Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Weatherशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

By hinditvnews
September 4, 2024
315
0
Chakki mod

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 118 सड़कें बाधित

न्यूज डेस्क, हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain  Updated Wed, 04 Sep 2024

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 118 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

वहीं बीते 24 घंटों के दौरान कसौली में 87.0, कंडाघाट 66.0, कटौला 65.2, शिमला 54.1, बिलासपुर 50.8, नयनादेवी 42.6, मालरांव 40.0, सुंदरनगर 10.8, ऊना 10.4, सोलन 15.0, मनाली 14.0, जुब्बड़हट्टी 31.6, भरमौर 10.0, धौलाकुआं 39.5, बरठीं 19.0 व पांवटा साहिब में 10.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

उधर, कालका-शिमला एनएच पर चक्कीमोड सहित अन्य स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। चक्कीमोड़ में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे हेवना के समीप भूस्खलन से 24 घंटे और निगुलसरी के पास शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे 23 घंटे बंद रहा।

Hiway

 

228 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे सहित 118 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। तीन पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके अतिरिक्त 228 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा बिजली, पानी व सड़क सेवाएं शिमला, मंडी, सिरमौर व कांगड़ा जिले में प्रभावित हैं।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 20.5, भुंतर 19.9, कल्पा 13.4, धर्मशाला 18.0, ऊना 20.6, नाहन 23.7, केलांग 10.6, पालमपुर 18.5, सोलन 19.5, मनाली 16.2, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 22.8, चंबा 22.1, डलहौजी 13.0, कसौली 16.5, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 17.5, देहरा गोपीपुर 24.0, ताबो 14.8, मशोबरा 15.4 व सैंज में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सर्कुलर रोड पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा
राजधानी शिमला में भारी बारिश के कारण सर्कुलर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा है। लिफ्ट से आगे हाईकोर्ट के पास पहाड़ी से बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस वजह से यहां आए दिन वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसके अलावा टॉलैंड, वन विभाग मुख्यालय, टॉलैंड और नव बहार के समीप हिमफेड पेट्रोल पंप के समीप भी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की बात करें तो विकासनगर के समीप दो जगह पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
Share :
Tagsnews of himachalnews of kalkaa shimla hiwaynews of land slide in shimlanews of shimlanews of weather updat
Previous Article

हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने ...

Next Article

Himachal: सवा बीघा जमीन में मकान बनाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anurag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘ये जीत खास, जनता को मोदी पर है विश्वास’, बोले अनुराग ठाकुर

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Rashan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    31 दिसंबर के पहले फटाफट कराले राशन कार्ड में ये अपडेट

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Congress
    कांगड़ामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार सकती है तीन प्रत्याशी

    April 5, 2024
    By hinditvnews
  • Camra
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सर्दियों के मौसम में शिकारियों पर तीसरी आंख की नजर

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Llll
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम: बागियों के भविष्य ने अटकाए कांगड़ा, मंडी लोकसभा सीटों के टिकट

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (61)
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Ind vs Eng Test: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित बड़ी हस्तियों को निमंत्रण देगी एचपीसीए

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन स्थल धुंधी गुलाबा में साढ़े तीन सोलंग कोठी व हामटा में तीन पलचान में ढाई कुलंग व मझाच में दो फीट लाहुल के दारचा जिस्पा कोकसर सिस्सू गोंदला में डेढ़ से दो फीट बर्फ गिर चुकी है। अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खत्म, अधिसूचना जारी

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.