Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

kedarnath yatraउत्तराखण्ड
Home›kedarnath yatra›Kedarnath: एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू, 133 लोगों को निकाला जा चुका, मोर्चे पर डटी सेना

Kedarnath: एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू, 133 लोगों को निकाला जा चुका, मोर्चे पर डटी सेना

By hinditvnews
August 5, 2024
384
0
uttrakhand

 एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू

केदार घाटी में सोमवार को मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार जा रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतारेगा। सुबह नौ बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एवं चिनूक एव छोटे हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।

31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से केदारनाथ मार्ग को भारी नुकसान पहुंचा है। गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक 16 किमी का मार्ग है, इसमें 10 जगह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग को खोलने में जुटी है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार जो स्थितियां हैं उनमें मार्ग को पूर्व की दशा में लाने में करीब एक महीने का समय लग सकता है।

वहीं, सेना ने मोर्चा संभालते हुए मंदाकिनी नदी पर अस्थायी ट्राली स्थापित कर दी है। साथ ही वैकल्पिक पुल का निर्माण भी शुरू कर दिया है। गौरीकुंड में घोड़ा पड़ाव के पास लगभग 15 मीटर लंबाई में रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पर लोनिवि श्रमिक वैकल्पिक मार्ग स्थापित करने में जुटे हैं।
गौरीकुंड से छोड़ी तक मार्ग पर बोल्डर आने से कुछ जगह आंशिक और कुछ जगह काफी नुकसान हुआ है। छोड़ी से चीरबासा में मलबा आया है, चीरबासा के पास सड़क नष्ट हो गई है। भैरव मंदिर के पास छह मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जंगल चट्टी में दो स्थान पर मार्ग पूरी तरह नष्ट हो गया है, यहां भी लोनिवि की टीम मार्ग को ठीक कर रही है। महादेव फॉल से भीमबली तक कुछ स्थान पर बोल्डर आने से आंशिक रूप से बाधित हुआ है।भीमबली से रामबाड़ा तक मार्ग चार स्थान, रामबाड़ा से लिनचोली तक पांच स्थानों पर मार्ग पूरी तरह टूट गया है, दोनों जगह लोनिवि की टीम वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटी है। टीएफ प्वाइंट में भी मार्ग पूरी तरह टूट गया है। यहां पर 25 श्रमिक वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटे हैं। कुबेर ग्लेशियर में भी मार्ग लगभग पूरी तरह टूट गया है। यहां भी वैकल्पिक मार्ग बनाने को लेकर कार्य हो रहा है।गौरीकुंड से सोनप्रयाग मार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। इस मार्ग को ठीक करने की कोशिश में एनएच जुटा है। दूसरी तरफ मशीन पहुंचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग समेत अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है। लोनिवि ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि मार्ग को खोलने के लिए कई जगह कटिंग का काम हो गया है। पर जो फिलहाल स्थितियां हैं, उसमें एक अनुमान के हिसाब से पूर्व की दशा में मार्ग को लाने में एक महीने तक का समय लग सकता है।

सेना की टुकड़ी व्यवस्थाएं बनाने में जुटी

केदारघाटी में व्यवस्थाएं सुधारने को सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को 6-ग्रेनिडियर यूनिट के सीओ कर्नल हितेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सेना की एक टुकड़ी सोनप्रयाग पहुंंच गई। जिसने मंदाकिनी नदी पर अस्थायी ट्राली स्थापित करने के साथ ही वैकल्पिक पुल का निर्माण शुरू कर दिया है।

डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च अभियान शुरू

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अब सेना ने भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है। सेना की टीम डॉग स्क्वॉड की मदद से अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में बोल्डर, मलबा व जंगल में खोजबीन कर रही है। चर्चा थी कि अतिवृष्टि के दौरान कुछ लोग जंगल की तरफ भागे थे, आशंका है कि इनमें से कुछ रास्ता भटक गए।अब तक 10374 को किया रेस्क्यू

अतिवृष्टि से प्रभावित विभिन्न स्थानों के साथ ही केदारनाथ से रविवार को 1275 यात्री व स्थानीय लोगों का पैदल और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। चार दिन में अब तक कुल 10374 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। रविवार को खराब मौसम के कारण सेना का एमआई-17 व चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। सोमवार को भी केदारनाथ से यात्रियों का रेस्क्यू किया जाएगा।बादल फटने से मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि की टीमें लगी हैं। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। सभी संभावित विकल्पों को भी देखा जा रहा है।केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से प्रभावित विभिन्न स्थानों के साथ ही केदारनाथ से कुल 1275 यात्री व स्थानीय लोगों का पैदल और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है। चार दिन में अब तक कुल 10374 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। रविवार को खराब मौसम के कारण सेना का एमआई-17 व चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। सोमवार को भी केदारनाथ से यात्रियों का रेस्क्यू किया जाएगा रविवार को सुबह सात बजे से पैदल मार्ग के लिनचोली, भीमबली और केदारनाथ से यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया। बार-बार खराब होते मौसम के बीच प्रशासन द्वारा निजी हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर से केदारनाथ से 80 और लिनचोली से 560 यात्रियों का रेस्क्यू कर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड पर पहुंचाया गया।इसके अलावा पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से 523 और केदारनाथ-खाम बुग्याल-चौमासी रास्ते से 112 यात्रियों काे सकुशल रेस्क्यू किया गया। इससे पूर्व खराब मौसम के चलते एमआई-17 हेलिकॉप्टर के चारधाम-गुप्तकाशी हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भरने पर 350 यात्रियों को धाम से पैदल मार्ग से लिनचोली के लिए रवाना किया गया।लिनचोली पहुंचने पर सभी यात्रियों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने बताया कि अभी तक 10374 यात्री व स्थानीय लोगों का जो केदारनाथ व पैदल मार्ग पर फंसे हुए थे, सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। पैदल मार्ग पर खोजबीन जारी है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को पैदल मार्ग को जल्द दुरुस्त करने को कहा गया है, जिससे केदारनाथ की पैदल यात्रा का संचालन पुन: शुरू किया जा सके।

 

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी ...

Next Article

राहत या आफत: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit Shah
    उत्तराखण्ड

    Amit Shah: आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैबिनेट की बैठक आज, उत्तराखंड धर्मस्व तीर्थांटन परिषद समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    गुंडा एक्ट कैसे लगाया: हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सरकार से पूछा सवाल, 19 को अगली सुनवाई; जानिए पूरा मामला?

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Uncategorized

    आज भी बरसेंगे मेघ, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 15 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Badrinath Dham: एक-एक के सिक्के से साधु बन रहे लखपति..

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand,govt hospital
    healthhospitalउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन शुल्क घटा:OPD,IPD और एम्बुलेंस के लिए देनी होगी कम फीस

    July 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गलत श्रेणी भरने पर हाईकोर्ट से मिली राहत

  • Meeter
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कालाअंब में 230 बिजली कनेक्शन कटे, 70 लाख बकाया पर कार्रवाई

  • 11 03 2024 Hati 23672027
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन मंदिरों से भी मिलती है मोटी रकम

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.