Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल हाईकोर्ट: पुराने OBC प्रमाणपत्र पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

हिमाचल हाईकोर्ट: पुराने OBC प्रमाणपत्र पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

By hinditvnews
May 30, 2026
145
0
Himachal High Court

Himachal: हाईकोर्ट ने कहा- ओबीसी प्रमाणपत्र पुराना होने पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 30 May 2026

कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में चयन समिति का यह कर्तव्य है कि वह उम्मीदवार को नया प्रमाणपत्र पेश करने के लिए उचित समय दे।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि काउंसलिंग के समय किसी उम्मीदवार का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाणपत्र पुराना या अमान्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी को सीधे खारिज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में चयन समिति का यह कर्तव्य है कि वह उम्मीदवार को नया प्रमाणपत्र पेश करने के लिए उचित समय दे। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने विभाग की कार्रवाई को कानूनन गलत ठहराते हुए निर्देश दिए है कि याचिकाकर्ता को वेटरनेरी फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्ति दी जाए।

उन्हें यह नियुक्ति उसी तारीख से दी जाएगी, जब उनसे कम अंक वाले उम्मीदवार को चुना गया था। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से नियुक्त कर्मचारी को सेवा से नहीं हटाया जाएगा। याचिकाकर्ता को केवल नोशनल (सांकेतिक) तौर पर वरिष्ठता का लाभ मिलेगा और वास्तविक वित्तीय लाभ फैसले की तारीख के बाद से लागू होंगे। अदालत ने कहा कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति या ओबीसी का दर्जा किसी व्यक्ति को जन्म से मिलता है। यह कोई ऐसी योग्यता नहीं है जो समय के साथ बदलती या घटती-बढ़ती रहे। यदि काउंसलिंग कमेटी को प्रमाण पत्र की वैधता पर कोई संदेह था, तो विवेक का तकाजा यह था कि याचिकाकर्ता को नया प्रमाण पत्र लाने के लिए कुछ समय दिया जाता।

उल्लेखनीय है कि पशुपालन विभाग ने अनुबंध के आधार पर ग्राम पंचायत वेटनरी असिस्टेंट से वेटनरी फार्मासिस्ट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें ओबीसी ओपन श्रेणी के लिए 27 पद आरक्षित थे। याचिकाकर्ता जो इसी श्रेणी से संबंध रखती है को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।अंतिम मेरिट सूची में प्राथी के 64 अंक थे, जबकि उनके वर्ग में 63.75 अंक पाने वाली एक अन्य महिला का चयन कर लिया गया, लेकिन याचिकाकर्ता का नाम सूची से गायब था।पशुपालन विभाग ने अदालत में तर्क दिया कि याचिकाकर्ता की योग्यता पर कोई विवाद नहीं है। हालांकि, काउंसलिंग के समय उन्होंने जो दो ओबीसी प्रमाण पत्र (एक मायके पक्ष और एक ससुराल पक्ष का) पेश किए थे, वे सरकारी नियमों के अनुसार एक वर्ष से अधिक पुराने होने के कारण अमान्य थे। इसलिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई।

हाईकोर्ट ने चमियाना अस्पताल की 700 मीटर सड़क के रखरखाव का जिम्मा एनएचआई को सौंपा

 प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के नजदीक चमियाना अस्पताल को जाने वाली 700 मीटर सड़क के रखरखाव का जिम्मा एनएचआई को सौंप दिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अपने ठेकेदार के माध्यम से इस प्रभावित हिस्से का रखरखाव सुनिश्चित करे। सुनवाई के दौरान कोर्ट को अवगत कराया गया कि इस 700 मीटर के पैच पर एनएचएआई के फोरलेन निर्माण कार्य के कारण लगातार भारी मशीनरी और कच्चे माल से लदे ट्रकों की आवाजाही हो रही है। इस वजह से लोक निर्माण विभाग की ओर से की गई मरम्मत टिक नहीं पा रही है और सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। अदालत ने साथ ही कहा कि इस मार्ग के कुछ हिस्से काफी सुनसान हैं, इसलिए सड़क पर लाइटिंग (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

इसके अतिरिक्त, अदालत को सूचित किया गया कि क्षेत्र में 600 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के लिए सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है और प्रस्तावित पार्किंग परिसर की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी। महाधिवक्ता ने बताया कि मौके पर मौजूद 24 पेड़ों को काटने का मुद्दा सैद्धांतिक रूप से सुलझा लिया गया है। स्वीकृत प्रक्रिया के तहत इन पेड़ों को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काटा जाएगा और बाद में इन्हें वन निगम को सौंप दिया जाएगा। बिजली बोर्ड की ओर से अदालत को आश्वासन दिया कि जैसे ही सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह उपलब्ध होगी, सड़क के किनारे नए बिजली के खंभे स्थापित कर दिए जाएंगे। वर्तमान में बिजली की लाइनों को सड़क चौड़ीकरण और टारिंग के काम के साथ-साथ ही शिफ्ट किया जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता की ओर से कोर्ट में दाखिल हलफनामे और तस्वीरों से साफ हुआ है कि मौके पर जेसीबी और भारी मशीनों से मिट्टी हटाने का काम जारी है। वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए घाटी वाली तरफ एक सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया गया है। उल्लेखनीय है कि आईजीएमसी से कुछ विभाग सुपर स्पेशलिटी चमियाना अस्पताल में शिफ्ट किए गए हैं। लेकिन अस्पताल को जाने वाली सड़क इतनी तंग और क्षतिग्रस्त है जिसमें मरीजों और तीमदारों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क पर ना तो स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध है और ना ही पार्किंग के लिए उचित सुविधाएं हैं। सरकार ने हाईकोर्ट में आश्वासन दिया है कि इन समस्याओं को सुलझाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

Share :
TagsHigh Court States: Cancelling Candidacy Due to Outdated OBC Certificate is Wronghimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

EC-Council Launches ADG AI Framework and Self-Assessment ...

Next Article

भारत-अफगानिस्तान वनडे: युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेलदिल्ली

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Ghat
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: गोविंदघाट में पहाड़ी टूटी, हेमकुंड साहिब पुल क्षतिग्रस्त

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनीषा मित्तल हत्याकांड: जयराम बोले- सरकार गंभीर होती तो नहीं होता मर्डर

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना एसडीएम की जमानत याचिका पर 3 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    पंजाब

    पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड

    May 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Lakhanpal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के बागी पूर्व MLA आईडी लखनपाल के घर पर चलेगा बुलडोजर

  • Mandi
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Timeline

  • October 13, 2026

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • October 13, 2026

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • October 13, 2026

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akshay

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Yogi

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.