Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

  • Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

  • SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline's Cargo Operations

  • Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

  • TelkomGroup, Nongsa Digital Park, and BW Digital Strengthen Indonesia's Digital Gateway through the NCC Submarine Cable System

HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

By hinditvnews
December 10, 2024
279
0
Snow

Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, हिमाचल में दो की मौत; फंसे 1300 सैलानी निकाले

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 10 Dec 2024

पहाड़ों पर बर्फबारी और एक दिन पहले हुई बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। फिलहाल बढ़ती ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर भारी हिमपात से पहाड़ों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से पहाड़ों पर दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। हिमाचल में 87 सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। गाड़ी फिसलने से हुए हादसे में दिल्ली के पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लाहौल और धुंधी में हिमपात के चलते फंसे 1,300 सैलानियों को सुरक्षित निकालकर मनाली पहुंचाया गया है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और एक दिन पहले हुई बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। फिलहाल बढ़ती ठंड से राहत भी नहीं मिलने वाली है, क्योंकि मौसम विभाग ने पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार से पांच दिन शीतलहर की संभावना जताई है। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को न्यूनतम तापमान में तो मामूली वृद्धि हुई, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिन 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठिठुरन वाली ठंड महसूस की जा सकती है।

पहाड़ों पर 6.7 सेमी तक बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में सोमवार को भी 6.7 सेमी तक बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग और सोनमर्ग के साथ दूधपथरी में सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग नहीं खुल पाया है। राजदान में बांदीपोरा-गुरेज और साधना टॉप पर कुपवाड़ा-टंगधार मार्ग बाधित है। लेह सबसे ठंडा रहा, वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कुफरी, लाहौल में फिर बर्फबारी, अटल टनल सैलानियों के लिए बंद
कुफरी और लाहौल में सोमवार को दोपहर बाद फिर बर्फबारी हुई। फिसलन की वजह से अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी गई है। आपात स्थिति में सिर्फ फाेर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति है। दूसरी ओर बर्फबारी के कारण 15 सड़कें और 18 ट्रांसफार्मर पूरी तरह से ठप हो गए हैं। अपर शिमला के लिए सोमवार को दोपहर बाद यातायात बहाल हुआ। लेकिन मनाली से लाहौल का संपर्क अभी कटा हुआ है। मंगलवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से ठंड कम होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बर्फबारी के बाद शिमला में गिरा अधिकतम पारा
प्रदेश में बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। सोमवार को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 10.4, धर्मशाला में 16.0, कल्पा में 2.3, समदो में 1.7, ऊना में 21.0, नाहन में 16.4, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 19.4, मंडी में 18.6, बिलासपुर में 19.4 और हमीरपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
Share :
TagsHeavy snowfall on peaks in western Himalayan states including Jammu and Kashmirhimachal newshindi news
Previous Article

Haryana: रास चुनाव के लिए BJP ने ...

Next Article

हरियाणा में भाजपा की सदस्यता अभियान में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jp Nadda
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Jagat Prakash Nadda ने सीआरआई में टेटनस-डिप्थीरिया वैक्सीन लॉन्च की

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    India Newsराष्ट्रीय

    Tourism in India: ‘अपने प्रियजनों के साथ देश में ही मनाएं छुट्टियां’, PM Modi ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जलविद्युत पर टैक्स नहीं, कोर्ट का कंपनियों के पक्ष में फैसला

    April 28, 2026
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE Exam: अब 1 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं, संशोधित शेड्यूल जारी

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पांच साल पहले था गरीब अब बना करोड़पति, दूसरों को नशे में धकेलने वाला मंडी के दो कुख्यात चिट्टा तस्कर ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CPS Case: सुप्रीम कोर्ट में 22 को हो सकती है सुनवाई

  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

Timeline

  • July 21, 2026

    RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses Through People First Approach

  • July 21, 2026

    Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

  • July 21, 2026

    SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline's Cargo Operations

  • July 21, 2026

    Easy Ways to Love Your VinFast Battery: 5 Simple Habits for Peace of Mind

  • July 21, 2026

    TelkomGroup, Nongsa Digital Park, and BW Digital Strengthen Indonesia's Digital Gateway through the NCC Submarine Cable System

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rag Holdings Earns Great Place To Work Certification, Reinforcing Its Commitment To Building Great Businesses Through People First Approach

    RAG Holdings Earns Great Place to Work Certification, Reinforcing Its Commitment to Building Great Businesses ...

    By hinditvnews
    July 21, 2026
  • Chennai's World Class Healthcare Infrastructure A Great Boon And Lifesaver For Patients Worldwide

    Chennai's World-Class Healthcare Infrastructure – A Great Boon and Lifesaver for Patients Worldwide

    By hinditvnews
    July 21, 2026
  • SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline's ...

    By hinditvnews
    July 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.