधकर्ताओं ने 96 नमूनों में से 38.5 फीसदी में स्क्रब टायफस पैदा करने वाले जीवाणु का डीएनए पाया है। चौंकाने वाली बात यह है कि राज्य में 15 नई चिगर माइट प्रजातियां भी पहली बार मिली हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि इन 15 में से एक प्रजाति भारत में पहली बार दर्ज की गई है। यह अध्ययन शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना सहित आठ जिलों में किया गया। शोधकर्ताओं ने चूहों और छछूंदरों जैसे 96 छोटे स्तनधारियों के नमूने एकत्र किए।

इनमें से 38.5 फीसदी नमूनों में स्क्रब टायफस पैदा करने वाले जीवाणु ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी का डीएनए मिला है। यह आंकड़ा राज्य में संक्रमण के प्राकृतिक स्रोतों की व्यापक उपस्थिति को दर्शाता है। कुल 1033 बाह्य परजीवी भी एकत्र किए गए, जिनमें अधिकांश चिगर माइट थे। वैज्ञानिकों ने इनमें लगभग 30 विभिन्न प्रजातियों की पहचान की। इनमें से 15 प्रजातियां हिमाचल प्रदेश में पहली बार मिली हैं, जबकि एक प्रजाति भारत में पहली बार दर्ज की गई है। यह अध्ययन आईसीएमआर के तहत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अनुसंधान संस्थान पुडुचेरी के वैज्ञानिक गोविंदराजन रेनु, राजमन्नार वीरमनोहरन, परमासिवन राजैया और फिलिप सैमुअल पॉलराज की टीम ने किया।

हर साल स्क्रब टायफस से औसतन 15 से 20 मौतें

गौरतलब है कि हिमाचल में हर साल स्क्रब टायफस से औसतन 15 से 20 मौतें हो रही हैं। परजीवी दरअसल वे जीव होते हैं जो अपने भोजन, आश्रय और जीवन के लिए किसी अन्य जीवित जीव पर निर्भर रहते हैं। ये जीव अपने मेजबान के शरीर के अंदर या बाहर रहते हैं और उसी से पोषण प्राप्त करते हैं, जिसके बदले में ये मेजबान को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मजबूती से नियंत्रण न किया तो गंभीर होगी बीमारी

अध्ययन में जलवायु परिवर्तन, भूमि उपयोग में बदलाव समेत जंगलों और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते संपर्क को स्क्रब टायफस के प्रसार का प्रमुख कारण बताया गया है। वन्यजीवों के साथ बढ़ती निकटता बीमारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही हैं। अगर मजबूती से निगरानी एवं नियंत्रण न किया तो आने वाले समय में यह बीमारी और गंभीर होगी।

वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाने की सिफारिश

शोध में स्क्रब टायफस जैसी बीमारियों से निपटने के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाने की सिफारिश की गई है। इसमें मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरणीय निगरानी को एकीकृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य रोग नियंत्रण के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करना है।

-स्क्रब टायफस को लेकर सरकार अलर्ट है। इसको लेकर एसओपी जारी की गई है। जिलों में दवाओं का स्टॉक प्राप्त है। मामले बढ़ते हैं तो अस्पतालों में अलग से वार्ड की भी व्यवस्था की जाएगी। नई प्रजातियों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। – कर्नल धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल

 

Share :
Tags15 new parasites spreading scrub typhus infection found in Himachal.himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर हाईकोर्ट ...

Next Article

हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को सरकार देगी पूरा वेतन

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Namkeen Sulphur Oxide
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh News: हिमाचल में बनी नमकीन में ज्यादा मिला सल्फर आक्साइड, कंपनी को थमाया जाएगा नोटिस

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्कर: 2,000 दिहाड़ी पर रखे थे युवक, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Images
    healthदिल्ली

    Health Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाइए सावधान,

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Pic
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बुग्याल की खूबसूरती पर दाग, लीकेज होने से सूखा कुंड

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP राज्‍य चयन आयोग: टीजीटी आर्ट्स 425, नॉन मेडिकल 343, मेडिकल 169 पदों पर भर्ती

    March 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका

  • himachal congress bjp
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस ने LPG सिलेंडर के दाम को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-200 रुपये की मामूली कटौती मात्र चुनावी स्टंट

  • Faake
    चंबाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी

Timeline

  • June 18, 2026

    उत्तराखंड: राशन कार्ड आय सीमा बदलेगी, वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

  • June 18, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकारिणी जल्द तय, छोटी टीम के लिए सैलजा ने टटोली नब्ज

  • June 18, 2026

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

  • June 18, 2026

    चंबा हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की मौत, बोलेरो खाई में गिरी

  • June 18, 2026

    हिमाचल: नए कर्मचारियों को OPS देने पर विचार, बोले सीएम सुक्खू

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rekha

    उत्तराखंड: राशन कार्ड आय सीमा बदलेगी, वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • उत्तराखंड: कांग्रेस कार्यकारिणी जल्द तय, छोटी टीम के लिए सैलजा ने टटोली नब्ज

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Dhami

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.