Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

By hinditvnews
January 20, 2025
393
0
Sharab

हिमाचल: 20 साल तक के 14 फीसदी युवाओं को लग रही शराब पीने की लत, अध्ययन में हुआ खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 20 Jan 2025

प्रदेश में शराब का सेवन आम होता जा रहा है। प्रदेश में 14 फीसदी युवा ऐसे हैं, जिन्हें 20 साल तक की उम्र में ही शराब पीने की लत लग रही है।

हिमाचल प्रदेश में शराब का सेवन आम होता जा रहा है। प्रदेश में 14 फीसदी युवा ऐसे हैं, जिन्हें 20 साल तक की उम्र में ही शराब पीने की लत लग रही है। 31 से 40 तक की उम्र के 48 फीसदी लोग शराब के नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और 38 फीसदी लोग 51 साल की उम्र में शराब पीना शुरू कर रहे हैं। जो इसके आदी हो जाते हैं, उनकी याददाश्त कमजोर हो रही है और हाथों में कंपकंपी होने लगती है। यह खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में 44 अल्कोहलिक यूज डिसऑर्डर मरीजों पर किए अध्ययन से हुआ है।

आईजीएमसी शिमला के डाॅक्टरों ने किया शोध
आईजीएमसी के फिजियोलॉजी विभाग के डॉ. दलीप शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता पदम, डॉ. युवराज घारु, मनोचिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दत्त शर्मा और न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने यह अध्ययन किया है। अध्ययन में यह भी सामने आया कि शराब दिल और दिमाग के लिए तो धीमा जहर है ही, इसके अधिक सेवन से लिवर और फूड पाइप के कैंसर का भी खतरा बन रहा है। अध्ययन में 44 पुरुष (20 से 60 वर्ष) इलाज के लिए अस्पताल आए। इनमें उन 28 पुरुषों को शराब की लत थी, जिन्हें परिवार और रिश्तेदार उपचार के लिए लाए।

अध्ययन में ये सामने आया
वहीं 16 पुरुष स्वयं आए। इलाज करवाने आए 44 में से 37 लोग ग्रामीण हल्कों से हैं। जब इन पर अध्ययन किया गया तो सामने आया कि शराब के आदी लोगों में सामान्य लोगों की तुलना में दिमाग में काफी असर पड़ा है। शराब के आदी लोगों की याददाश्त कम हुई। वे अपने कार्य को बेहतर ढंग से नहीं कर पाए। रिस्पांस टाइम भी बेहतर नहीं रहा। इनमें शुगर और तनाव देखने को मिला। चिकित्सकों ने इनके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकाले, जिससे उन्हें दोबारा लत न लगे। डॉक्टरों का यह अध्ययन इंडियन जनरल ऑफ एप्लाइड रिसर्च में प्रकाशित हुआ है।

59 फीसदी ने साथियों के दबाव में आकर शराब पीना शुरू की, पिछले दो दशक में पूरे विश्व में बढ़ा शराब का सेवन
अध्ययन के अनुसार 59 फीसदी लोगों ने साथियों के दबाव में आकर शराब पीना शुरू की। 25 फीसदी लोगों को जिज्ञासा थी कि शराब पीने से क्या होगा। वहीं 7 फीसदी किसी न किसी दुख में और 9 फीसदी बेरोजगारी से परेशान होकर शराब पीने लगे। डॉक्टर दलीप शर्मा ने बताया कि 20 सालों में पूरे विश्व में शराब का सेवन बढ़ा है। इसमें विकसित देश भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत में 2.7 करोड़ लोग शराब के आदी हैं, जिन्हें सुबह उठकर शराब चाहिए होती है। वे इसे न पीयें तो कंपकंपी और दौरे तक पड़ जाते हैं। इसके अलावा विटामिन की कमी भी हो जाती है। अधिक शराब के सेवन से पैंक्रियाज समेत शरीर के अन्य अंग प्रभावित होते हैं। इस वजह से ऐसे लोगों को चोट लगने का खतरा अधिक रहता है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद और ...

Next Article

हिमाचल में सड़क हादसे 6% घटे, परिवहन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Parking
    Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब

    चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • 768 512 17427231 Thumbnail 3x2 Newss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Hisar
    हरियाणा

    हिसार एयरपोर्ट: जम्मू, अहमदाबाद और जयपुर के लिए नई हवाई सेवाएं, टर्मिनल-2 का शिलान्यास

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में खुलेंगे पांच निजी ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

    December 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chunav
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल चुनाव: नगर निगम, जिप-बीडीसी के नतीजे आज

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: एसएफआई ने EC सदस्य हरीश जनारथा का घेराव, कार्यकर्ताओं को चोटें

  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    भानुपल्ली-लेह रेललाइन: 400 करोड़ से जकातखाना में दो पुल बनेंगे

Timeline

  • July 25, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

  • July 25, 2026

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

  • July 25, 2026

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

  • July 25, 2026

    Himachal: मानसून असर, कालका-शिमला ट्रैक पर 5 अगस्त तक दो ट्रेनें बंद

  • July 25, 2026

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Wrestlers Protest Against Wfi President At Jantar Mantar, New Delhi, Delhi, India 15 May 2023

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, पथराव और पानी की बोतल फेंकी

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Kalka Train

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Badrinath

    Badrinath Temple: चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.