Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

दिल्ली
Home›दिल्ली›केजरीवाल के जेल से बाहर आने की राह नहीं आसान, HC ने कहा- जमानत के लिए निचली अदालत जाएं दिल्ली सीएम

केजरीवाल के जेल से बाहर आने की राह नहीं आसान, HC ने कहा- जमानत के लिए निचली अदालत जाएं दिल्ली सीएम

By hinditvnews
August 6, 2024
301
0
kajriwal,ED

केजरीवाल के जेल से बाहर आने की राह नहीं आसान

आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की जमानत याचिका का हाई कोर्ट ने यह कहते हुए निपटारा कर दिया कि केजरीवाल अपनी याचिका के साथ निचली अदालत में जाएं न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने कहा कि जिस समय केजरीवाल ने इस अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, तब मामले में निचली अदालत में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया था। हालांकि, सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश के समक्ष अपना आरोप पत्र दायर कर दिया है। ऐसे में केजरीवाल के लिए जमानत के लिए निचली अदालत जाना फायदेमंद होगा।

ट्रायल कोर्ट के पास हैं रिकॉर्ड

अदालत ने स्पष्ट किया कि जिला अदालतों व हाई कोर्ट के पास जमानत के मामले में समवर्ती क्षेत्राधिकार है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि पक्षकार को पहले प्रथम न्यायालय का रुख करना होगा।अदालत ने कहा कि अन्य सह-अभियुक्तों से संबंधित भारी रिकॉर्ड हैं और इसे हाई कोर्ट के समक्ष पहली बार में पूरी परिस्थितियों को सामने लाना संभव नहीं हो सकता है। ट्रायल कोर्ट के पास रिकॉर्ड उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अदालत ने विशेष न्यायाधीश से संपर्क करने की छूट के साथ जमानत याचिका का निपटारा कर दिया।केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से किया था गिरफ्तार 29 जुलाई को मामले में आरोप पत्र दाखिल करने वाली सीबीआई ने भी मांग थी कि जमानत याचिका पर पहले विशेष न्यायाधीश द्वारा विचार किया जाए। सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।इससे पहले 21 मार्च को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी के मामले में 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। हालांकि, सीबीआई मामले में आरोपित होने के कारण केजरीवाल का बाहर आना संभव नहीं हो सका।

कोर्ट ने कहा- भ्रामक था केजरीवाल का तर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील की इस दलील को ‘भ्रामक’ करार दिया, जिसमें कहा गया था कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहले से ही न्यायिक हिरासत में होने के कारण ट्रायल कोर्ट से जेल में बंद आरोपित से पूछताछ के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं थी। अदालत ने कहा कि सीबीआई को आवेदन देना पड़ा क्योंकि आरोपित को पीएमएलए मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।अदालत की अपेक्षित अनुमति के बिना सीबीआई अधिकारियों को उससे पूछताछ करने की अनुमति नहीं दी गई होगी। अदालत ने कहा कि सीबीआई ने बताया था कि सुबूतों से सामना कराने, आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में आरोपितों/संदिग्धों के बीच रची गई बड़ी साजिश का पता लगाने और धन के लेन-देन का पता लगाने के लिए केजरीवाल से हिरासत में पूछताछ की जरूरत थी।सीबीआई ने निचली अदालत के समक्ष अपने आवेदन में कहा था कि जेल में पूछताछ के दौरान केजरीवाल टालमटोल करते रहे। इसके कारण प्रासंगिक साक्ष्य एकत्र करने में बाधा उत्पन्न हुई।

 

Share :
TagsCMdehli
Previous Article

सीएम धामी की घोषणा, दोगुना होगा पत्रकार ...

Next Article

बांग्लादेश और शेख हसीना को लेकर क्या ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024 SC Hearing : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश- छात्रों के नंबर किए जाएं सार्वजनिक, सोमवार से फिर ...

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    एमसीडी का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर गरजे बुलडोजर; जेई बर्खास्त और एई निलंबित

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • Lok Nayak Hospital
    hospitalदिल्ली

    Delhi: जीटीबी में मरीज की हत्या के बाद भी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था लचर, कहीं भी नहीं दिखी अतिरिक्त चौकसी

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड करने के दिए निर्देश

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    Coaching Center Case : हाईकोर्ट की दिल्ली पुलिस को फटकार, कहा- महत्वपूर्ण समय नष्ट किया, कार्यप्रणाली पर सवाल

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • Cm himachal
    PM MODIrajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

    July 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 07 10 2019 kullu dussehra
    कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    उत्‍सव में शामिल होने देवलोक से आते हैं देवी-देवता, Kullu Dussehra कैसे बना अंतरराष्‍ट्रीय

  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Doppler Radar Anti Hailgun: हिमाचल में सेब को ओलों से बचाएगी स्वदेशी डॉप्लर रडार एंटी हेलगन

Timeline

  • October 27, 2026

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • October 27, 2026

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • October 27, 2026

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • October 27, 2026

    हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • October 27, 2026

    Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitta

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Cm

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Dharamshala

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.