Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

  • Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

  • Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

  • हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

खेल
Home›खेल›Asia Cup India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा नया चेहरा

Asia Cup India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा नया चेहरा

By hinditvnews
August 21, 2023
239
0
cricket asia cup 2023

Asia Cup India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा नया चेहरा
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे। तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे।
अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने तिलक को चुनकर चौंकाया है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 डेब्यू किया था। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। चयनकर्ता ने 18 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे। युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है।
श्रेयस ने पिछला वनडे 15 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं, राहुल ने पिछला वनडे 22 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। श्रेयस के कमर में चोट लगी थी, जबकि राहुल आईपीएल के दौरान जांघ को चोटिल कर बैठे थे। इन दोनों की वापसी से भारतीय मध्यक्रम में मजबूती आई है।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिये करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले बुमराह ने पिछला वनडे 14 जुलाई 2022 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछला वनडे 20 अगस्त 2022 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
हार्दिक पांड्या ही उपकप्तान
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक से उपकप्तानी छिन कर बुमराह को दी जा सकती है। हालांकि, चयनकर्ताओं ने हार्दिक पर भरोसा जारी रखा और एशिया कप में वही टीम इंडिया की उपकप्तानी करते दिखेंगे। हालिया मैचों में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वनडे में टीम की भी कप्तानी की है। वह टी20 फॉर्मेट में भी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

विश्व कप के विपरीत एशिया कप के नियम 17 सदस्यीय टीम की अनुमति देते हैं। बांग्लादेश और पाकिस्तान ने 17 सदस्यीय टीम चुनी है। इस साल एशिया कप पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा। पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Share :
TagsAsia Cup India Squadcricket news
Previous Article

Lucknow: सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद ...

Next Article

Tehri: चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cybercrime
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से फ्रॉड

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rohit
    cricketखेल

    IND vs AUS: टेस्ट से संन्यास की अटकलों को रोहित ने किया खारिज

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • World Cup 2023
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    World Cup 2023:सबसे महंगा टिकट 30 हजार का

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Cricket Stadium
    cricketखेलदिल्ली

    IPL 2025: भारत-पाक तनाव के बीच सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेलदिल्ली

    टीम इंडिया: क्या विराट के कारण खत्म हुआ युवराज का करियर? पूर्व बल्लेबाज का बयान

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cricket
    खेल

    IND vs AUS Live Score: 201 पर भारत को आठवां झटका

    December 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा का काम कांग्रेस से बेहतर,हिमाचल कांग्रेस प्रमुख का बड़ा बयान

  • Aayushman
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड की वजह से ही चल रही इस डेढ़ वर्षीय बच्चे की सांसें

Timeline

  • June 21, 2026

    NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

  • June 21, 2026

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

  • June 21, 2026

    Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

  • June 21, 2026

    हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • June 21, 2026

    Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Male Doctor In The Hospital

    NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • cmsukhu

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • Himachal High Court

    Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.