Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

By hinditvnews
August 29, 2024
427
0
Weather

हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप हो गया है। सोलन-मीनस मार्ग भी 13 घंटे बंद रहा। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को भारी बारिश से तीन पेड़ गिरे, कुछ क्षेत्रों में डंगे ढहे और भवनों को भी नुकसान हुआ है। बुधवार को शिमला में 2, डलहौजी में 4, मंडी में 1, कल्पा में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हिमाचल में वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान है।जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इससे जिले के हजारों लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। बुधवार सुबह भी करीब साढ़े छह बजे बाधित एनएच को बहाल करने में जुटी मशीन पर बोल्डर गिर गए और मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बचा। बीते कई दिनों से निगुलसरी में एनएच-पांच ऊपरी पहाड़ी के दरकने से अवरुद्ध हो रहा है। यातायात ठप होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम सात बजे भी निगुलसरी में एनएच-पांच पर ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी हुआ।बुधवार को भी दिनभर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा और वाहनों के पहिये पूरी तरह से जाम हो गए हैं। राजधानी शिमला में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। शहर में तीन जगह पेड़ गिरे हैं। छोटा शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के भवन पर मंगलवार देर रात देवदार का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रुल्दूभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार में बारिश से रास्ता बह गया। कुल्लू जिले में भी मंगलवार रात को भारी बारिश हुई है। 16 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।पतलीकूहल के हलाण-दो में एक नाले में बाढ़ आने से सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं मलाणा, गुशैणी और न्यूली में आठ बिजली के ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में बियोंग गांव में भूस्खलन होने से सोलन-मीनस मार्ग 13 घंटे बंद रहा। मंगलवार रात दस बजे बंद हुआ मार्ग बुधवार सुबह 11 बजे खुला। मंगलवार रात को शिमला में 36, मनाली में 42, जुब्बड़हट्टी में 39, कुफरी में 40, नारकंडा में 41, भरमौर में 18, धौलाकुआं में 12 और कसौली में 22 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, धर्मशाला में 19.4, ऊना में 22.3, नाहन में 23.9, सोलन में 19.0, मनाली में 15.7, कांगड़ा में 21.5, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 23.8, हमीरपुर में 23.4 और चंबा में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Share :
Tagsweather
Previous Article

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने पर्यटन परियोजनाओं को ...

Next Article

मनाली और लाहुल की चोटियों पर हिमपात ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherदिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश से सड़कें पानी से हुई लबालब, जलभराव से परेशान लोग; जाम में फंसे यात्री

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    भारी बारिश से शिमला में उखड़े कई पेड़, राज्य में कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें

    August 10, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हुआ हिमपात… अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद, कई जिलों में भारी वर्षा व बर्फबारी की ...

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherदिल्ली

    दिल्ली-NCR में आज फिर बारिश के आसार, दिनभर में छाए रहेंगे बादल

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherदिल्ली

    Delhi Weather Today: हल्की वर्षा ने बढ़ाई उमस, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

    July 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Baddi
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    न आपातकाल द्वार और न ही उतरने के लिए सीढ़ीयां, बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में लोगों की जिंदगियों से हुआ खिलवाड़, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नवनिर्वाचित पार्षदों को 8 जून से पहले शपथ

  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: वाकनाघाट में दवाइयां व कलपुर्जे बनेंगे, प्लॉट आवंटन पूरा

Timeline

  • September 25, 2026

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

  • September 25, 2026

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

  • September 25, 2026

    Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

  • September 25, 2026

    Shaya by CaratLane Announces Shreya Ghoshal as Brand Ambassador, Giving a New Voice to Silver

  • September 25, 2026

    JM Financial Services Environment and Energy Conclave Spotlights India's Multi-Decade Energy Opportunity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

    Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a ...

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro Markets

    Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Salesforce's Agents for Impact Cohort Showcases AI Solutions for India's Social Sector

    By hinditvnews
    September 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.