Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

  • यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

  • चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

  • HC सख्त: वकीलों की हड़ताल से अदालत का काम नहीं रुकेगा

  • उत्तराखंड: भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

पंजाब
Home›पंजाब›सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए मुसिबत: पंजाब में होने वाले शो को लेकर कोर्ट ने किया तलब

सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए मुसिबत: पंजाब में होने वाले शो को लेकर कोर्ट ने किया तलब

By hinditvnews
October 25, 2024
261
0
Sartaj

सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए मुसिबत: पंजाब में होने वाले शो को लेकर कोर्ट ने किया तलब, 30 को सुनवाई

हिंदी टीवी न्यूज, कपूरथला (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Fri, 25 Oct 2024

पंजाब के मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज को पंजाब की कपूरथला कोर्ट ने तलब किया है। सतिंदर सरताज के खिलाफ कपूरथला के एडवोकेट ने उनके शो को लेकर याचिका दायर की है।

पंजाब के मशहूर सूफी गायक सतिंदर सरताज के लिए नई मुसिबत खड़ी हो गई है। पंजाब के कपूरथला में उनका एक शो होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। सरताज को जिला अदालत कपूरथला ने 30 अक्तूबर को तलब किया है। सतिंदर सरताज के खिलाफ यह समन कपूरथला के एक सीनियर एडवोकेट और स्पोर्ट्स मैन एसएस मल्ली की याचिका पर जारी हुआ है। एसएस मल्ली ने अपनी याचिका में कहा कि गायक सतिंदर सरताज का 10 नवंबर को गुरु नानक स्टेडियम के ग्राउंड में एक शो हो रहा है। शो की अधिकतर टिकट भी बिक चुकी हैं। ऐसे में सरताज की तरफ से स्टेडियम को व्यवसाय के तौर पर उपयोग किया जा रहा है।

मल्ली ने याचिका में कहा कि वह रोजाना प्रैक्टिस व योग के लिए स्टेडियम में जाते हैं। वहीं स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड पर रोजाना कई प्लेयर प्रैक्टिस करने आते हैं। कपूरथला में इसके अलावा कोई और ग्राउंड भी नहीं हैं, जिसके चलते रोजाना प्रैक्टिस करने वालो के लिए एक बड़ी दिक्कत होगी। लाखों रुपये खर्च कर उक्त ग्राउंड को सरकारी फंड्स से बनाया गया है। ऐसे में सरताज का 10 नवंबर को होने वाले शो से जहां खिलाड़ियों को दिक्कत आएगी, वहीं उनकी रोजाना की प्रैक्टिस भी बाधित होगी।

इस केस में सतिंदर सरताज सहित उनकी कंपनी फिरदोस प्रोडक्शन, सेक्रेटरी पंजाब सरकार, डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब, डीसी कपूरथला, कमिश्नर नगर निगम कपूरथला, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी, एसएसपी कपूरथला, एसपी ट्रैफिक, सिक्योरिटी इंचार्ज कपूरथला को भी पार्टी बनाया गया है।

 

व्यवसायिक कार्यक्रमों के लिए नहीं स्टेडियम
याचिकाकर्ता एसएस मल्ली ने कहा कि कपूरथला में एक मात्र गुरु नानक स्टेडियम है जो कि सरकारी तौर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। इसमें पिछले लंबे समय से खेल से संबंधित प्रोग्राम स्टेट लेवल के खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। वहीं नियमों के मुताबिक यदि किसी को स्टेडियम में कोई प्रोग्राम करवाना भी होता है तो वह लोक भलाई के प्रोग्राम के लिए किराये पर दिया जा सकता हैं न कि किसी व्यवसायिक कार्यक्रम के लिए।

चैरिटी के लिए होना चाहिए कार्यक्रम
जिला खेल अधिकारी जब भी कबड्डी मैचों के लिए जमीन मुहैया कराते थे और उनकी अनुमति देते थे तो उसके नीचे भी एक लाइन लिखते थे कि इस प्रोग्राम की किसी भी तरह की टिकट नहीं बेचीं जाएंगी। बावजूद इसके जिला स्पोर्ट्स अधिकारी ने इस व्यावसायिक कार्यक्रम की अनुमति दे दी। सतिंदर सरताज यदि प्रोग्राम करना चाहते हैं तो चैरिटी के लिए करें जिससे जरूरतमंद वर्ग का भला हो सके।

कमेटी के चेयमैन सीएम मान
वहीं, जिला स्पोर्ट्स अफसर शाश्वत राजदान ने कहा कि अभी उनकी तरफ से कोई अनुमति जारी नहीं की गई। इस सारे कॉन्सेप्ट की फाइल बनाकर डायरेक्टर स्पोर्ट्स को भेजी गई है वहां से अनुमति आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पंजाब सरकार की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के लिए पंजाब स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल बनाई गई है। उसकी कमेटी ही इस बारे में विचार करती है, जिसके चेयरमैन खुद सीएम मान हैं।

डीसी बोले अभी नहीं दी गई अनुमति
डीसी कपूरथला के अनुसार उनके पास अनुमति के लिए एक एप्लीकेशन आई थी। जिसे संबंधित विभागों को एनओसी के लिए फॉरवर्ड किया गया है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा अनुमति की किसी भी तरह का पत्र जारी नहीं किया गया। वही सूत्रों की मानें तो के सरताज के इस शो की 80 प्रतिशत टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं। जबकि जिला प्रशासन का यह दावा है कि अभी अनुमति दी नहीं गई।

Share :
Tagschandigarh newsCourt summons singer Satinder Sartaj before show in Kapurthalahindi newspunjab news
Previous Article

लॉरेंस बिश्नोई बरी: 13 साल पुराने मामले ...

Next Article

खालिस्तानी आतंकी बलजीत गिरफ्तार: NIA ने दिल्ली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बारिश के आसार, पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, तबादले होंगे आसान

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Cabinet 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting : सीपीएस मामले की चुनौती पर फैसला आज

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का पंजीकरण 23 सितंबर से

    September 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Spu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    एसपीयू बीएड-मास्टर्स एडमिशन: एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट बेस्ड सीट अलॉटमेंट

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: युवक का शव मिला, चिट्टे से मौत की आशंका

  • Koksar
    HoroscopemanalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज रात से करवट बदलेगा माैसम

Timeline

  • July 28, 2026

    UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

  • July 28, 2026

    यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

  • July 28, 2026

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

  • July 28, 2026

    HC सख्त: वकीलों की हड़ताल से अदालत का काम नहीं रुकेगा

  • July 28, 2026

    उत्तराखंड: भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maya

    UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Gnm

    यूपी: जीएनएम की आधी सीटें खाली, सीधे दाखिले की मांग

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Pu

    चंडीगढ़: पीयू की पीएचडी स्कॉलर की करंट लगने से मौत

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.