Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: जनगणना ड्यूटी वाले 19 हजार कर्मियों के तबादलों पर रोक

  • साइबर ठगी: वन विकास निगम के 6 कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा

  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

  • Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

दिल्ली
Home›दिल्ली›हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन! इस बड़े नेता का दावा

हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन! इस बड़े नेता का दावा

By hinditvnews
August 24, 2024
238
0
delhi

हरियाणा में अकेले लड़ेगी कांग्रेस… सपा और आप से नहीं होगा गठबंधन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। आप के साथ गठबंधन के बारे में हुड्डा ने कहा, हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर का गठबंधन है, राज्य आधारित नहीं है। हरियाणा में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारा सभी दलों के साथ गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं है कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। हुड्डा ने कहा कि आगामी चुनावों में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। आगामी चुनावों के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा, लोकसभा के नतीजों ने साफ तौर पर दिखा दिया है कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है, जिसमें वोट काटने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

सपा हरियाणा में सीटें लेने पर अडिग
उधर, सपा हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत सीटें लेने पर अडिग है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व को बता दिया गया है कि अगर हरियाणा में सपा कमजोर है तो यूपी में भी कांग्रेस मजबूत नहीं है। उपचुनाव वाली जिन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, वर्ष 2022 के चुनाव में वहां कांग्रेस की हालत बेहद खराब रही थी।राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने यूपी के उपचुनाव में 3 से 5 सीटें मांगी हैं, तो सपा ने हरियाणा और महाराष्ट्र में दावा ठोका है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी हो चुका है। सपा का कहना है कि हरियाणा में 11 सीटें यादव बहुल और सात सीटें मुस्लिम बहुल हैं। इनमें से सपा पांच सीटें मांग रही है। दूसरी ओर बताते हैं कि कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेता सपा को साझेदारी के तहत सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि यहां सपा का जनाधार ही नहीं है।सपा सूत्रों का कहना है कि यूपी में उपचुनाव वाली आठ सीटों पर 2022 में कांग्रेस छह हजार वोटों के अंदर ही सिमट गई थी। मीरापुर, कुंदरकी, खैर और फूलपुर में तो उसे दो हजार वोट भी नहीं मिले थे। 10 हजार मतों से ऊपर सिर्फ एक सीट गाजियाबाद में ही कांग्रेस गई थी।अगर सपा का हरियाणा में दावा नहीं बनता है तो उस आधार पर यूपी के उपचुनाव में भी कांग्रेस को दावा करने का अधिकार नहीं है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा था कि महाराष्ट्र और हरियाणा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को अपनी बात बता दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी की सीटों पर साझेदारी हरियाणा और महाराष्ट्र पर निर्भर करेगी। अगर इन दो राज्यों में सपा को हिस्सेदारी नहीं मिली तो यूपी में भी सपा, कांग्रेस को कोई सीट देने की इच्छुक नहीं है।

 

Share :
Tagsdelhi
Previous Article

फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के ...

Next Article

बिहार में बड़ा हादसा, बगहा में गंडक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    दिल्ली

    AAP लॉन्च करेगी कैंपेन, विधायक करेंगे मंडल-बूथ स्तर पर सभाएं; BJP की खोलेंगे पोल

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    अभी भी फंस सकता है वार्ड कमेटी के चुनाव में पेंच, कोर्ट जाने की तैयारी में आम आदमी पार्टी

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया’, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

    August 23, 2024
    By hinditvnews
  • Aatshi
    दिल्ली

    15 अगस्त को दिल्ली में झंडा नहीं फहरा सकेंगी आतिशी, बस इस नाम को मंजूरी

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • Manoj Tiwari
    दिल्ली

    दिल्ली में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन: बिजली महंगी होने पर खोला जगह-जगह मोर्चा, मनोज तिवारी की AAP को चेतावनी

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से मिले उद्धव ठाकरे, AAP के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी रहे मौजूद

    August 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाई डेंसिटी सेब बगीचा लगाने के लिए सरकार देगी लाखों रुपये की मदद, जानें आवेदन कैसे करें

  • Dead body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

  • 07 02 202
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से बढ़ेंगे 30 अध्ययन दिवस, प्रस्ताव तैयार

Timeline

  • October 16, 2026

    हिमाचल: जनगणना ड्यूटी वाले 19 हजार कर्मियों के तबादलों पर रोक

  • October 16, 2026

    साइबर ठगी: वन विकास निगम के 6 कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा

  • October 16, 2026

    विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

  • October 15, 2026

    Best-Selling Used Hatchbacks in India in 2026: Why These Five Still Lead the Market

  • October 15, 2026

    Big Bang Boom Solutions Announces Ambitious Plan to Build a Sovereign Quantum Radar at IEEE MILCOM 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Transfar

    हिमाचल: जनगणना ड्यूटी वाले 19 हजार कर्मियों के तबादलों पर रोक

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Cybercrime

    साइबर ठगी: वन विकास निगम के 6 कर्मियों का वेतन दूसरे खातों में जमा

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Male Doctor In The Hospital

    विश्व एनेस्थीसिया दिवस: बेहोशी से आगे, मरीज की धड़कन पर भी नजर

    By hinditvnews
    October 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.