Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

  • Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

  • 4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry of Ayush and Habuild

  • VinFast is Tackling the EV Problems Many OEMs Ignore

  • 558 Players, Six Days, One Stage: Avaada Powers the Otters Club Squash Tournament 2026 to Its Most Spectacular Edition Yet

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालापंजाबबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनस्वास्थ्यहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हिमाचल मौसम: कल से बदलेगा मौसम, 5-6 को बारिश-बर्फबारी, घना कोहरा अलर्ट

हिमाचल मौसम: कल से बदलेगा मौसम, 5-6 को बारिश-बर्फबारी, घना कोहरा अलर्ट

By hinditvnews
January 1, 2025
334
0
WEATHER

Himachal Weather: कल से बदलेगा मौसम, 5-6 को भारी बारिश-बर्फबारी, मैदानों में कल से घने कोहरे का अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 01 Jan 2025 

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नए साल के पहले दिन मौसम साफ रहेगा। एक जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। 2 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। 5 और 6 को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हो गया है।

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ ठंड से कांप रहे हैं। मंगलवार को ताबो में पारा रिकॉर्ड माइनस 17 डिग्री पहुंच गया। भले ही साल 2024 के आखिरी दिन शिमला और मनाली के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य से नीचे चल रहा है। प्रदेश में नए साल के पहले दिन मौसम साफ रहेगा। एक जनवरी को अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। 2 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। 5 और 6 को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी हो गया है। इस दौरान कई जगह बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। 2 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिला कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी के बाद से अभी तक 138 सड़कें बंद हैं। इनमें कुल्लू के दो हाईवे के साथ आठ सड़कें और लाहौल की 130 सड़कें शामिल हैं। बर्फबारी के कारण अभी इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।

मनाली में 60 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। बुधवार को कुल्लू और लाहौल में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कड़ाके की ठंड से लाहौल घाटी के साथ  जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। राजधानी शिमला में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। मंगलवार को दिन में धर्मशाला में अधिकतम तापमान 19.9, हमीरपुर में 19.4, कांगड़ा में 19.1,  बिलासपुर में 17.6, शिमला में 17.5, ऊना में 16.4, नाहन में 12.7, मनाली में 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश में कई क्षेत्रों का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे पहुंचा

ताबो -17.3
कुकुमसेरी -12.3
समदो -12.6
केलांग -8.3
कल्पा -3.6
भुंतर 1.6
मनाली 2.2
ऊना 3.1
शिमला 6.4

मैदानी राज्यों में कोहरे का कहर, ठंड से राहत नहीं
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। पश्चिमी हिमालयी राज्यों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया, वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। साल के आखिरी दिन दिल्ली समेत कुछ राज्यों में बादलों के साथ सूरज की आंखमिचौली चलती रही। इससे कंपकंपी बढ़ी। अगले सप्ताह पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, मैदानों में भी 4 से 6 जनवरी तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चंडीगढ़, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

 

Share :
Tagsharyanahimachal pradeshhindi newspunjabWeather of Uttar Pradesh
Previous Article

हिमाचल न्यूज़: एचआरटीसी स्मार्ट डिस्काउंट कार्ड जारी ...

Next Article

2025 की 25 उम्मीदें: बिलासपुर पहुंचेगी रेल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ईपीएफओ ऑफिस बद्दी में CBI का छापा

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha Singh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 6 महीने से कार्यकारिणी अधूरी

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Rambilas
    हरियाणा

    Haryana Election News: महेंद्रगढ़ से भाजपा की टिकट पर असमंजस की स्थिति बरकरार

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Lorence
    CHANDIGHARपंजाब

    बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई पुलिस लेगी लॉरेंस की कस्टडी

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: फंड दुरुपयोग मामले में हाईकोर्ट ने सरकार और बीकेटीसी से तीन हफ्ते में जवाब मांगा

    February 18, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी

    November 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    सिर्फ कुर्सी से प्यार, टोटल Mess हैं राहुल गांधी’, इंदिरा और कांग्रेस सांसद की तुलना पर क्या बोलीं कंगना रनौत

  • Dharamshala News
    Uncategorizedखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: नहीं मिल रहे हैं टिकट,

  • Anurag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘ये जीत खास, जनता को मोदी पर है विश्वास’, बोले अनुराग ठाकुर

Timeline

  • June 1, 2026

    Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

  • June 1, 2026

    Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

  • June 1, 2026

    4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry of Ayush and Habuild

  • June 1, 2026

    VinFast is Tackling the EV Problems Many OEMs Ignore

  • June 1, 2026

    558 Players, Six Days, One Stage: Avaada Powers the Otters Club Squash Tournament 2026 to Its Most Spectacular Edition Yet

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Delivers Third Straight Year Of Double Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

    Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • Jeena Dil Se Continues To Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide In Opening Weekend

    Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • 4 Lakh Indians Are Building Yoga As A Daily Habit, Now Backed By Mdniy, Ministry Of Ayush And Habuild

    4 Lakh Indians are Building Yoga as a Daily Habit, Now Backed by MDNIY, Ministry ...

    By hinditvnews
    June 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.