Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›2025 की 25 उम्मीदें: बिलासपुर पहुंचेगी रेल, कांगड़ा सुहाना, एचआरटीसी बनेगी ग्रीन

2025 की 25 उम्मीदें: बिलासपुर पहुंचेगी रेल, कांगड़ा सुहाना, एचआरटीसी बनेगी ग्रीन

By hinditvnews
January 1, 2025
212
0
Shimla News

2025 की 25 उम्मीदें : बिलासपुर पहुंचेगी रेल, कांगड़ा का सफर होगा सुहाना, अब ग्रीन बनेगी एचआरटीसी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 01 Jan 2025

नए वर्ष का पदार्पण हो चुका है। नए साल में लोगों को करोड़ों की सौगात मिलेंगी। नए साल में बिलासपुर के पहाड़पुर रेल पहुंचेगी, फोरलेन बनने से कांगड़ा का सफर सुहाना होगा और एचआरटीसी ग्रीन बनेगी। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन में आधुनिक सुविधाएं मिलने की आस है।

  • सामरिक महत्व की ट्रेन: भानुपल्ली-बैरी रेललाइन पर पहाड़पुर तक रेल ट्रैक बिछेगा। भविष्य में इस रेल ट्रैक को आगे लेह तक ले जाने की भी योजना है।
  • कांगड़ा में फोरलेन: मटौर से भंगवार तक का फोरलेन का लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। भंगवार से हमीरपुर तक दिसंबर 2025 तक कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है
    • पैनोरमिक विस्ताडोम: कालका-शिमला रेल लाइन पर पैनोरमिक विस्ताडोम कोच दौड़ेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने योजना बनानी शुरू कर दी है।
  • मिल्क प्लांट: विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के ढंगवार में मिल्क प्लांट का कार्य शुरू हो चुका है और दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
  • हाइड्रो कॉलेज में एमटेक: हिमाचल प्रदेश के बंदला हाइड्रो कॉलेज में एमटेक की कक्षाएं बैठेंगी। इससे प्रदेश के युवाओं को लाभ होगा।
  • कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार: मुआवजा आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। नववर्ष पर विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट पर 3500 करोड़ की लागत आएगी।
  • एम्स बिलासपुर में पैट स्कैन:  एम्स बिलासपुर में शुरू होगा प्रदेश का पहला पैट स्कैन। इससे कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। उन्हें पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा।
  • बनखंडी में जू : विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत बनखंडी में प्रस्तावित चिड़ियाघर का निर्माण कार्य भी नववर्ष पर शुरू होने की उम्मीद है। चहारदीवारी और चेकडैम का कार्य चल रहा।
  • नई सड़कों की टारिंग: 2025-26 में 625 किलोमीटर नई सड़कों की टारिंग होगी। राज्य में 200 किमी सड़कों का स्तरोन्नयन किया जाएगा।
  • धर्मशाला में सीयू कैंपसः  केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला कैंपस के लिए 30 करोड़ रुपये का भुगतान प्रदेश सरकार नववर्ष पर कर सकती है।
  • सीटी स्कैन और एमआईआई मशीनें: आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें लगेंगी।
  • हमीपुर को सौगात: सीएम के गृह जिला मे वर्ष 2025 में 420 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नए भवन की हमीरपुर की सौगात मिलने की उम्मीद है।
  • डॉक्टरों के पद भरेंगे : साल के शुरू में ही डॉक्टरों के 200 पद भरेंगे। इसके अलावा अस्पतालों में कई अन्य रिक्तियों को भी भरा जाएगा।
  • पीजीआई सेटेलाइट सेंटर : ऊना जिला मुख्यालय के समीप मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का कार्य तेज गति से चल रहा है।
  • कांस्टेबलों के 1000 पद:  पुलिस कांस्टेबलों के 1000 से ज्यादा पद भरेंगे। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे पुलिस विभाग में रिक्तियों को भरा जा सकेगा
  • भुभू टनल बनने की आस: जिला कुल्लू में जलोड़ी दर्रा और भुभू टनल को मंजूरी मिलने के बाद नए साल में इनका काम शुरू होने की उम्मीद है।
  • गेस्ट शिक्षकों की होगी भर्तीः स्कूलों-कॉलेजों में गेस्ट शिक्षकों की भर्ती। शिक्षण संस्थानों में निरंतर पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है।
  • मंडी को मंत्री पद : मंडी संसदीय क्षेत्र को नए साल में मिल सकता है मंत्री। बोर्डों-निगमों में भी करीब एक दर्जन अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जानी है।
  • पर्यटन को पंख : पर्यटन क्षेत्र को पंख लगाने वाली महत्वाकांक्षी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट परियोजना मंडी के बल्ह में बनाई जा रही है।
  • 337 नई ई-बसें:  नए साल में 327 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। 250 डीजल बसें भी खरीदेंगे। 100 टेंपो ट्रैवलर, 24 नई वोल्वो खरीदने के अलावा 41 नए चार्जिंग स्टेशन लगेंगे।
  • फोरलेन पर फर्राटा: पठानकोट-मंडी फोरलेन का कार्य भी युद्धस्तर पर चला हुआ है। साल 2025 में कार्य पूरा होने पर फोरलेन पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
  • बैहना में एनडीआरएफ : भूकंप, बाढ़, भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने के लिए बैहना में एनडीआरएफ कार्यालय खुलने की कवायद सिरे चढ़ेगी।
  • कोठीपत्तन पुल से आवाजाही: ब्यास पर 22.82 करोड़ की लागत से बने कोठीपत्तन पुल पर जनवरी से वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद।
  • कंडाघाट में बाईपास: कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच अब कंडाघाट में भी बाईपास हो जाएगा। अक्तूबर में टनल से वाहन गुजरना शुरू हो जाएंगे।
  • शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना: 450 मेगावॉट क्षमता की शोंगटोंग जलविद्युत परियोजना को जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। शोंगटोंग जल विद्युत ऊर्जा परियोजना के पूरा होने से वार्षिक 1579 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। यानी इससे राज्य में 1300 करोड़ रुपये का विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना के समयबद्ध कार्यान्वित होने से 250 करोड़ रुपये की बचत होगी।

 

Share :
Tags25 hopes of 2025 Train will reach Bilaspur journey to Kangra will be pleasant now HRTC will become greenhimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल मौसम: कल से बदलेगा मौसम, 5-6 ...

Next Article

New Year 2025: नैनीताल में धूम, पर्यटकों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: लुधियाना में केजरीवाल का रोड शो, भगवंत मान करेंगे बैठक

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal News
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर से वृंदावन के लिए आज शुरू होगी बस सेवा, उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिखाएंगे हरी झंडी; इतना होगा किराया

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • Waqf
    उत्तर प्रदेश

    वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, यूपी की 98% वक्फ संपत्तियों पर संकट

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल: हाईकोर्ट का आदेश- 24 घंटे में खोलें गौलापार स्टेडियम, क्रिकेट घोटाले के आरोप

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Kobind
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

  • Ram Mandir
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    राममय हुआ हिमाचल, आज 5 लाख से ज्यादा जगमगाएं दीये; रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देवभूमि ने कर ली विशेष तैयारी

  • Techincal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 30-35 साल का इंतजार नहीं, जल्द दिया जाए प्रमोशन… हिमाचल के लैब तकनीशियन संघ ने की मांग

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.