Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

मंडीहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सर्च अभियान जारी

Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सर्च अभियान जारी

By hinditvnews
August 5, 2024
340
0
himachal

 मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता

हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच दिन पहले बादल फटने की हुई घटनाओं में लापता लोगों की संख्या दो और बढ़ गई है। श्रीखंड में दो लोगों के उसी दिन से लापता होने की जानकारी अब मिली है। इस तरह अब भी छह जगह बादल फटने की घटनाओं के बाद 45 लोग लापता हैं। इनमें रामपुर के समेज में 36, बागीपुल में पांच, मंडी के राजबन और कुल्लू जिले के श्रीखंड में दो-दो लोग लापता हैं। राजबन में 8 और कुल्लू के निरमंड में दो लोगों के शव मिल चुके हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस की ओर से लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। बुधवार रात भीमडवारी के समीप बादल फटा तो इसकी चपेट में श्रीखंड यात्रा के पहले पड़ाव सिंघगाड में ठहरे दो लोग भी लापता हो गए थे। रामपुर के समेज निरमंड की कुर्पण खड्ड में लापता लोगों की तलाश में चार पोकलेन मशीनें तैनात कर दी गई हैं। दोनों जगह सुबह सात बजे से सर्च अभियान में जवान जुट गए। सर्च ऑपरेशन सुगम बनाने के लिए समेज खड्ड पर दो अस्थायी पुलिया बना दी हैं। सेना के खोजी कुत्ते की मदद भी ली जा रही है। उधर, चौहार घाटी के राजबन में बादल फटने के बाद से लापता लोगों की खोज के दौरान पांचवें दिन रविवार को मलबे में दबे एक-दूसरे से लिपटे मां-बेटी के शव मिले हैं। तीन माह की बेटी को बचाने के लिए मां ने उसे अंतिम समय तक सीने से लगाए रखा। उधर, शिमला जिले के रामपुर के डकोलढ़ में सतलुज नदी के किनारे पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। क्षत-विक्षत हालत में मिले शवों की पहचान नहीं हो पाई। शव महिलाओं के हैं या पुरुषों के, यह भी पता नहीं चल पा रहा है। रामपुर थाना के प्रभारी जयदेव ठाकुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है। मंडी के राजबन में बादल फटने के बाद यहां 10 लोग लापता थे। इनमें से आठ के शव बरामद हो गए हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। रविवार को खोजी कुत्ते की मदद से सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया गया। सुबह 6 बजे खोजी कुत्ते की दिखाई लोकेशन पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मलबे की खोदाई का कार्य आगे बढ़ाया। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे 23 वर्षीय सोनम और उसकी तीन महीने की बेटी मानवी का शव मिला। शव मिलते ही राजबन एक बार फिर चीखपुकार से गूंज उठा। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। भतीजे अजीत कुमार ने अपनी चाची को मुखाग्नि दी। बच्ची को मिट्टी में दबाकर उसका अंतिम संस्कार किया गया। यहां अभी और दो लापता लोगों की तलाश चल रही है।

20 रिश्तेदारों के लिए डीएनए सैंपल
सतलुज में शव मिलने के बाद समेज में लापता लोगों की शिनाख्त के लिए उनके 20 रिश्तेदारों के डीएनए के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलाें के मिलान के आधार पर सतलुज नदी में मिलने वाले शवों की पहचान की जाएगी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं।

सरकार और बेली ब्रिज खरीदेगी
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर गए हैं। जानमाल का नुकसान हुआ है। विभाग को सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। सरकार और बेली ब्रिज खरीदेगी। प्रभावित क्षेत्रों में एक-दो दिन के भीतर पुल पहुंच जाएंगे।

 

Share :
TagshimachalMANDI
Previous Article

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- धांधलियां मिलने पर ...

Next Article

Kedarnath: एमआई 17 और चिनूक से एयर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 45 सड़कें और 215 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पटवारी, कानूनगो आंदोलन की तैयारी में, सरकार बुला सकती है सेवानिवृत्त कर्मी

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, बोर्ड ने सचेत रहने को कहा

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा में पटवारी-कानूनगो ने CM सुक्खू को सौंपा एक दिन का वेतन, बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    August 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में आज भी मौसम खराब

  • Otp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    घर-घर पहुंच रहे फर्जी डिलीवरी एजेंट, सतर्क रहने की अपील

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.