Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

सिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›सिरमौर›Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

By hinditvnews
August 13, 2024
291
0
army

 बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ऑपरेशन रक्षक में बलिदान हुए लांस नायक प्रवीण शर्मा का सोमवार को उनके पैतृक गांव उपरला पालू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक रीना कश्यप सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रवीण के चचेरे भाइयों हर्षराज व अर्जुन ने मुखाग्नि दी। लोगों ने शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे के नारे लगाए। लाडले को अंतिम विदाई देने माता रेखा शर्मा और दादी चंपा नंगे पांव श्मशानघाट पहुंचीं। प्रवीण शर्मा की पार्थिव देह को पहले उनके घर ले जाया गया, जहां परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिजनों ने बहुत हौसला रखा। उसके बाद करीब साढ़े चार बजे पार्थिव देह श्मशानघाट ले जाई गई। सैनिकों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सैनिक बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन, एसडीएम राजकुमार ठाकुर, डीएसपी वीसी नेगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शहीद के सम्मान में राजगढ़ बाजार रहा बंद
प्रवीण शर्मा ने दो दिन पूर्व घरवालों से बात की थी। दादी चंपा शर्मा के लाडले प्रवीण ने पहले माता रेखा शर्मा व पिता राजेश शर्मा से बात की थी। उसके बाद दादी से पूछा था कि शादी के लिए कितने सूट लाने हैं। वह जब घर आएगा तो लेकर आएगा। अक्तूबर माह में लांस नायक प्रवीण शर्मा का विवाह तय हुआ था।

शहीद के सम्मान में राजगढ़ बाजार रहा बंद
प्रवीण की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव देह सोमवार दोपहर बाद 1:20 बजे राजगढ़ पहुंची। शहीद के सम्मान में समूचा बाजार बंद किया गया। लोग सड़कों के किनाारे खड़े रहे।  एंबुलेंस में लाई गई पार्थिव देह पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। लोग शहीद प्रवीण शर्मा अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विधायक रीना कश्यप ने भी शहीद प्रवीण को श्रद्धांजलि दी। यशवंतनगर और पबियाना में भी सैकड़ों लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य ...

Next Article

Pantnagar: देश के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा में पटवारी-कानूनगो ने CM सुक्खू को सौंपा एक दिन का वेतन, बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    August 16, 2024
    By hinditvnews
  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, खाते में आएगी पेमेंट, ऐसे होगा भुगतान, नहीं होगी गड़बड़ी

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान, विभाग रूपरेखा तैयार कर देगा रिपोर्ट

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    समय से एसीआर जमा नहीं करवाने वाले अधिकारियों की रुकेगी वार्षिक वेतन वृद्धि, जानें पूरा मामला

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा ...

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • Kanika Sharma
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    उपलब्धि: भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हिमाचल की चार बेटियां

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 500
    हिमाचल प्रदेश

    मकान किराए के लिए मिलेंगे 74.25 लाख, 246 परिवारों को मिलेगी राहत, सरकार ने खोला खजाना

  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

  • health
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए निजी नर्सिंग संस्थान, स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन लेने से किया इंकार

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.