Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

  • Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

  • 4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry of Ayush and Habuild

  • VinFast is Tackling the EV Problems Many OEMs Ignore

  • 558 Players, Six Days, One Stage: Avaada Powers the Otters Club Squash Tournament 2026 to Its Most Spectacular Edition Yet

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›होला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब में पहली ऑल-वेदर टेंट सिटी, 300 कमरे तैयार

होला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब में पहली ऑल-वेदर टेंट सिटी, 300 कमरे तैयार

By hinditvnews
March 3, 2026
95
0
Herjot

होला मोहल्ला: श्री आनंदपुर साहिब में पहली ऑल वेदर स्थायी टेंट सिटी तैयार, श्रद्धालुओं के लिए 300 कमरे

हिंदी टीवी न्यूज,  चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 03 Mar 2026

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के अनुसार एयर कंडीशनर सुविधा के साथ यह देश की पहली स्थायी टेंट सिटी है। पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरीक्षण के बाद इसे स्थायी रूप देने का निर्णय लिया गया।

श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के लिए पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ‘ऑल वेदर’ स्थायी टेंट सिटी स्थापित की है।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि 300 कमरों वाली यह टेंट सिटी वर्षभर खुली रहेगी और आगे इसका विस्तार भी किया जाएगा। बुकिंग के लिए पोर्टल व एप तैयार किए जा रहे हैं तथा इसे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि एयर कंडीशनर सुविधा के साथ यह देश की पहली स्थायी टेंट सिटी है। पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरीक्षण के बाद इसे स्थायी रूप देने का निर्णय लिया गया। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पर्यावरण व सुविधा पर विशेष फोकस

समारोह के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन करेगा। उपयोग में आने वाली प्लेट, कप और अन्य सामग्री गैर-प्लास्टिक व पर्यावरण अनुकूल होगी।

पवित्र नगरी को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है, जबकि भाई जैता जी संग्रहालय समेत ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।

पार्किंग, ट्रॉली सिटी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने वाली संगत को ध्यान में रखते हुए 28 समर्पित पार्किंग जोन, दो विशेष ट्रॉली सिटी और ट्रॉली स्ट्रीट बनाई गई हैं। माझा- दोआबा क्षेत्र से आने वालों को चरण गंगा के निकट और मालवा-चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को झिंझड़ी स्थित केंद्र में ठहराया जाएगा।

तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब तक पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी। चरण गंगा स्टेडियम व प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस तैनात हैं और आम आदमी क्लिनिक कार्यरत हैं। मुख्य मार्गों पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग लागू की गई है। 2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाजी होगी। लाइव प्रसारण के लिए 20 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। स्कूलों को मिल रही धमकियों पर मंत्री ने कहा कि यह गंभीर विषय है और जांच जारी है।

 

Share :
Tagschandigarh newsFirst all weather permanent tent city ready in Sri Anandpur Sahib Hola Mohallahindi newspunjab news
Previous Article

अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ पाक ...

Next Article

सोनीपत: सीएम नायब सैनी का दौरा, भटगांव ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kartarpur
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑपरेशन सिंदूर: करतारपुर कॉरिडोर बंद, बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी रद्द

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जीरो एनरोलमेंट स्कूलों पर एसएमसी शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, नई सब्सिडी दरें जारी

    April 30, 2025
    By hinditvnews
  • Sagon
    उत्तराखण्ड

    सागौन का अंत: रामनगर-टनकपुर वन क्षेत्र में कटान तेज, नई प्रजातियों के पौधे लगेंगे

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Sainik
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा फरवरी में, आवेदन तिथि बढ़ी 23 जनवरी तक

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Transfar
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा में जिला कैडर शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन

    February 5, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (3)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: दुष्कर्म पीड़िता की नियमों के विपरीत की जांच, हाईकोर्ट ने डॉक्टरों पर लगाया पांच लाख जुर्माना

  • 1 204
    हिमाचल प्रदेश

    जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा से सूख रहे झरने

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: पड़ोसी राज्यों को बिजली बैंकिंग बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था रोकी

Timeline

  • June 1, 2026

    Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

  • June 1, 2026

    Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

  • June 1, 2026

    4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry of Ayush and Habuild

  • June 1, 2026

    VinFast is Tackling the EV Problems Many OEMs Ignore

  • June 1, 2026

    558 Players, Six Days, One Stage: Avaada Powers the Otters Club Squash Tournament 2026 to Its Most Spectacular Edition Yet

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Delivers Third Straight Year Of Double Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

    Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • Jeena Dil Se Continues To Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide In Opening Weekend

    Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • 4 Lakh Indians Are Building Yoga As A Daily Habit, Now Backed By Mdniy, Ministry Of Ayush And Habuild

    4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry ...

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.