Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: कई भागों में झमाझम बरसे बादल, नाहन में घरों-दुकानों में घुसा मलबा, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: कई भागों में झमाझम बरसे बादल, नाहन में घरों-दुकानों में घुसा मलबा, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

By hinditvnews
August 10, 2024
367
0
himachal

 कई भागों में झमाझम बरसे बादल, नाहन में घरों–दुकानों में घुसा मलबा

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को नाहन में 168.3, संधोल 106.4, नगरोटा सूरियां 93.2, धौलाकुआं 67.0, जुब्बरहट्टी 53.2, कंडाघाट 45.6, धर्मशाला 13.0, कांगड़ा 12.6 व नारकंडा में 19.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  11 से 16 अगस्त तक कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  प्रदेश की राजधानी शिमला में भी शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश शुरू हुई। पूरा शहर धुंध के आगोश में है।  उधर, प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में 50 से अधिक सड़कें व पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है।

नाहन में भारी बारिश से नाले में तब्दील हुईं गलियां
जिला सिरमौर में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते जिले के कई स्थानों पर नुकसान के मामले सामने आए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में भारी बारिश से गलियों ने नाले का रूप धारण कर लिया। वार्ड नंबर-5 के अमरपुर मोहल्ला में देर रात हुई भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई । यहां बरसात का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों समेत दुकानों में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है। दहशत में लोग रात भर जागते रहे। मौके पर पहुंची वार्ड की पार्षद मधु अत्री ने बताया कि भारी बरसात से लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से नुकसान हुआ है। घरों में रखा कीमती सामान व टीवी, फ्रिज, अलमारी, बेड, कपड़े आदि खराब हुए हैं। उधर, ग्राम पंचायत सतीवाला में भी भारी बारिश से लोगों के घरों एवं खेतों में नुकसान की जानकारी सामने आई है। यहां एक फैक्ट्री में भी बरसाती पानी घुस गया।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कई भागों में अलर्ट के बीच झमाझम बारिश जारी है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से एक घर व चार गोशालाओं को नुकसान हुआ है। जोगिंद्रनगर की बजगर खड्ड में तेज बहाव में बहती हुई बाइक बरामद हुई। इसमें बाइक चालक के बहने की आशंका। कांगड़ा में बारिश से तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए।  दो को नुकसान पहुंचा है।

परवाणू से धर्मपुर तक फोरलेन किया वनवे,  नेशनल हाईवे-707 भी बाधित
कालका-शिमला फोरलेन को जगह-जगह भूस्खलन के चलते परवाणू से धर्मपुर तक वनवे किया गया है।  नेशनल हाईवे-707 भूस्खलन के चलते सतौन से तीन किलोमीटर आगे शिलाई की और बाधित है। लोग परेशान हैं। शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी का दरकना जारी है। भूस्खलन से शुक्रवार को 20 घंटे एनएच ठप रहा। इससे हजारों लोग परेशान रहे। वहीं  बड़ा ट्राला पलटने व नौ मील के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मंडी नेशनल हाईवे 13 घंटे बंद रहा। रात भर लोग गाड़ियों में ही फंसे रहे। शुक्रवार सुबह एनएच एकतरफा बहाल किया गया। आनी-कुल्लू एनएच आनी के पास बंद है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 23.2, कल्पा 16.2, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.3, नाहन 23.3, केलांग 14.3, पालमपुर 19.5, सोलन 21.5, मनाली 19.8, कांगड़ा 22.8, मंडी 24.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.4, चंबा 24.5, कुफरी 16.8, रिकांगपिओ 18.6, धौलाकुआं 24.8, कसौली 18.8, पांवटा साहिब 26.0, ताबो 13.8, देहरा गोपीपुर 26.0, नेरी 25.0, सैंज 20.3 व बजौरा में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Share :
Tagshimaachal
Previous Article

मायावती की मांग: सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ...

Next Article

पंजाब पुलिस को सफलता: 487 किलोग्राम कोकीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    कॉलेजों शिक्षक भी नवाजे जाएंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से, नई योजना बना रहा शिक्षा विभाग

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन निर्माण को लेकर जयराम-जगत में नोकझोंक

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Kangna
    हिमाचल प्रदेश

    कंगना के बयानों में झलक रहा है मानसिक दिवालियापन, मंडी के मुद्दों पर दें ध्यान’

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर हंगामा, निंदा प्रस्ताव पारित

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Cm himachal
    PM MODIrajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: पीएम मोदी से मिलकर हिमाचल के ये मुद्दे उठाएंगे सीएम सुक्खू, इन केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

    July 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bjp Leader
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राम मंदिर पर BJP नहीं कांग्रेस कर रही राजनीति, पूरी तरह कन्फ्यूज्ड कांग्रेस सरकार’; वरिष्ठ नेता रणधीर ने साधा निशाना

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने की मांग

  • Chitta
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahaul: चिट्टा सूचना देने पर प्रधान अमर प्रकाश देंगे मानदेय

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.