Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›आंसू, ढांढस और इंतजार: हिमाचल में भयंकर बाढ़ में बहे 36 लोगों का सुराग नहीं, कोने-कोने में तलाश

आंसू, ढांढस और इंतजार: हिमाचल में भयंकर बाढ़ में बहे 36 लोगों का सुराग नहीं, कोने-कोने में तलाश

By hinditvnews
August 3, 2024
389
0
himachal

हिमाचल में भयंकर बाढ़ में बहे 36 लोगों का सुराग नहीं, कोने-कोने में तलाश

बादल फटने से बुधवार आधी रात को रामपुर बुशहर के समेज खड्ड में आई भयंकर बाढ़ में बहे 36 लोगों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार तड़के पांच बजे से स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा प्रबंधन टीम, होमगार्ड, आईटीबीपी, बायल से आए भारतीय सेना के जवान बारिश में भी खड्ड के आसपास और मलबे में लापता लोगों को खोजते रहे पर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं लापता लोगों के परिजन और उनके रिश्तेदार भी अपने लोगों को तलाश करते रहे। दोपहर 12 बजे बारिश होने पर रेस्क्यू टीम को परेशानी हुई। इसके बावजूद टीम डटी रही। समेज में अभी तक 20 परिवारों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि दी गई है। हर परिवार को 15-15 हजार रुपये दिए गए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पीड़ित और प्रभावितों दोनों को फौरी राहत राशि जारी कर दी है। एक अगस्त देर शाम को ही राशि वितरित कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ हैं। हमारा लक्ष्य हर लापता को ढूंढने का है। रेस्क्यू टीम में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। बिजली और पानी की व्यवस्था को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा। 85 किलोमीटर तक सर्च अभियान चला हुआ है। वहीं निरमंड प्रशासन की ओर से भी प्रभावितों को राहत राशि दी गई। इस दौरान प्रशासन और अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने भी भोजन-पानी की व्यवस्था की थी।

मकान मालकिन को बचाते खुद भी बाढ़ में बह गए अजय
बीते दिन शिमला जिले के समेज में आई बाढ़ में कई ग्रामीण लापता हैं। इनमें सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुगाना गांव का अजय पुंडीर भी शामिल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अजय वहां एक पावर प्रोजेक्ट में सिविल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे हैं। अजय की लापता होने की खबर सुनते ही परिजन समेज पहुंचे हैं। परिजनों में अजय के चाचा सुमेर पुंडीर ने अमर उजाला को बताया कि बचे हुए आठ ग्रामीणों में से तीन लोग प्रोजेक्ट के कर्मचारी है प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि अजय को फोन पर सूचना मिल गई थी कि बादल फटने से बाढ़ आई है। जिस मकान में वह रहते थे, वहां से उन्होंने अपने स्टाफ और अन्य लोगों को बचाया। एक बार अजय सुरक्षित स्थान पर आ गए थे। इसी बीच उनको मकान मालकिन की याद आई। वह उनको बचाने के लिए मकान की निचली मंजिल पर चले गए। चंद ही मिनटों में पानी का सैलाब आया और अपने साथ दोनों को बहाकर ले गया। रामपुर के एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि लापता लोगों की खोज लगातार जारी है।

भूकंप की तरह आई आवाज, बाहर देखा के तो बह रहे थे लोग
रामपुर उपमंडल और निरमंड खंड के अंतर्गत समेज गांव में बुधवार देर रात समेज खड्ड में अचानक बाढ़ आने से मची तबाही का मंजर यादकर वीरवार रात भी लोग सो नहीं पाए। पिछली रात आई बाढ़ गहरे जख्म दे गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात वह सो रहे थे। अचानक भूंकप की तरह जोर से आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो आंखों के सामने लोग बाढ़ में बह रहे थे पर वह कुछ नहीं कर पाए। उनकी आंखों के सामने अंधेरा सा छा गया। वह लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह लाचार थे।

Share :
Tagshimachalweather
Previous Article

बारिश, बचाव और विपदा: अपनों को खोजते ...

Next Article

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल होंगे बंद, 460 मर्ज

    July 24, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भूस्खलन से 150 सड़कें बंद, धर्मशाला में सीजन की सबसे भारी बारिश

    July 6, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा ...

    July 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कोहरे और शीतलहर से परेशानी, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Vikram
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य सिंह ने बदला फेसबुक प्रोफाइल

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन स्थल धुंधी गुलाबा में साढ़े तीन सोलंग कोठी व हामटा में तीन पलचान में ढाई कुलंग व मझाच में दो फीट लाहुल के दारचा जिस्पा कोकसर सिस्सू गोंदला में डेढ़ से दो फीट बर्फ गिर चुकी है। अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.