Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

  • TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

  • Eugenix Hair Sciences Sets The World Record for Highest Grafts in a Single Hair Transplant Sitting; Enters World Records Book of India

  • AILF and Legal Era Bring India's Legal Profession Under One Roof at the 15th Annual Legal Era Indian Legal Awards 2026

  • BOBCARD Extends Lifetime Free Eterna Credit Card Offer Till June 30, Offering Zero Joining and Annual Fees with Unlimited Domestic Lounge Access

Chandigarh Newsहरियाणा
Home›Chandigarh News›हिसार रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर हमला, कांग्रेस को बताया संविधान की भक्षक

हिसार रैली: PM मोदी ने विपक्ष पर हमला, कांग्रेस को बताया संविधान की भक्षक

By hinditvnews
April 15, 2025
158
0
Modi 1

हिसार रैली में PM मोदी ने विपक्ष को घेरा: बोले- कांग्रेस संविधान की भक्षक, देश में वोट बैंक का वायरस फैला दिया

हिंदी टीवी न्यूज़, हिसार (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Apr 2025

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के प्रावधान को तुष्टीकरण का माध्यम बना दिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने टेंडर में एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान की भक्षक बन गई है। डॉ. बीआर आंबेडकर समानता लाना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने देश में वोट बैंक का वायरस फैला दिया। पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का हथियार बना लिया। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, तब तब कांग्रेस ने संविधान को कुचलने का काम किया। कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान की आत्मा को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो।

सेक्युलर सिविल कोड को कांग्रेस ने कभी लागू नहीं किया। उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने समान नागरिक संहिता को डंके की चोट पर लागू किया। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे कांग्रेसी उसका भी विरोध कर रहे हैं। वक्फ कानून पर कहा कि हमने कानून में संशोधन कर भूमाफियाओं की लूट को बंद कर दिया। अगर कांग्रेस को मुसलमानों से इतनी ही हमदर्दी है तो वह मुस्लिम को पार्टी का अध्यक्ष बनाए। संसद में 50 परसेंट सीट मुसलमानों को दो।

हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर सोमवार को नए टर्मिनल के शिलान्यास तथा हिसार से अयोध्या हवाई सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पिछले 11 साल की यात्रा में हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबासाहेब आंबेडकर को समर्पित है।

जब तक बाबा साहब जीवित रहे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब तक बाबा साहेब जीवित थे, कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। उनके जाने के बाद कांग्रेस ने उनकी याद और विचारधारा मिटाने की कोशिश की। मुंबई के इंदु मिल में बाबासाहेब आंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए भी देशभर में लोगों को आंदोलन करने पड़े।

आंबेडकर चाहते थे कि हर गरीब, हर वंचित गरिमा से जी सके, अपने सपने पूरे कर सके, लेकिन कांग्रेस ने एससी, एसटी, ओबीसी को सेकंड क्लास सिटीजन बना दिया। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में उनके नेताओं के घर में स्विमिंग पूल तक पानी पहुंच गया लेकिन गांव में नल से जल नहीं पहुंचा। आजादी के 70 साल बाद भी गांवों में सिर्फ 16 प्रतिशत घरों में नल से जल आता था। इससे एससी, एसटी, ओबीसी सबसे ज्यादा प्रभावित थे। साथियों कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न तक नहीं दिया।

कांग्रेस के तुष्टीकरण ने को बढ़ावा दिया
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान के प्रावधान को तुष्टीकरण का माध्यम बना दिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने टेंडर में एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। वे यहीं नहीं रुके। कांग्रेसियों ने 2013 के आखिर सत्र में वक्फ कानून में आनन-फानन में संशोधन कर दिया। इस कानून को ऐसा बना दिया कि बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की ऐसी की तैसी कर दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। अगर इसका उपयोग ईमानदारी से होता तो मुसलमान नौजवानों को साइकिल के पंक्चर बनाकर जिंदगी नहीं गुजारनी पड़ती। कांग्रेस के वक्फ कानून से मुट्ठी भर भू-माफिया का ही भला हुआ। पसमांदा मुस्लिम समाज को कोई फायदा नहीं हुआ। सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी, तब जाकर कानून में संशोधन किया गया। वक्फ कानून में बदलाव के बाद गरीबों से यह लूट बंद हो जाएगी। प्रावधान कर दिया है कि वक्फ कानून के तहत किसी आदिवासी की जमीन ,घर ,संपत्ति को वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।

Share :
TagsChandigarh- Haryana Newsharyana newshindi newsHisar NewsPM Modi attacked opposition in Hisar rally: Said- Congress destroyer of Constitutionspread vote bank virus
Previous Article

Khanna: पिस्तौल बरामद करने गई पुलिस पर ...

Next Article

बिहार में सियासी उठापटक: सम्राट चौधरी पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई और खेती कर रहे मुस्कान-साहिल, कमाई का खुलासा

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthanउत्तराखण्ड

    मेंहदीपुर में कमरा नंबर 119 का राज: चार की मौत, सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Maxirutu
    खेल

    RCB vs CSK: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने Ruturaj Gaikwad को शून्‍य पर किया आउट, IPL में 15 साल बाद दोहराया ये ...

    May 19, 2024
    By hinditvnews
  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

    February 11, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

  • Ggg
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा में मिला जिंदा ग्रेनेड, सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

  • 30 10 2023 Sukhu Health 23568544
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Health: सीएम सुक्खू की तबीयत में सुधार, डॉक्टरों की सलाह के बाद ही छत्तीसगढ़ में कर सकेंगे चुनाव प्रचार

Timeline

  • May 4, 2026

    Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

  • May 4, 2026

    TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards South

  • May 4, 2026

    Eugenix Hair Sciences Sets The World Record for Highest Grafts in a Single Hair Transplant Sitting; Enters World Records Book of India

  • May 4, 2026

    AILF and Legal Era Bring India's Legal Profession Under One Roof at the 15th Annual Legal Era Indian Legal Awards 2026

  • May 4, 2026

    BOBCARD Extends Lifetime Free Eterna Credit Card Offer Till June 30, Offering Zero Joining and Annual Fees with Unlimited Domestic Lounge Access

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style At Chitkara University

    Fashion Future Forward 2.0: Shaping Tomorrow's Style at Chitkara University

    By hinditvnews
    May 4, 2026
  • Ttk Prestige Brings Kitchen Innovations Into The Spotlight As 'co Powered By' Sponsor At Filmfare Awards South

    TTK Prestige Brings Kitchen Innovations into the Spotlight as 'Co-Powered By' Sponsor at Filmfare Awards ...

    By hinditvnews
    May 4, 2026
  • Eugenix Hair Sciences Sets The World Record For Highest Grafts In A Single Hair Transplant Sitting; Enters World Records Book Of India

    Eugenix Hair Sciences Sets The World Record for Highest Grafts in a Single Hair Transplant ...

    By hinditvnews
    May 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.