Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आचार संहिता की आड़ में रोके गए नियुक्ति और पदोन्नतियों से जुड़े मामले

आचार संहिता की आड़ में रोके गए नियुक्ति और पदोन्नतियों से जुड़े मामले

By hinditvnews
April 30, 2024
312
0
09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120

Himachal High Court: आचार संहिता की आड़ में रोके गए नियुक्ति और पदोन्नतियों से जुड़े मामले, अब सरकार को HC ने दिए ये आदेश

Himachal High Court हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आदर्श आचार संहिता के चलते नियुक्तियां व प्रमोशन रोके जाने के मामले को गंभीरता से लिया। हाई कोर्ट ने सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की आड़ में सरकार रूटीन व सामान्य काम रोक देती है। वक्त आ गया है कि इस व्यवस्था को बदला जाए।

HIGHLIGHTS

  1. आचार संहिता में नियुक्ति व पदोन्नति रोकने पर स्पष्ट निर्देश दें मुख्य सचिव
  2. हाई कोर्ट ने कहा-आचार संहिता को अघोषित पेनडाउन स्ट्राइक भी कहना गलत नहीं
  3. आचार संहिता एक ऐसा दस्तावेज, जिससे सरकार व जनता के नियमित कार्यों में नहीं है बाधा

शिमला। Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण कर्मचारियों की नियुक्तियां और पदोन्नतियां रोके जाने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने का आदेश दिया।

कोर्ट (Himachal High Court) ने कहा कि आचार संहिता को अघोषित पेन डाउन स्ट्राइक भी कहा जा सकता है, जिसकी आड़ में सरकार के नियमित कार्यों सहित सामान्य कार्य भी रोक दिए जाते हैं।

पदोन्नति से जुड़े मामलों के निपटारा को लेकर आदेश जारी

न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने पदोन्नति से जुड़े मामले का निपटारा करते हुए यह आदेश जारी किया।

कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट में आचार संहिता की आड़ में रोकी गई कर्मचारियों की नियुक्तियों और पदोन्नतियों से जुड़े मामलों की बाढ़ आ गई है।

अब समय आ गया है कि सरकार इस संबंध में जरूरी निर्णय ले। मुख्य सचिव को आदेश देते हुए कहा कि वह सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर साफ करें कि आचार संहिता एक ऐसा दस्तावेज है, जिससे सरकार अथवा जनता के नियमित कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती।

खाली पदों को नहीं किया गया कंसीडर

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से सेवानिवृत्त प्रार्थी सतिंदर कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय में पहली नवंबर, 2017 को अधीक्षक ग्रेड दो के खाली हुए पद के लिए उसे पात्रता के बावजूद कंसीडर नहीं किया गया। 30 नवंबर, 2017 को वह बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गया।

30 दिसंबर, 2017 को उसने एक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर उसे पहली नवंबर, 2017 से पदोन्नत किए जाने की मांग की, जिसे विश्वविद्यालय ने खारिज करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद नियमानुसार पदोन्नति नहीं दी जा सकती।

2017 में की गई हिमाचल विधानसभा चुनाव की घोषणा

दूसरा कारण बताते हुए विश्वविद्यालय का कहना था कि 12 अक्टूबर, 2017 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी थी, जिस कारण प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। इस कारण प्रार्थी को पदोन्नत नहीं किया जा सका और वह आचार संहिता के लागू रहते अपने पद से सेवानिवृत्त हो गया।

कोर्ट ने विश्वविद्यालय की दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि आचार संहिता की आड़ में प्रार्थी को उसके कानूनी लाभों से कैसे रोका जा सकता है।

यह विश्वविद्यालय का कानूनी और संस्थागत कर्तव्य था कि वह समय रहते खाली होने वाले पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर देता। कोर्ट ने प्रार्थी की याचिका को स्वीकार करते हुए उसे नियत तिथि से पदोन्नत करने का आदेश जारी किया।

 

Share :
Tagsnews of himachal high courtnews of himachal politicsnews of lok sabha eelection 2024 himachalnews of shimla
Previous Article

पंजाब की IPS दपंती की चार साल ...

Next Article

IPL 2024: गुरुवार को पंजाब किंग्स, छह ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bagi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में सड़ेंगे, जनता सबक सिखाएगी’

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले-तकनीकी प्रशिक्षुओं के लिए नीति तैयार करने पर विचार कर रही सरकार

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Neta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा, संभलकर बोलें सीएम

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा पहुंच रही घर द्वार

    March 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

  • 30 10 2023 sukhu health
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Health: सुक्‍खू के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, अभी AIIMS के ICU में ही रहेंगे CM; डॉक्‍टर प्रोटोकॉल के तहत लेंगे निर्णय

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विक्रमादित्य को राहत: लंबित केसों के बावजूद पासपोर्ट रिन्यू की मंजूरी

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.