Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal News: सक्रिय वर्कर्ज को मिलेें सरकार में अवसर

Himachal News: सक्रिय वर्कर्ज को मिलेें सरकार में अवसर

By hinditvnews
September 24, 2024
456
0
24d2 2 (1)

Himachal News: सक्रिय वर्कर्ज को मिलेें सरकार में अवसर

कांग्रेस के हिमाचल सह-प्रभारी विदित चौधरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिले, इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है और उनकी मजबूती से ही किसी भी प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनी जानी चाहिए और उनको पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आलाकमान ने उन्हें प्रदेश की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और वह प्रदेश में संगठन को और भी मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है और इसके लिए वह केंद्रीय आला कमान के समक्ष प्रदेश से जुड़े संगठन के मसलों को हल करने के लिए मजबूती से पैरवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा, तो सरकार मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद रहना चाहिए। श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी के जिस भी पदाधिकारी को जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा और इसके लिए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि संगठन अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मजबूती से अपना कार्य कर रहा है। बैठक को कृषि मंत्री चंद्र कुमार, मंत्री राजेश धर्माणी, विक्रमादित्य सिंह, संजय अवस्थी और सीपीएस किशोरी लाल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, रंगीला राम राव ने संबोधित किया। इन नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कांग्रेस अधिवेशन में यह बोलीं प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में निष्ठावान और कर्मठ लोगों को अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा लंबे समय से पार्टी के लिए कार्य करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार में भागेदारी मिलनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने नौ सीटों में से छह पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर गहन मंथन की जरूरत है। संगठन से जुड़े अहम मसलों पर समय-समय पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत होती रही है और आगे भी होती रहेगी।

पीसीसी सम्मेलन से दूर रहे कई बड़े नेता

कांग्रेस संगठन ने इस अधिवेशन में मंत्रिमंडल और संगठन के पदाधिकारियों के मौजूद रहने का दावा किया था, लेकिन संगठन का यह दावा सिरे नहीं चढ़ पाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में तीन मंत्री और एक सीपीएस ही पहुंच पाए। अधिवेशन में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ही अधिवेशन में मौजूद रहे, जबकि अन्य मंत्री, सीपीएस और विधायक इस अधिवेशन में अन्य व्यस्तताओं के चलते नहीं आए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खराब सेहत और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कार्यक्रमों की वजह से व्यस्त होने की वजह से अधिवेशन में हिस्सा नहीं ले पाए।

Share :
Tagshp news todayshimla newstoday himachal news
Previous Article

जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा से सूख रहे ...

Next Article

Kalka-Shimla Rail : कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट से राहत, राष्ट्रीय विधि विवि के 4 कर्मी नौकरी से नहीं हटेंगे

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • hrtc
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस

    November 6, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट असंतुष्ट: हिमाचल में निगमों की वित्तीय सुधार योजना पर उठाए सवाल

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 26 साल बाद शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया चेयरमैन

    September 10, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी वाहन पंजीकरण केस में आरोपी गौरव सोलन से गिरफ्तार

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शून्य विषयों वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मांगी, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बंद

    May 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sunder
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बेरा टेस्ट के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी आईजीएमसी शिमला की दौड़

  • Download (56)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Budget session: हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Timeline

  • October 23, 2026

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

  • October 23, 2026

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

  • October 23, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

  • October 23, 2026

    Keralam Home Minister Seeks Faster Interstate Action Against Drug Networks, Proposes Home Ministers' Conference

  • October 23, 2026

    Maybelline New York Turns up the Volume on "Maybe It's My Stage" with its Festive Edition

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot Challenge

    The Earthshot Prize, Alana and Design for Change Announce Finalists of Nationwide I CAN Earthshot ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development to the Salon Industry

    MEROO Launches Professional Nail Care Products in Bengaluru, Bringing Four Years of Research and Development ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries Participate

    Manipal University Jaipur Hosts Second International Conference on AI and Computing; Researchers from 16 Countries ...

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.