Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

  • Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

  • Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

  • हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल के दो वैज्ञानिक भी शामिल, रॉकेट कंट्रोलिंग कर मिशन का हिस्सा बने

Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल के दो वैज्ञानिक भी शामिल, रॉकेट कंट्रोलिंग कर मिशन का हिस्सा बने

By hinditvnews
August 24, 2023
413
0
rajat awasthi

रजत अवस्थी के पिता धनीराम अवस्थी ने कहा कि गौरव की बात है कि उनके बेटे ने चंद्रयान मिशन का हिस्सा बनकर प्रदेश के साथ अपने जिले का नाम रोशन किया है। इस मिशन में काम करने के लिए वह दो साल से घर नहीं आए है।

भारत के चंद्रयान-3 उपग्रह के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इतिहास के पन्नों में प्रदेश के कांगड़ा जिले का भी नाम जुड़ गया है। कांगड़ा जिले के रजत अवस्थी पुत्र धनी राम अवस्थी और डॉ. अनुज चौधरी पुत्र अमर सिंह चंद्रयान-3 को पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने वाले रॉकेट की कंट्रोलिंग कर इस मिशन का हिस्सा बने हैं। रजत अवस्थी इसरो में 2012 से सेवाएं दे रहे हैं।

उनका जन्म 1989 को सेवानिवृत्त बीडीओ धनी राम अवस्थी के घर में हुआ है। पढ़ने में होशियार रजत की दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सिद्धपुर के सेक्रेट हार्ट स्कूल में हुई है। 12वीं करने के बाद रजत ने स्पेस साइंस में बीटेक की पढ़ाई की और 2012 में इसरो में सेवाएं देने के लिए चुने गए। वहीं, दो साल की सेवाओं के दौरान 2014 में उन्हें इसरो में टीम एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। चंद्रयान-3 मिशन से पहले रजत मंगलयान और चंद्रयान-2 का भी हिस्सा रह चुके हैं।

उनके पिता धनीराम अवस्थी ने कहा कि गौरव की बात है कि उनके बेटे ने चंद्रयान मिशन का हिस्सा बनकर प्रदेश के साथ अपने जिले का नाम रोशन किया है। बचपन से अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना देखने के लिए आईआईटी से स्पेस साइंस में बीटेक की पढ़ाई की और उन्हें अपनी डिग्री मिलने के साथ ही इसरो में नौकरी मिल गई। इस मिशन में काम करने के लिए वह दो साल से घर नहीं आए है।

फोन पर वह मिशन की अपडेट रहे थे। 27 साल के डॉ. अनुज चौधरी की पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई है। पहली से लेकर आठवीं तक अनुज गांव के ही मिडिल स्कूल जंदराह में पढ़े हैं, जबकि नवमी तथा मैट्रिक बाबा बड़ोह में करने के बाद बारहवीं की परीक्षा ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां से पास की। बचपन से ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना लिए अनुज ने मास्टर आफ साइंस की डिग्री स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से की, जबकि पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय से एमबीए किया। अनुज चौधरी ने अमेरिका में एमआईटी से पीएचडी की है, जहां से अंतरिक्ष शोध की चाहत के चलते उन्होंने यूरोपियन स्पेस एजेंसी में सिलेक्शन के लिए एग्जाम दिया था।

अनुज ने इस एजेंसी में 12वें रैंक के साथ अपनी जगह पक्की की थी। अनुज के पिता दिल्ली में अकाउंटेंट हैं, जबकि उनकी माता सरिता देवी गृहिणी हैं। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर उनकी माता ने गर्व महसूस करते हुए बताया है कि देश को गौरव दिलाने वाले इस बड़े अभियान में उनका बेटा भी शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही साइंटिस्ट बनने का शौक था। इसे उन्होंने पूरा कर अपने माता-पिता के साथ देश और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

 

Share :
TagsChandrayaan 3 latest newsChandrayaan 3 LiveChandrayaan 3 updatehimachal newshimachal updatekagra news
Previous Article

Chandrayaan 3: इसरो की टीम में हिमाचल ...

Next Article

Shimla News: शिमला जिले में आपदा से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hrtc
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मपुर: चौकीदार हेमराज गले तक पानी में फंसा, बची जान, करीब से देखी मौत

    September 18, 2025
    By hinditvnews
  • fraud
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: केसीसी बैंक में 20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Drone Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ड्रोन से पहुंचेंगी मरीजों की रिपोर्ट और सैंपल

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • 07 02 202
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से बढ़ेंगे 30 अध्ययन दिवस, प्रस्ताव तैयार

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • mandi news today hindi tv news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: 130 टिप्पर पत्थर, 2000 बोरी सीमेंट से भरा गड्ढा

    September 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

  • Lok
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: सुजानपुर और बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक साबित होंगे फौजी मतदाता

  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CPS Case: सुप्रीम कोर्ट में 22 को हो सकती है सुनवाई

Timeline

  • June 21, 2026

    NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

  • June 21, 2026

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

  • June 21, 2026

    Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

  • June 21, 2026

    हिमाचल: फेस रिकॉग्निशन से मिलेगा छात्रवृत्ति लाभ, बदली सत्यापन प्रक्रिया

  • June 21, 2026

    Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Male Doctor In The Hospital

    NEET री-एग्जाम: दून में कड़ी सुरक्षा, पांच जोन में बंटे केंद्र, धारा 163 लागू

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • cmsukhu

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • Himachal High Court

    Himachal: जेबीटी से टीजीटी हिंदी पदोन्नति पर रोक, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

    By hinditvnews
    June 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.