Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त

By hinditvnews
December 28, 2024
322
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

HP High Court: मंडी के धर्मपुर में पेड़ कटान पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिए कार्रवाई के निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 28 Dec 2024

Himachal Pradesh High Court: मंडी के धर्मपुर में बालन की लकड़ी के कटान सहित अंधाधुंध पेड़ काटने के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंडी के धर्मपुर में बालन की लकड़ी के कटान सहित अंधाधुंध पेड़ काटने के मामले में सरकार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने सरकार को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि वहां पर कोई अवैध तरीके से प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों का कटान न हो। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए और बिना परमिट के पेड़ काटते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मामले में रिन्यूवल ऊर्जा कंपनी को दस्ती नोटिस जारी किया गया है। इस कंपनी की निदेशक एक नेता की पत्नी हैं। मामले की अगली सुनवाई एक जनवरी को होगी।

याचिकाकर्ता ने याचिका में सात लोगों को प्रतिवादी बनाया है, जिनमें से अदालत ने एक से चार क्रम तक रखे गए प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इनमें सचिव वन, डीएफओ जोगिंद्रनगर, रेंज वन अधिकारी धर्मपुर और रेंज अधिकारी कमलाह शामिल हैं। पांचवां प्रतिवादी एक रिन्यूवल ऊर्जा कंपनी की निदेशक को बनाया गया है, जो एक नेता की पत्नी हैं। इस कंपनी निदेशक को दस्ती नोटिस जारी किया गया है। कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है और इन्हें बेचा जा रहा है। एसपी मंडी के अलावा एक अन्य महिला को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि इस क्षेत्र में घरेलू इस्तेमाल के लिए काटे जा रहे पेड़ों के साथ और पेड़ भी काटे जा रहे हैं, जिन्हें बाद में बेचा जा रहा है। उधर, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए इस पेड़ कटान की जांच के लिए भाजपा ने विधायकों की एक कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

41 लोगों को करुणामूलक नौकरियां देने का क्या था आधार, हलफनामा दें सीएस : कोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने नियमों को ताक पर रखकर करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले में सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कड़ी फटकार लगाई है। उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि करुणामूलक नौकरियां देते समय कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई। जिसकी राजनीति में पैठ है, उसे ही फायदा दिया जा रहा है। आम लोगों की सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही है। उनके पास अदालत का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत तौर पर इस पर हलफनामा दायर करने के निर्देश दिए हैं कि 5 फीसदी करुणामूलक कोटे के तहत 41 लोगों को किस आधार पर नौकरी दी गई है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने कहा कि जिसकी व्यवस्था में पहुंच है, उसी की चल रही है। अदालत ने सरकार को याचिकाकर्ता को तत्काल नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि आवेदक का नाम करुणामूलक सूची में 5वें नंबर पर है। इसके बाद भी विभाग ने उसके नीचे वाले 41 लोगों को क्लर्क की नौकरियां दे दीं। अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी। न्यायाधीश गोयल की अदालत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने क्लर्क के पद पर अनुकंपा के आधार पर उन लोगों को नियुक्तियां दे दीं, जिनके माता-पिता व पति-पत्नी की मौत वर्ष 2013 में याचिकाकर्ता के बाद हुई है।

क्या है मामला
आवेदक की मां स्वास्थ्य विभाग में वार्ड सिस्टर के पद पर तैनात थीं। वर्ष 2013 में उनकी मौत हो गई। आवेदक ने 2014 में स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा आधार पर करुणामूलक नौकरी के लिए 5 फीसदी कोटे के तहत आवेदन किया। इस सूची में उसका नाम पांचवें नंबर पर था। विभाग ने साल 2022 में इसके आवेदन को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने इसके खिलाफ वर्ष 2022 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने वर्ष 2023 में इस मामले का निपटारा करते हुए विभाग को 5 फीसदी कोटे के तहत इस पर ताजा निर्णय लेने के आदेश दिए। विभाग ने इसके बाद इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। याचिकाकर्ता ने उसके बाद अदालत के आदेशों को लागू करने के लिए निष्पादन याचिका दायर की। अदालत ने अपने पिछले आदेश में विभाग को आदेश दिए थे कि 18 मई 2013 के बाद 5 फीसदी कोटे में क्लर्क पद पर कितनी नियुक्तियां की गई हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की ओर से अदालत में पेश हलफनामे में बताया गया कि 41 लोगों को 5 फीसदी कोटे के तहत नियुक्तियां दी गई हैं।

Share :
Tagsdirected the government to take actionhimachal pradeshHimachal Pradesh High Court strict on tree cutting in Dharampur Mandihindi newsmandi news
Previous Article

Himachal Weather: कुफरी, नारकंडा व डलहौजी समेत ...

Next Article

Flight Ticket Hike: नए साल पर दिल्ली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rape
    सोलन

    कसाैली गैंगरेप: गिरफ्तारी में देरी, पुलिस को नहीं मिले पुख्ता सबूत

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • gold price
    उत्तराखण्ड

    पीएम की सोना न खरीदने की अपील पर नाराज सराफा कारोबारी, उत्तराखंड में प्रदर्शन

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Gst
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: GST चोरी पर हाईटेक शिकंजा, सुपर सॉफ्टवेयर से होगी निगरानी

    July 8, 2026
    By hinditvnews
  • Renuka Dham
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cement
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया 1000 रु./क्विंटल बढ़ा

    April 7, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 30 10 2023 kullu dusseehra 23568738
    शिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में पांच, बजंतरियों को देय राशि में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा

  • Drug
    कुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सात साल में प्रदेश में 20 गुना बढ़ी चिट्टे की तस्करी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 अगस्त से फिर सक्रिय मानसून, भारी बारिश-फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.