Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

  • हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

कुल्लूधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›उत्‍सव में शामिल होने देवलोक से आते हैं देवी-देवता, Kullu Dussehra कैसे बना अंतरराष्‍ट्रीय

उत्‍सव में शामिल होने देवलोक से आते हैं देवी-देवता, Kullu Dussehra कैसे बना अंतरराष्‍ट्रीय

By hinditvnews
October 23, 2023
806
0
07 10 2019 kullu dussehra

Kullu Dussehra अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा काफी प्रसिद्ध त्‍योहारों में से एक है। जब बाकी देश के हिस्‍सों में दशहरा का त्‍योहार खत्‍म हो जाता है तब जाकर यह कुल्‍लू में एक सप्‍ताह के लिए शुरू होता है। यहां के लोगों का कहना है कि धूमधाम से मनाए जाने वाले इस उत्‍सव में देवी-देवता शामिल होते हैं।

शिमला। दशहरा भारत के महत्‍वपूर्ण त्‍योहार में से एक माना जाता है। यह शारदीय नवरात्र के बाद अक्‍टूबर महीने में आता है। खासतौर पर कुल्‍लू में इस त्‍योहार के समय लोगों में काफी उत्‍साह दिखाई देता है। यहां करीब एक हफ्ते तक अंतरराष्‍ट्रीय कुल्‍लू दशहरा (International Kullu Dussehra) मनाया जाता है। आइए जानते है इसकी कुछ रहस्यमयी बातें।

परंपरा के पीछे क्‍या है राज?

कुल्‍ल दशहरा देश के बाकी त्‍योहार से एकदम अलग है। इसे अंतरराष्‍ट्रीय उत्‍सव का दर्जा दिया गया है। जब बाकी देश के हिस्‍सों में दशहरा का त्‍योहार खत्‍म हो जाता है, तब जाकर यह कुल्‍लू में एक सप्‍ताह के लिए शुरू होता है। इस परंपरा के पीछे भी राज छुपा हुआ है। 17वीं शताब्‍दी में राजा जगत सिंह अयोध्‍या से भगवान रघुनाथ की एक मूर्ति अपने साथ कुल्‍लू ले आए थे, फिर उन्‍होंने उस मूर्ति को कुल्‍लू के महल मंदिर में स्‍थापित कर दी थी।

क्‍या सच में आते हैं देवी-देवता?

लोगों का मानना है कि धूमधाम से मनाए जाने वाले इस उत्‍सव में करीब 300 देवी-देवता भाग लेने आते हैं। साथ ही श्री रघुनाथ भगवान को अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं। दशहरा का यह उत्‍सव माता हडिम्‍बा के आगमन से शुरू होता है। उत्‍सव के दौरान अलग-अलग राज्‍यों के सांस्‍कृतिक दल और विदेशों से लोक नर्तक अपनी अद्भुत प्रस्‍तुतियां प्रस्‍तुत करते हैं। इस दौरान यहां उत्‍सव में भाग लेने देश और विदेश से भारी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।

क्‍या है कुल्‍लू दशहरा का इतिहास?

कुल्लू दशहरा का इतिहास साढ़े तीन सौ वर्ष से अधिक पुराना है। कहा जाता है कि राजा जगत सिंह के शासनकाल में मणिकर्ण घाटी के गांव टिप्परी में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। उस गरीब ब्राह्मण ने राजा जगत सिंह की किसी गलतफहमी के कारण आत्मदाह कर लिया था। ब्राह्मण के इस आत्मदाह का दोष राजा पर लगा, जिसकी वजह से राजा को एक असाध्य रोग भी हो गया था।

वहीं असाध्‍य रोग से ग्रसित राजा को एक बाबा ने सलाह दी कि अगर वह अयोध्‍या के त्रेतानाथ मंदिर से भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति लाएं और अपना सारा राज-पाठ भगवान रघुनाथ को सौंप दें तो उन्हें इस दोष से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद राजा ने 1653 में रघुनाथ जी की प्रतिमा को मणिकर्ण मंदिर में रखा और वर्ष 1660 में इसे पूरे विधि-विधान से कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में स्थापित किया गया था। कहा जाता है कि इसके बाद राजा को अपने दोष से मुक्ति मिल गई। श्री रघुनाथ जी के सम्मान में ही राजा जगत सिंह ने वर्ष 1660 में कुल्लू में दशहरे की परंपरा आरंभ की। आज भी यह परंपरा जीवित है।

पार्किंग प्‍लान

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू (International Kullu Dussehra) में सात दिन तक हजारों वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित करता है। इस बार यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने 18 पार्किंग स्थल चिह्नित और 2000 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की है।

 

Share :
Tagshp newsKullu Dussehrakullu news
Previous Article

Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा ...

Next Article

Himachal Weather Update Today: जनजातीय क्षेत्रों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images (1)
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम

    September 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rajeeev
    PM MODIहिमाचल प्रदेश

    डॉ. राजीव बिंदल ने गिनवाई BJP सरकार की उपलब्धियां

    November 5, 2023
    By hinditvnews
  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कक्षाओं में शिक्षकों के लिए मोबाइल बैन, छठी से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Electricity Board
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Electricity Board: जल्दी कनेक्शन चाहिए तो बिजली का मीटर खरीदकर लाएं, जानें पूरा मामला

    October 24, 2023
    By hinditvnews
  • Harshverdhan
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उद्योगों को सस्ती बिजली, टैक्स में रियायत की तैयारी

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मनाली में चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों संग घूमने आया था

    February 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जेबीटी शिक्षकों की वेतन वृद्धि वापसी पर रोक

  • Wine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Apple Wine HP: सेब से अब हार्ड वाइन बनाएगा एचपीएमसी

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल-किन्नौर में माइनस तापमान, कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान

Timeline

  • October 31, 2026

    Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

  • October 31, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी टिप्पणी

  • October 30, 2026

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

  • October 30, 2026

    DHL Express India Adds a Touch of Yellow to Diwali with Festive Discounts of up to 60% on Shipments

  • October 30, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts 6th International Conference on Mechanical Engineering and Nanotechnology – ICAMEN 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aeroplane

    Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती: जिला जज का फैसला बिना सोचे-समझे, सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज होगी ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    HELL ENERGY DRINK Returns as Title Sponsor of HORRORCON 2026 for the Third Consecutive Year

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.