Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›महराजगंज में कर्फ्यू जैसे हालात…गलियों में सिर्फ दिख रहे वर्दीधारी

महराजगंज में कर्फ्यू जैसे हालात…गलियों में सिर्फ दिख रहे वर्दीधारी

By hinditvnews
October 17, 2024
313
0
Police

Bahraich Violence: महराजगंज में कर्फ्यू जैसे हालात…गलियों में सिर्फ दिख रहे वर्दीधारी; दुकान और बैंक रहे बंद

हिंदी टीवी न्यूज़, बहराइच Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Oct 2024

बहराइच के हरदी थाना के महराजगंज में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद फैली हिंसा के चौथे दिन बुधवार को भी घटनास्थल और प्रभावित स्थान गांव में अधिकारियों सहित गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। दुकानें और बैंक बंद रहे। मुख्य मार्गों से लेकर सड़कों पर उच्चाधिकारियों की धमाचौकड़ी ही सन्नाटे को चीर रही थीं। इससे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात नजर आए।

महराजगंज में रविवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल में रेहुवा मंसूर के रहने वाले रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जनपद में माहौल खराब हो गया था। आक्रोशित लोगों ने कई जगह दुकानों, शोरूमों, वाहनों और घरों में आग लगा दी थी। घटना के चौथे दिन बुधवार को भी घटनास्थल प्रभावित गांव में अधिकारियों सहित फोर्स की तैनाती रही।

बुधवार को महराजगंज गांव में घटनास्थल पर एक एएसपी और एक पीसीएस अधिकारी तैनात नजर आए। वहीं भारी संख्या में पुलिसफोर्स भी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखी। हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखने के साथ ही पूछताछ की जा रही थी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था, स्थानीय लोग घरों की खिड़की और दरवाजों पर भी खड़े नजर नहीं आए।

वहीं दिनभर सन्नाटे को चीरते हुए एडीजी, डीआईजी, डीएम, एसपी की गाड़ियां जगह-जगह गश्त करती रहीं और अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों से हालात की जानकारी लेते रहे। इससे हालात सामान्य होने में अभी कुछ और दिन लगने की संभावना जताई जा रही है।

सात किलोमीटर के दायरे में आठ जगह तैनात दिखी पुलिस
रमपुरवा चौकी चौराहा से महराजगंज गांव तक कुल सात किलोमीटर के दायरे में आठ जगह पुलिस की तैनाती नजर आई। वहीं पूरे मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में ग्रामीणों की चहलकदमी भी नजर नहीं आई। लोग अभी भी उस दिन हुए बवाल की वजह से खासे परेशान रहे और आवश्यक काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। मार्ग में पड़ने वाली ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

प्रभावित गांवों में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात
सदुआपुर, रमपुरवा, बेहड़ा आदि बवाल प्रभावित गांवों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रही। ताकि कोई भी अराजकतत्व दोबारा क्षेत्र का माहौल न बिगाड़ सके। कई गांवों में फोर्स की मौजूदगी में दुकानें खुली नजर आईं, जहां सामान्य दिनों की अपेक्षा कम संख्या में ही ग्रामीण खरीदारी करते दिखे।

क्या है पूरा मामला
बहराइच की महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में रविवार शाम को गाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर पूजा समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया तो दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल मिश्रा (24) को घर के अंदर घसीट ले गए और गोली मार दी।

घटना का पूरे जिले में विरोध शुरू हो गया था। विसर्जन कमेटी के लोगों ने बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट पुल के पास जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। बहराइच-लखनऊ हाईवे भी जाम कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम महसी तहसील की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। महराजगंज कस्बे में पहुंचने पर कस्बा निवासी दूसरे सामुदाय के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दी। प्रतिमा के साथ चल रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो छतों से पथराव शुरू कर दिया गया। इस पर समिति के सदस्य प्रदर्शन करने लगे तो दूसरे सामुदाय के हजारों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और उपद्रव शुरू कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पूजा समिति सदस्यों का आरोप है कि एसओ मौके पर मौजूद नहीं थे। प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस ने विसर्जन में शामिल लोगों पर ही लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई और दूसरे समुदाय के लोग रामगोपाल को उठा ले गए और उसकी हत्या कर दी।

Share :
TagsBahraich Violence Curfew like situation in Maharajganj only uniformed personnel seen in streetsBehraichhindi newsuttar pradesh
Previous Article

Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की ...

Next Article

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में AAP ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Janak Raj
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra में शुल्क वसूली पर भरमौर के विधायक ने जताई आपत्ति, सरकार से सुविधाएं बेहतर करने की मांग

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    Chandigarh Newsपंजाब

    राहुल ने परखी पंजाब कांग्रेस नेताओं की सोशल मीडिया सक्रियता

    August 26, 2026
    By hinditvnews
  • Bjp
    हरियाणा

    हिसार में गुंडागर्दी, बदमाशों ने बीजेपी कार्यालय में की तोड़फोड़

    December 31, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चंबा में हादसा, मणिमहेश जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत

    September 13, 2026
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी, एम्स बोर्ड से राय लेने का निर्देश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Parking
    Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब

    चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

    December 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पहली बार आएंगे शिमला

  • Hp
    कांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 40% दिव्यांग और 80 दिन मनरेगा काम करने वाले भी बीपीएल के पात्र

  • Gs
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Operation Sindoor: ब्रिगेडियर सिसोदिया का पाकिस्तान को अनाड़ी बॉक्सर comparison

Timeline

  • September 14, 2026

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tarun

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.