Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

हमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हमीरपुर›Hamirpur News: अनुमति के बिना ही खड़ा कर दिया पांच मंजिला अस्पताल भवन, अब होगा सील

Hamirpur News: अनुमति के बिना ही खड़ा कर दिया पांच मंजिला अस्पताल भवन, अब होगा सील

By hinditvnews
August 26, 2023
522
0
shimla news

ग्राम एवं नगर योजना अधिकारी हमीरपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर शहर में बिना विभाग की मंजूरी के एक पांच मंजिला अस्पताल भवन बन गया है। संबंधित विभाग को कैसे बिजली और पानी के कनेक्शन मिल गए, यह समझ से परे है।

 

जिला मुख्यालय हमीरपुर में बिना टीसीपी की अनुमति पांच मंजिला अस्पताल भवन खड़ा कर दिया। शुक्रवार को टीसीपी विभाग ने पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल भवन को सील करने से पूर्व स्थिति का जायजा लिया। हमीरपुर शहर में हाॅल ही में एक पांच मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण से पूर्व टीसीपी से न तो नक्शा स्वीकृत है और न ही साइट प्लान का निरीक्षण करवाया गया। आजकल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई बहुमंजिला भवन ताश के पत्तों की तरह गिर रहे हैं।

इसके बाद प्रदेश सरकार ने टीसीपी विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार के आदेश हैं कि भवन निर्माण से पूर्व जमीन का जूलोजिकल सर्वे करवाया जाए और टीसीपी नियमों के तहत भवनों का निर्माण हो, ताकि जान माल को भविष्य में कोई हानि न हो। लेकिन, हमीरपुर शहर में एक पांच मंजिला भवन बिना टीसीपी की अनुमति के न केवल खड़ा हो गया बल्कि जलशक्ति विभाग ने इस भवन को पेयजल और बिजली बोर्ड ने बिजली का कनेक्शन भी प्रदान कर दिया।

इससे इन दोनों विभागों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। मामला ध्यान में आते ही टीसीपी विभाग ने तीन नोटिस भेजकर संबंधित भवन के मालिक को कार्यालय में तलब किया। टीसीपी विभाग को नोटिस मिलते ही भवन मालिक ने इस भवन को वैधानिक करने के लिए फाइलें प्रस्तुत कीं। लेकिन टीसीपी ने मौके पर पहुंचकर जब निरीक्षण किया तो इस भवन में कई खामियां निकली हैं।

अब संबंधित अस्पताल भवन को सील करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जब टीसीपी विभाग मौके पर भवन को सील करने पहुंचा तो अस्पताल के भीतर मरीज दाखिल थे। इसके चलते टीसीपी विभाग ने अस्पताल संचालक को भवन खाली करने, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।

उधर, ग्राम एवं नगर योजना अधिकारी हमीरपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर शहर में बिना विभाग की मंजूरी के एक पांच मंजिला अस्पताल भवन बन गया है। संबंधित विभाग को कैसे बिजली और पानी के कनेक्शन मिल गए, यह समझ से परे है।

भवन मालिक ने इस भवन को रेगुलराइज करने के लिए फाइल भेजी थी, लेकिन भवन में बहुत कमियां हैं। इसके चलते शुक्रवार को भवन को सील करने के लिए टीम भेजी थी लेकिन अस्पताल के भीतर मरीज होने के चलते अस्पताल संचालक को भवन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।

इधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि बिना टीसीपी की मंजूरी कैसे संबंधित अस्पताल भवन को बिजली कनेक्शन दिया गया, इस बारे में एसडीओ और एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी गई है। 

Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal newslatest update of himachalshimla news
Previous Article

Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में ...

Next Article

Aditya-L1 Mission: चंद्रयान की सफलता के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भर्ती घोटालों में हरियाणा कनेक्शन, जालसाजों के निशाने पर राज्य

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में दो दिन साफ मौसम, 19 मई से फिर बारिश के आसार

    May 18, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: पड़ोसी राज्यों को बिजली बैंकिंग बंद, बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था रोकी

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Images (1)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी

    September 9, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi Meeting
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, सुक्खू मौजूद

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • Nala
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या होगा खास

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में 1 जनवरी से ग्रेड एक और दो अधिकारियों की बिजली सब्सिडी बंद

  • 12 08 2023 himachal cabinet meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: बीपीएल मापदंड में बदलाव, पेड़ कटान पर रोक; जानें मंत्रिमंडल के 20 अहम फैसले

Timeline

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

  • September 13, 2026

    सुक्खू सरकार को झटका: लॉटरी में कंपनियों की कम रुचि, टेंडर 28 सितंबर तक बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Cybercrime

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.