Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

healthदिल्ली
Home›health›दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, OPD बंद… मरीज परेशान; AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, OPD बंद… मरीज परेशान; AIIMS ने जारी की एडवाइजरी

By hinditvnews
August 13, 2024
130
0
kollkata

 दिल्ली–एनसीआर में सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, OPD बंद… मरीज परेशान

कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की वारदात के खिलाफ देशभर के डॉक्टर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली समेत एनसीआर में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगोलपुरी के राजीव गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।मंगलवार सुबह मंगोलपुरी के राजीव गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। दुष्कर्म की वारदात के खिलाफ डॉक्टर केंद्र सरकार से इंसाफ मांग रहे हैं। बीते सोमवार को एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत कई डॉक्टर हड़ताल पर थे। रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण एम्स में 80 फीसदी तक सर्जरी प्रभावित हुई। एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ निरुपम मदान से मिली जानकारी के मुताबिक एम्स में सोमवार को मेजर 98 और माइनर 96 सर्जरी हुई। एफएआईएमए ने आज देशभर में ओपीडी बंद का एलान किया है। बंगाल के कोलकता शहर में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ देशभर के डॉक्टरों और स्टाफ में उबाल है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर अपनी सुरक्षा और कोलकाता मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।दिल्ली के एम्स अस्पताल की ओर से डॉक्टरों के लिए बीते दिन एडवाइजरी जारी की गई। एम्स ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को अस्पताल में और उसके आसपास किसी भी हड़ताल, धरना और प्रदर्शन के खिलाफ चेतावनी देते हुए एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया था।

सफदरजंग ने बंद दी शाम की ओपीडी
हड़ताल को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल ने शाम की ओपीडी, दोपहर की क्लीनिक, डिस्पेंसरी में सीजीएचएस विशेषज्ञ की सुविधा को हालत सामान्य होने तक रोका गया है। प्रशासन का दावा है कि हड़ताल के कारण सेवाएं ज्यादा प्रभावित नहीं हुई। इसी तरह जीबी पंत, लोकनायक, आरएमएल सहित दूसरे अस्पतालों ने भी दावा किया कि उनके यहां सेवाएं प्रभावित नहीं हुई है।

मरीजों के लिए इमरजेंसी बनीं सहारा
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच इमरजेंसी में सुविधाएं मरीजों के लिए सहारा बनी। ओपीडी में परेशान हुए गंभीर मरीज तुरंत इमरजेंसी में चले गए। यहां पर उन्हें डॉक्टरों ने इलाज के साथ दवा भी उपलब्ध करवा दी। लोकनायक में आए कुलदीप ने कहा कि मां को चक्कर आ रहे थे। काफी देर तक ओपीडी में बैठने के बाद भी जब डॉक्टर नहीं दिखते तो गार्ड के कहने पर तुरंत इमरजेंसी में आ गए। यहां पर डॉक्टरों ने मां को देखा और दवा लिख दी।

बारिश भी नहीं रोक पाई डॉक्टरों का प्रदर्शन
डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सोमवार को दिल्ली में रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। इस बारिश के बीच में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। हल्की बारिश में ही डॉक्टरों ने एम्स निदेशक कार्यालय से रिंग रोड तक रैली निकाली। इसके अलावा दूसरे अस्पतालों में भी बारिश के बीच ही प्रदर्शन करते रहे। जबकि कई जगहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन जारी रहा।

नर्सिंग स्टाफ भी आया समर्थन में
डॉक्टरों के हड़ताल के समर्थन में एम्स, आरएमएल और लेडी हार्डिंग के नर्सिंग स्टाफ भी आ गए हैं। नर्सिंग यूनियन का कहना है कि डॉक्टर उचित मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में वह भी उनका साथ देंगे। सभी ने स्वास्थ्य कर्मियों को उचित सुरक्षा देने की मांग रखी है।

 

Share :
Tagsdelhi
Previous Article

15 अगस्त को दिल्ली में झंडा नहीं ...

Next Article

417 युवाओं को नियुक्ति पत्र: चंडीगढ़ में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherदिल्ली

    दिल्ली में हल्की बारिश ने बढ़ाई उमस, आज भी बरसेंगे मेघ; जानें मौसम विभाग का क्या है अनुमान

    August 26, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    राजधानी में आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, यात्रियों को हो रही परेशानी

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं दिल्ली के सीएम’, सिसोदिया ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई

    August 16, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    Alert : दूसरी बार डेंगू का वार होगा खतरनाक, दिल्ली में अगले महीने मामले बढ़ने की आशंका

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के 13 पुलिसकर्मियों पर केस, मानवाधिकार आयोग ने दिया था निर्देश

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन! इस बड़े नेता का दावा

    August 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 30 10 2023 Sukhu Health 23568544
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Health: सुक्‍खू के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, अभी AIIMS के ICU में ही रहेंगे CM; डॉक्‍टर प्रोटोकॉल के तहत लेंगे निर्णय

  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    आधे घंटे में ही स्लॉट हुआ फुल, सोमवार को 409 श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन पंजीकरण

  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं रेस्क्यू

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.