Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Badrinath Dham: एक-एक के सिक्के से साधु बन रहे लखपति..

Badrinath Dham: एक-एक के सिक्के से साधु बन रहे लखपति..

By hinditvnews
November 18, 2024
311
0
Badrinath

Badrinath Dham: एक-एक के सिक्के से साधु बन रहे लखपति… कपाट बंद होने पर अपनी कुटिया में हैं लौट जाते

हिंदी टीवी न्यूज, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: Megha Jain Updated Mon, 18 Nov 2024

बदरीनाथ धाम में हर साल कपाट खुलने पर साधु-संत पहुंचते हैं। यहां उन्हें खूब दान मिलता है। और कपाट बंद होने पर साधु-संत मैदानी क्षेत्रों में अपनी कुटिया में लौट जाते हैं।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही यहां साधु-संतों का जमावड़ा भी लग जाता है। ये साधु बदरीनाथ धाम की सीढि़यों से लेकर विजयलक्ष्मी चौक तक आस्था पथ पर बैठे रहते हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं की ओर से दान में सिक्के से लेकर रुपये तक दिए जाते हैं। जब धाम के कपाट बंद होते हैं तो साधु-संत दान में मिली रकम लेकर मैदानी क्षेत्रों में अपनी कुटिया में लौट जाते हैं। मगर साधु पूरे यात्रा सीजन में एक-एक के सिक्के से रकम जोड़कर लाखों रुपये की कमाई कर लेते हैं।

बदरीनाथ धाम में विष्णु भगवान तपस्या की मुद्रा में विराजमान हैं जिससे यहां दान और ध्यान का बड़ा महत्व है। श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शनों के पश्चात यहां ध्यान करते हैं और साधुओं को कपड़े और पैसे दान में देते हैं। इसके साथ ही कई धनाढ्य लोग भी उन्हें रुपये दान में देते हैं।

बर्फबारी और बारिश के दौरान कड़ाके की ठंड में भी साधु-संत आस्था पथ पर बैठे रहते हैं। गोवर्द्धननाथ वृंदावन से हर साल बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले साधु सनातन गिरी का कहना है कि धाम के कपाट खुलने से तीन दिन पहले वे बदरीनाथ पहुंचते हैं और कपाट बंद होने के दो दिन बाद लौट जाते हैं।

 

धाम से आत्मीय लगाव
65 साल के साधु गोविंददास पिछले 20 साल से लगातार बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। वे कहते हैं कि इस धाम से आत्मीय लगाव है। वहीं बदरीनाथ धाम में मध्यप्रदेश, यूपी, हिमाचल प्रदेश, गुजरात आदि प्रदेशों से साधु पहुंचते हैं। बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है धाम में सभी आस्था लेकर पहुंचते हैं। कई धनाढ्य वर्ग के संतों के धाम में धर्मशाला और आलीशान कुटिया हैं।

– बदरीनाथ धाम में साधु-संत एक सीजन में दान में मिले सिक्के और रुपयों से लाखों की कमाई कर लेते हैं। वे बीच-बीच में अपनी रकम को किसी जिम्मेदार व्यक्ति के पास जमा करने के लिए देते हैं और धाम के कपाट बंद होने पर पैसे लेकर चले जाते हैं। वे भंडारों में भी पहुंचते हैं। यहां भी उन्हें श्रद्धालु दक्षिणा देते हैं। – प्रवीन ध्यानी, अध्यक्ष, पंडा पंचायत, बदरीनाथ धाम।

 

शीतकाल में बदरीनाथ धाम में कई साधु करते हैं तपस्या

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में बर्फबारी के बीच छह महीने तक कई साधु गुफा और अपनी कुटिया में तपस्या करते हैं। इसके लिए उनके शिष्य छह माह का राशन एकत्रित कर देते हैं। यह साधु जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही तपस्या करने के लिए रुक सकते हैं। इससे पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण व पुलिस की ओर से सत्यापन किया जाता है।

 

Share :
TagsBadrinath Dham Sadhus are becoming millionaires by using one rupee coinchamoli newshindi newsuttrakhand
Previous Article

हिमाचल राज्य चयन आयोग: ओटीए भर्ती का ...

Next Article

Chardham Yatra 2024: इस यात्राकाल में 14 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (83)
    ऊनामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: हिमाचल में सजने लगा अखाड़ा …बस बजने को है नगाड़ा

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: होम स्टे नीति को मंजूरी, 13 नगर पंचायत बनेंगी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: सीएम योगी बोले- नागरिक की जान गई तो घर में घुसकर सिखाएंगे सबक

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    मोहाली में कानून व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पीएम सुरक्षा चूक पर सवाल

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bharatiya Janata Party ने विधानसभा प्रत्याशियों के लिए शुरू किया सर्वे, फोन कॉल से ली जा रही राय

    May 29, 2026
    By hinditvnews
  • Cylender
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    Chandigarh: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगे, खाने-पीने पर असर

    May 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले-तकनीकी प्रशिक्षुओं के लिए नीति तैयार करने पर विचार कर रही सरकार

  • Sanjay
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिटायरमेंट से 4 दिन पहले संजय गुप्ता बने नियमित मुख्य सचिव

  • Himachal News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.