Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

By hinditvnews
May 27, 2024
235
0
Rahul Gandhi

HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार को चुरा नहीं पाएंगे नरेंद्र मोदी

ऊना में कहा कि जिस तरह से जनसभा में जनादेश मिल रहा है, उससे यह प्रतीत हुआ है और नरेंद्र मोदी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भ्रष्टाचार और चोरी के बलबूते पर सरकारें चोरी करके बना रहा है।

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार कर गोवा, अरुणाचल और मध्य प्रदेश में सरकारें बनाई हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में ऐसा नहीं होगा और हिमाचल प्रदेश की सरकार को नरेंद्र मोदी चुरा नहीं पाएंगे। ऊना में कहा कि जिस तरह से जनसभा में जनादेश मिल रहा है, उससे यह प्रतीत हुआ है और नरेंद्र मोदी का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भ्रष्टाचार और चोरी के बलबूते पर सरकारें चोरी करके बना रहा है।

नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार का सेंटर हैं और पंजाब और महाराष्ट्र में जो हालात नरेंद्र मोदी ने बनाए हैं। अब वहां के भाजपा के नेता भी भाग-भागकर अपनी जान बचा रहे हैं, क्योंकि 700 किसान अपने हक के लिए शहीद हो गए, उन्हें आज तक शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनने के बाद किसानों, बेरोजगारों और गरीबों के उत्थान के लिए काम किया जाएगा और जो जनविरोधी फैसले नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए हैं, उन्हें फाड़कर रद्दी में फेंक दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा और 6 विधानसभा की सीटें कांग्रेस जीतेगी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इधर, नाहन में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी, अडाणी के कारण सेब के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी ने सभी सुविधाएं केवल एक व्यक्ति को दे दी हैं और वह व्यक्ति जब भी चाहे सेब के दामों को नियंत्रित कर सकता है। हिमाचल में सेब को नियंत्रित किया जा रहा है और मुंबई और लखनऊ में एयरपोर्ट। उन्होंने कहा कि 7 एयरपोर्ट एक व्यक्ति को पकड़ा दिए। जब आपदा के बाद हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार की जरूरत थी तब यहां हिमाचल की सरकार को तोड़ने और चोरी करने का काम किया गया। लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हुई। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जमकर तारीफ की। कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू 40 साल की कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी आंखों से मुख्यमंत्री को जमीनी स्तर पर मेहनत करते हुए देखा है। उन्होंने अपने भाषण में हिमाचल से नाता जोड़ते हुए बहन प्रियंका गांधी का जिक्र किया।

रैली के बाद खुद गाड़ी चलाकर ले गए राहुल
नाहन। नाहन में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद वापस जाते समय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद गाड़ी ड्राइव करते नजर आए। राहुल गांधी की एक गाड़ी को खुद चलाने को लेकर ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी नाहन से जब निकले तो जुड़ा का जोहर तक हेलिकाप्टर तक जाते समय बीच रास्ते में गाड़ी रूकवाई और खुद ड्राइव करने लगे।

राहुल गांधी बोले- रायजादा बब्बर शेर
ऊना। राहुल गांधी ने झलेड़ा में कहा कि रायजादा बब्बर शेर हैं और इतना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों, सीटियों और रायजादा के नाम के जोरदार नारों से गूंज उठा। राहुल गांधी ने जनता से रायजादा के पक्ष में वोट देकर उन्हें दिल्ली भेजने का आग्रह जनता से किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता बब्बर शेर है, जो भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहा है।

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मोदी के इंटरव्यू पर ली चुटकी
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अपने कुछ चमचों के साथ इंटरव्यू करते हैं और सवाल पूछे जाते हैं कि मोदी जी आप आम कैसे खाते हैं, छीलकर खाते हैं या चूस कर। जिस पर मोदी जवाब देते हैं, मुझे पता नहीं चलता, अपने आप हो जाता है। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार ने मोदी का इंटरव्यू लिया था, जिसमें उनसे ऐसे कई सवाल पूछे गए थे।

मित्रों ने दूसरे देशों में खरीदीं संपत्तियां 
राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी के माफ किए कर्जे के पैसे से उनके मित्र लंदन, न्यूयॉर्क, कनाडा, जापान, चीन आदि देशों में जाकर संपत्तियां खरीद रहे हैं, जबकि हिंदुस्तान में एक पैसा भी नहीं खर्च किया। राहुल ने कहा कि वह यह पैसा गरीबों को देना चाहते हैं। यह पैसा मुफ्त नहीं बांटेंगे, इसके पीछे एक वजह है। उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि यह पैसा लोगों की जेब में जाएगा और बाजार में जाने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। इससे मेड इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

संविधान की किताब हाथ में लेकर दिया भाषण 
राहुल नाहन में संविधान की किताब लेकर मंच पर पहुंचे और संविधान की किताब भाषण के दौरान कई बार जनता को दिखाई। इस दौरान कहा कि वह संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे टूटने नहीं देंगे। पूरे भाषण के दौरान किताब उनके हाथ में रही।

 

Share :
Tagsnews of hhimachal politicsnews of himachalnews of shimlanews of Una himachal
Previous Article

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के ...

Next Article

Priyanka Gandhi Himachal Visit: चंबा पहुंचीं प्रियंका ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जज्बे को सलाम: न नेता काम आए, न ही प्रशासन, ग्रामीणों ने दिखा दिया दम

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ओपीएस के लिए अब अनुबंध सेवाकाल की होगी गिनती

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Star
    Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • supremt court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कुंडू ने फैसले को वापस लेने की लगाई गुहार

    January 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

  • Suchna
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    RTI Act: हिमाचल के पांच अफसरों को आरटीआई एक्ट की अनदेखी पर कड़ी फटकार

  • Weather Alert
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.